- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- चुकंदर से पाए गुलाबी होंठ और चमकदार त्वचा: जानिए घरेलू उपाय
चुकंदर से पाए गुलाबी होंठ और चमकदार त्वचा: जानिए घरेलू उपाय
Lifestyle
चुकंदर (Beetroot) न केवल स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है, बल्कि यह त्वचा और होंठों की देखभाल में भी बेहद कारगर साबित होता है।
इसमें मौजूद प्राकृतिक पोषक तत्व स्किन को गहराई से पोषण देते हैं और नेचुरल ग्लो प्रदान करते हैं। अगर आप अपने पिग्मेंटेड लिप्स को गुलाबी बनाना चाहते हैं और चेहरे पर निखार लाना चाहते हैं, तो चुकंदर के ये घरेलू उपाय आपके लिए उपयोगी हो सकते हैं।
1. गुलाबी होंठों के लिए चुकंदर का रस
अगर आपके होंठ काले या पिग्मेंटेड हो गए हैं, तो रात में सोने से पहले चुकंदर के रस में कॉटन बॉल डुबोकर होंठों पर लगाएं। चाहें तो इसमें थोड़ा नारियल तेल और ग्लिसरीन मिलाकर प्राकृतिक लिप बाम तैयार करें। नियमित उपयोग से होंठ न केवल गुलाबी होंगे, बल्कि सॉफ्ट भी हो जाएंगे।
2. चुकंदर फेस पैक से चेहरे को मिलेगी निखार
चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाने के लिए चुकंदर को पीसकर पेस्ट बना लें। इसमें मुल्तानी मिट्टी, चंदन पाउडर और एलोवेरा जेल मिलाकर एक फेस पैक तैयार करें। इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगाएं और फिर धो लें। यह पैक त्वचा की रंगत सुधारने, डेड स्किन हटाने और फ्रेश लुक देने में मदद करता है।
3. पिंपल्स हटाएं चुकंदर-दही-शहद से
अगर चेहरे पर मुंहासे या दाग-धब्बे हैं तो चुकंदर के रस में दही और शहद मिलाकर पिंपल्स पर लगाएं। 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर चेहरा धो लें। यह फेस पैक त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ ही एक्ने के निशान हल्के करता है और स्किन को हाइड्रेट भी करता है।
4. सावधानी बरतना जरूरी
नेचुरल चीजों से भी एलर्जी की संभावना हो सकती है, खासकर सेंसिटिव स्किन वाले लोगों को। इसलिए किसी भी पैक को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। अगर खुजली या जलन हो तो तुरंत फेस पैक हटा लें। साथ ही, एक बार में चमत्कार की उम्मीद न करें, नियमितता और धैर्य से ही अच्छे परिणाम मिलते हैं।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए