गर्मियों के फेवरेट फ्रूट लीची: खाने से पहले जान लें इसके नुकसान और जरूरी सावधानियां

Health News

लीची स्वादिष्ट जरूर है, लेकिन ज्यादा खा ली तो सेहत को हो सकता है भारी नुकसान

गर्मियों में मिलने वाले मौसमी फलों में से लीची सबसे चहेता फल है। इसका रसीला और मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा लीची खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है?

लीची विटामिन C, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। इसमें लगभग 82% पानी होता है जो गर्मियों में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन अगर आप लीची को अत्यधिक मात्रा में खाते हैं या बिना जरूरी सावधानी के खाते हैं, तो यह फायदे की बजाय नुकसान कर सकती है।

ज्यादा लीची खाने से हो सकते हैं ये नुकसान:

1. मोटापा बढ़ने का खतरा

लीची में प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है। अगर इसे जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो ये पेट की चर्बी और वजन बढ़ा सकती है। खासकर उन लोगों के लिए जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सीमित मात्रा में ही लीची का सेवन करना चाहिए।

2. एलर्जी की आशंका

जिन लोगों को त्वचा से जुड़ी एलर्जी की समस्या रहती है, उन्हें लीची खाने में सतर्कता बरतनी चाहिए। लीची खाने से खुजली, रैशेज़ या दाने निकल सकते हैं। अगर ऐसा कोई लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

3. लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए नुकसानदेह

अगर आप लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो लीची आपके लिए खतरे का कारण बन सकती है। यह ब्लड प्रेशर को और घटा सकती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बिना इसे ज्यादा मात्रा में न खाएं। एक दिन में 4-5 लीची ही पर्याप्त मानी जाती है।

4. पाचन तंत्र पर असर

ज्यादा लीची खाने से कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे पाचन क्रिया बिगड़ सकती है और पेट भारी रहने लगता है।

लीची खाते समय बरतें ये सावधानियां:

  • लीची को खाने से पहले 2-3 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें। इससे इसकी गर्म तासीर कम हो जाती है।

  • एक दिन में 10-12 से ज्यादा लीची न खाएं, विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग।

  • खाली पेट लीची खाने से बचें, खासकर सुबह के समय। इससे शुगर लेवल अचानक गिर सकता है।

  • किसी भी तरह की एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह से ही लीची का सेवन करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 May 2025 By दैनिक जागरण

गर्मियों के फेवरेट फ्रूट लीची: खाने से पहले जान लें इसके नुकसान और जरूरी सावधानियां

Health News

गर्मियों में मिलने वाले मौसमी फलों में से लीची सबसे चहेता फल है। इसका रसीला और मीठा स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को बेहद पसंद आता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि जरूरत से ज्यादा लीची खाना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है?

लीची विटामिन C, पोटैशियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स का अच्छा स्रोत है। इसमें लगभग 82% पानी होता है जो गर्मियों में हाइड्रेशन बनाए रखने में मदद करता है। लेकिन अगर आप लीची को अत्यधिक मात्रा में खाते हैं या बिना जरूरी सावधानी के खाते हैं, तो यह फायदे की बजाय नुकसान कर सकती है।

ज्यादा लीची खाने से हो सकते हैं ये नुकसान:

1. मोटापा बढ़ने का खतरा

लीची में प्राकृतिक शुगर की मात्रा अधिक होती है। अगर इसे जरूरत से ज्यादा खाया जाए तो ये पेट की चर्बी और वजन बढ़ा सकती है। खासकर उन लोगों के लिए जो वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, उन्हें सीमित मात्रा में ही लीची का सेवन करना चाहिए।

2. एलर्जी की आशंका

जिन लोगों को त्वचा से जुड़ी एलर्जी की समस्या रहती है, उन्हें लीची खाने में सतर्कता बरतनी चाहिए। लीची खाने से खुजली, रैशेज़ या दाने निकल सकते हैं। अगर ऐसा कोई लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

3. लो ब्लड प्रेशर वालों के लिए नुकसानदेह

अगर आप लो ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो लीची आपके लिए खतरे का कारण बन सकती है। यह ब्लड प्रेशर को और घटा सकती है। ऐसे में डॉक्टर की सलाह के बिना इसे ज्यादा मात्रा में न खाएं। एक दिन में 4-5 लीची ही पर्याप्त मानी जाती है।

4. पाचन तंत्र पर असर

ज्यादा लीची खाने से कब्ज, गैस, एसिडिटी और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे पाचन क्रिया बिगड़ सकती है और पेट भारी रहने लगता है।

लीची खाते समय बरतें ये सावधानियां:

  • लीची को खाने से पहले 2-3 घंटे तक पानी में भिगोकर रखें। इससे इसकी गर्म तासीर कम हो जाती है।

  • एक दिन में 10-12 से ज्यादा लीची न खाएं, विशेषकर बच्चे और बुजुर्ग।

  • खाली पेट लीची खाने से बचें, खासकर सुबह के समय। इससे शुगर लेवल अचानक गिर सकता है।

  • किसी भी तरह की एलर्जी या स्वास्थ्य समस्या होने पर डॉक्टर की सलाह से ही लीची का सेवन करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/know-its-disadvantages-and-necessary-precautions-before-eating-summer-favorite/article-21802

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.