नवरात्रि के लिए बनाकर रख लें मखाना की ये नमकीन, व्रत में भी रहेगी भरपूर एनर्जी

Health News

30 मार्च 2025, दिन रविवार से चैत्र की नवरात्रि शुरू हो रही हैं. इस दौरान बहुत सारे भक्त 9 दिनों का उपवास करेंगे. इस दौरान हेल्दी स्नैक्स के लिए आप प्रोटीन रिच मखाना की नमकीन बनाकर रख सकते हैं. चलिए जान लेते हैं तरीका.

भारत में किसी भी त्योहार को लेकर काफी पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी जाती है. 30 मार्च से नवरात्रि शुरू हो जाएंगी. इन नौ दिनों के लिए भी भक्त बड़े हर्षोल्लास से हर एक चीज का ध्यान रखते हैं. बहुत सारे लोग इन नौ दिनों के फलाहारी व्रत करते हैं, लेकिन इतने लंबे समय के लिए व्रत करने से फैट, नमक बेहद कम मात्रा में शरीर में जाने की वजह से कमजोरी आने लगती है, इसलिए न्यूट्रिएंट्स रिच फलाहारी फूड्स खाना बेहद जरूरी होता है. नवरात्रि में अगर आप भी व्रत करने जा रहे हैं तो मखाने की फलाहारी नमकीन बनाकर रख सकते हैं जो हेल्दी स्नैक्स के तौर पर खाई जा सकती है. ये नमकीन आपको एनर्जी भी देगी.

मखाना में कैलोरी न के बराबर होती है और ये कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर के अलावा भी कई पोषक तत्वों से भरपूर है. इसके अलावा इस फलाहारी नमकीन में कई और हेल्दी चीजें भी एड की जाएंगी, जो व्रत में भी आपको एनर्जेटिक रखने का काम करेंगी. तो चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाएं ये फलाहारी नमकीन.

क्या चाहिए होंगे नमकीन के लिए इनग्रेडिएंट्स?

नवरात्रि के लिए फलाहारी नमकीन बनानी है तो इसके लिए मखाना, आलू, मूंगफली, कुछ नट्स जैसे बादाम काजू चाहिए होंगे. इसके अलावा आप सूखा नारियल ले सकते हैं. वहीं आपको कुछ बेसिक मसाले जैसे काली मिर्च का पाउडर, सेंधा नमक और देसी घी चाहिए होगा. चलिए जान लेते हैं बनाने का तरीका.

इस तरह बनाएं फलाहारी नमकीन

सबसे पहले आलू को छीलकर इसे थोड़ा मोटा कद्दूकस कर लें. इसके बाद धोकर एक सूती कपड़े पर फैला दें और नमी को सूखने दें. तब तक मखाने को रोस्ट कर लें. इसके बाद मूंगफली को भी अच्छी तरह से रोस्ट करें ताकि कच्चापन निकल जाए और क्रंचीनेस आ जाए. पैन में थोड़ा सा देसी घी डालकर कटे हुए सूखे नारियल को क्रंची होने तक रोस्ट करें. अगर फैट का यूज न करना हो तो ओवन में क्रिस्पी कर सकते हैं. जब आलू की नमी सूख जाए तो क्रंची होने तक फ्राई करें और फिर नैपकिन पर रखकर फैट को सूखने दें. घी में बादाम, काजू को भी फ्राई कर लें. अब सारी चीजों को एक साथ मिक्स करें और काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक डालें. तैयार है आपकी क्रंची नमकीन.

इस तरह से करें नमकीन को स्टोर

नमकीन में नमी न लगे इसलिए सही तरह से स्टोर करना जरूरी होता है. आप कांच के किसी एयरटाइट जार में इस नमकीन को स्टोर कर सकते हैं. अगर सेंधा नमक नहीं डालेंगे तो भी ये नमकीन खाने में काफी टेस्टी लगती है. इसे ज्यादा मात्रा में न खाएं, नहीं तो पेट में दर्द महसूस हो सकता है, क्योंकि व्रत के दौरान पेट बिल्कुल खाली रहता है. नमकीन में अगर आपको फैट नहीं चाहिए तो आलू को अवॉइड करें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Mar 2025 By दैनिक जागरण

नवरात्रि के लिए बनाकर रख लें मखाना की ये नमकीन, व्रत में भी रहेगी भरपूर एनर्जी

Health News

भारत में किसी भी त्योहार को लेकर काफी पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी जाती है. 30 मार्च से नवरात्रि शुरू हो जाएंगी. इन नौ दिनों के लिए भी भक्त बड़े हर्षोल्लास से हर एक चीज का ध्यान रखते हैं. बहुत सारे लोग इन नौ दिनों के फलाहारी व्रत करते हैं, लेकिन इतने लंबे समय के लिए व्रत करने से फैट, नमक बेहद कम मात्रा में शरीर में जाने की वजह से कमजोरी आने लगती है, इसलिए न्यूट्रिएंट्स रिच फलाहारी फूड्स खाना बेहद जरूरी होता है. नवरात्रि में अगर आप भी व्रत करने जा रहे हैं तो मखाने की फलाहारी नमकीन बनाकर रख सकते हैं जो हेल्दी स्नैक्स के तौर पर खाई जा सकती है. ये नमकीन आपको एनर्जी भी देगी.

मखाना में कैलोरी न के बराबर होती है और ये कैल्शियम, प्रोटीन, फाइबर के अलावा भी कई पोषक तत्वों से भरपूर है. इसके अलावा इस फलाहारी नमकीन में कई और हेल्दी चीजें भी एड की जाएंगी, जो व्रत में भी आपको एनर्जेटिक रखने का काम करेंगी. तो चलिए जान लेते हैं कि कैसे बनाएं ये फलाहारी नमकीन.

क्या चाहिए होंगे नमकीन के लिए इनग्रेडिएंट्स?

नवरात्रि के लिए फलाहारी नमकीन बनानी है तो इसके लिए मखाना, आलू, मूंगफली, कुछ नट्स जैसे बादाम काजू चाहिए होंगे. इसके अलावा आप सूखा नारियल ले सकते हैं. वहीं आपको कुछ बेसिक मसाले जैसे काली मिर्च का पाउडर, सेंधा नमक और देसी घी चाहिए होगा. चलिए जान लेते हैं बनाने का तरीका.

इस तरह बनाएं फलाहारी नमकीन

सबसे पहले आलू को छीलकर इसे थोड़ा मोटा कद्दूकस कर लें. इसके बाद धोकर एक सूती कपड़े पर फैला दें और नमी को सूखने दें. तब तक मखाने को रोस्ट कर लें. इसके बाद मूंगफली को भी अच्छी तरह से रोस्ट करें ताकि कच्चापन निकल जाए और क्रंचीनेस आ जाए. पैन में थोड़ा सा देसी घी डालकर कटे हुए सूखे नारियल को क्रंची होने तक रोस्ट करें. अगर फैट का यूज न करना हो तो ओवन में क्रिस्पी कर सकते हैं. जब आलू की नमी सूख जाए तो क्रंची होने तक फ्राई करें और फिर नैपकिन पर रखकर फैट को सूखने दें. घी में बादाम, काजू को भी फ्राई कर लें. अब सारी चीजों को एक साथ मिक्स करें और काली मिर्च पाउडर, सेंधा नमक डालें. तैयार है आपकी क्रंची नमकीन.

इस तरह से करें नमकीन को स्टोर

नमकीन में नमी न लगे इसलिए सही तरह से स्टोर करना जरूरी होता है. आप कांच के किसी एयरटाइट जार में इस नमकीन को स्टोर कर सकते हैं. अगर सेंधा नमक नहीं डालेंगे तो भी ये नमकीन खाने में काफी टेस्टी लगती है. इसे ज्यादा मात्रा में न खाएं, नहीं तो पेट में दर्द महसूस हो सकता है, क्योंकि व्रत के दौरान पेट बिल्कुल खाली रहता है. नमकीन में अगर आपको फैट नहीं चाहिए तो आलू को अवॉइड करें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/keep-it-for-navratri-this-salty-fast-of-makhana-will/article-15497

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.