नवरात्रि का व्रत खोलने के बाद रखें इन बातों का ध्यान, जानें क्या खाएं और क्या न खाएं

Health News

नवरात्रि के दौरान 7 से 8 दिनों तक सिर्फ फलाहार पर रहने के बाद जब व्रत खोलते हैं तो खानपान से जुड़ी कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए, नहीं तो एसिडिटी, ब्लोटिंग, जैसी समस्याएं हो सकती हैं. चलिए जान लेते हैं.

व्रत करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे शरीर को डिटॉक्स होने का टाइम मिलता है. नवरात्रि के दौरान लोग लगातार नौ दिनों के व्रत रखते हैं, इसलिए सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. व्रत के दौरान खानपान पर जितना ध्यान देने की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह से व्रत खोलने के बाद भी कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए. 6 अप्रैल 2025 दिन, रविवार को चैत्र नवरात्रि का समापन हो रहा है. अगर आपने भी नौ दिनों के व्रत रखे हैं तो जान लें कि पारण के बाद खानपान से जुड़ी किन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखना जरूरी है.

नौ दिनों तक व्रत रखना बेहद कठिन होता है और इस दौरान शरीर में थोड़ी कमजोरी भी आ जाती है. ऐसे में व्रत खोलने के बाद तेज क्रेविंग होती है. ऐसे में लोग बिना सोचे-समझे खा लेते हैं जो पेट में ब्लोटिंग, भारीपन, एसिडिटी, की वजह बनता है. चलिए जान लेते हैं व्रत खोलने के बाद किन बातों को ध्यान में रखें.

भारी-मसालेदार खाना खाने से बचें

ज्यादातर घरों में नवमी पर पूरी, सब्जी जैसे तला हुआ मसालेदार खाना बना होता है, लेकिन व्रत पारण में इस खाने को अवॉइड करना चाहिए. तेज मसाले का खाना खाने से एसिडिटी हो सकती है, तो वहीं ज्यादा तेल ब्लोटिंग, ऐंठन, दर्द, पेट में भारीपन की वजह बनता है. मैदा से बनी चीजें भी अवॉइड करनी चाहिए. इस बात का ध्यान रखें कि खाने में ज्यादा नमक न हो.

व्रत खोलने के लिए खाएं ये चीजें

नवरात्रि व्रत का पारण तो ज्यादातर प्रसाद से ही किया जाता है. इसके बाद लोग खाना खाते हैं. ऐसे में मूंग की दाल खाना सबसे बढ़िया रहता है. इसके अलावा आप मूंग दाल की मुलायम खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं. इस खिचड़ी में सब्जियों का इस्तेमाल किया जा सकता है जो इसे और भी हेल्दी बनाएंगे.

फुल फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट न लें

व्रत पारण के तुरंत बाद दूध पीने से बचें, इससे लूज मोशन हो सकता है. इसके अलावा फुल फैट मिल्क से बनी चीजें जैसे पनीर, घी, मक्खन आदि भी अवॉइड करें. दही गट हेल्थ के लिए अच्छा होता है, इसलिए इसे खाया जा सकता है.

खुद को रखें हाइड्रेटेड

खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं और खाने से तुरंत पहले भी पानी न पिएं, लेकिन व्रत खोलने के बाद भी यह बहुत जरूरी है कि खुद को हाइड्रेट रखें. इससे आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी. व्रत खोलने के तकरीबन 40 मिनट बाद आप पानी पिएं. इसके साथ ही नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, जैसी हेल्दी ड्रिंक्स ले सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Apr 2025 By दैनिक जागरण

नवरात्रि का व्रत खोलने के बाद रखें इन बातों का ध्यान, जानें क्या खाएं और क्या न खाएं

Health News

व्रत करना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे शरीर को डिटॉक्स होने का टाइम मिलता है. नवरात्रि के दौरान लोग लगातार नौ दिनों के व्रत रखते हैं, इसलिए सेहत का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है. व्रत के दौरान खानपान पर जितना ध्यान देने की जरूरत होती है, ठीक उसी तरह से व्रत खोलने के बाद भी कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए. 6 अप्रैल 2025 दिन, रविवार को चैत्र नवरात्रि का समापन हो रहा है. अगर आपने भी नौ दिनों के व्रत रखे हैं तो जान लें कि पारण के बाद खानपान से जुड़ी किन छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखना जरूरी है.

नौ दिनों तक व्रत रखना बेहद कठिन होता है और इस दौरान शरीर में थोड़ी कमजोरी भी आ जाती है. ऐसे में व्रत खोलने के बाद तेज क्रेविंग होती है. ऐसे में लोग बिना सोचे-समझे खा लेते हैं जो पेट में ब्लोटिंग, भारीपन, एसिडिटी, की वजह बनता है. चलिए जान लेते हैं व्रत खोलने के बाद किन बातों को ध्यान में रखें.

भारी-मसालेदार खाना खाने से बचें

ज्यादातर घरों में नवमी पर पूरी, सब्जी जैसे तला हुआ मसालेदार खाना बना होता है, लेकिन व्रत पारण में इस खाने को अवॉइड करना चाहिए. तेज मसाले का खाना खाने से एसिडिटी हो सकती है, तो वहीं ज्यादा तेल ब्लोटिंग, ऐंठन, दर्द, पेट में भारीपन की वजह बनता है. मैदा से बनी चीजें भी अवॉइड करनी चाहिए. इस बात का ध्यान रखें कि खाने में ज्यादा नमक न हो.

व्रत खोलने के लिए खाएं ये चीजें

नवरात्रि व्रत का पारण तो ज्यादातर प्रसाद से ही किया जाता है. इसके बाद लोग खाना खाते हैं. ऐसे में मूंग की दाल खाना सबसे बढ़िया रहता है. इसके अलावा आप मूंग दाल की मुलायम खिचड़ी बनाकर खा सकते हैं. इस खिचड़ी में सब्जियों का इस्तेमाल किया जा सकता है जो इसे और भी हेल्दी बनाएंगे.

फुल फैट वाले डेयरी प्रोडक्ट न लें

व्रत पारण के तुरंत बाद दूध पीने से बचें, इससे लूज मोशन हो सकता है. इसके अलावा फुल फैट मिल्क से बनी चीजें जैसे पनीर, घी, मक्खन आदि भी अवॉइड करें. दही गट हेल्थ के लिए अच्छा होता है, इसलिए इसे खाया जा सकता है.

खुद को रखें हाइड्रेटेड

खाना खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं और खाने से तुरंत पहले भी पानी न पिएं, लेकिन व्रत खोलने के बाद भी यह बहुत जरूरी है कि खुद को हाइड्रेट रखें. इससे आपको कमजोरी महसूस नहीं होगी. व्रत खोलने के तकरीबन 40 मिनट बाद आप पानी पिएं. इसके साथ ही नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ, जैसी हेल्दी ड्रिंक्स ले सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/keep-after-opening-the-fast-of-navratri-know-what-to/article-16917

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.