बादाम का हलवा: सावन व्रत में शक्ति और स्वाद का संगम, जानिए आसान रेसिपी

Lifestyle

सावन का पवित्र महीना चल रहा है और सोमवार का व्रत रखने वाले भक्त शिव उपासना के साथ-साथ हेल्दी और ऊर्जा देने वाले भोजन की तलाश में रहते हैं। व्रत में जहां फलाहार और हल्के आहार की सलाह दी जाती है, वहीं बादाम का हलवा एक ऐसा विकल्प है जो स्वाद, ऊर्जा और सेहत तीनों का मेल है।

 बादाम में प्रोटीन, हेल्दी फैट, कैल्शियम, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो दिनभर व्रत के दौरान शरीर को कमजोर नहीं पड़ने देते। सिर्फ 100 ग्राम बादाम का हलवा खाने से ही शरीर को आवश्यक पोषण और शक्ति मिल जाती है।

  ऐसे बनाएं ताकत से भरपूर बादाम का हलवा

 आवश्यक सामग्री:

  • बादाम – 100 ग्राम

  • घी – 3 से 4 चम्मच

  • दूध – 1 कप

  • केसर – कुछ रेशे (भीगे हुए)

  • चीनी – स्वादानुसार

  • इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच

  बनाने की विधि:

स्टेप 1:
100 ग्राम बादाम को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह गर्म पानी में हल्का उबाल लें। इससे छिलके आसानी से निकल जाएंगे।

स्टेप 2:
छिले हुए बादाम को मिक्सी में 2 चम्मच पानी के साथ दरदरा पीस लें। ध्यान रहे – पेस्ट पतला न हो।

स्टेप 3:
अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें बादाम का पेस्ट डालकर लगातार चलाते हुए भूनें। हल्का सुनहरा रंग आने पर थोड़ा-थोड़ा दूध डालते जाएं।

स्टेप 4:
अब इसमें केसर डालें और मिठास के लिए चीनी मिलाएं। मध्यम आंच पर लगातार चलाएं। हलवा जब घी छोड़ने लगे तब इलायची पाउडर डालें और मिला लें।

स्टेप 5:
गरमा-गरम परोसें। चाहें तो ऊपर से कुछ कटे बादाम या पिस्ता भी डाल सकते हैं।

 व्रत में मिलती है भरपूर एनर्जी

अगर आप सावन का सोमवार व्रत रखते हैं, तो दिन में एक बार यह हलवा खा लेना शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए पर्याप्त है। यह हलवा लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता और कमजोरी से भी बचाता है।

  बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी फायदेमंद

बादाम का हलवा न सिर्फ व्रतधारियों के लिए बल्कि कमजोर शरीर, थकान या रिकवरी में मददगार हो सकता है। बच्चों को अगर ये हलवा सुबह स्कूल से पहले दिया जाए तो दिनभर एक्टिव रहते हैं।

 भक्ति और स्वाद का संतुलन

सावन में शिवभक्ति के साथ-साथ शरीर को पोषण देना भी ज़रूरी है। ऐसे में यह रेसिपी हर गृहिणी की रसोई का हिस्सा जरूर बननी चाहिए। इसे बिना लहसुन-प्याज और बिना अनाज के भी तैयार किया जा सकता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बादाम का हलवा: सावन व्रत में शक्ति और स्वाद का संगम, जानिए आसान रेसिपी

Lifestyle

 बादाम में प्रोटीन, हेल्दी फैट, कैल्शियम, आयरन और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो दिनभर व्रत के दौरान शरीर को कमजोर नहीं पड़ने देते। सिर्फ 100 ग्राम बादाम का हलवा खाने से ही शरीर को आवश्यक पोषण और शक्ति मिल जाती है।

  ऐसे बनाएं ताकत से भरपूर बादाम का हलवा

 आवश्यक सामग्री:

  • बादाम – 100 ग्राम

  • घी – 3 से 4 चम्मच

  • दूध – 1 कप

  • केसर – कुछ रेशे (भीगे हुए)

  • चीनी – स्वादानुसार

  • इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच

  बनाने की विधि:

स्टेप 1:
100 ग्राम बादाम को रातभर पानी में भिगो दें। सुबह गर्म पानी में हल्का उबाल लें। इससे छिलके आसानी से निकल जाएंगे।

स्टेप 2:
छिले हुए बादाम को मिक्सी में 2 चम्मच पानी के साथ दरदरा पीस लें। ध्यान रहे – पेस्ट पतला न हो।

स्टेप 3:
अब एक कड़ाही में घी गर्म करें और उसमें बादाम का पेस्ट डालकर लगातार चलाते हुए भूनें। हल्का सुनहरा रंग आने पर थोड़ा-थोड़ा दूध डालते जाएं।

स्टेप 4:
अब इसमें केसर डालें और मिठास के लिए चीनी मिलाएं। मध्यम आंच पर लगातार चलाएं। हलवा जब घी छोड़ने लगे तब इलायची पाउडर डालें और मिला लें।

स्टेप 5:
गरमा-गरम परोसें। चाहें तो ऊपर से कुछ कटे बादाम या पिस्ता भी डाल सकते हैं।

 व्रत में मिलती है भरपूर एनर्जी

अगर आप सावन का सोमवार व्रत रखते हैं, तो दिन में एक बार यह हलवा खा लेना शरीर को ऊर्जावान बनाए रखने के लिए पर्याप्त है। यह हलवा लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता और कमजोरी से भी बचाता है।

  बच्चों और बुजुर्गों के लिए भी फायदेमंद

बादाम का हलवा न सिर्फ व्रतधारियों के लिए बल्कि कमजोर शरीर, थकान या रिकवरी में मददगार हो सकता है। बच्चों को अगर ये हलवा सुबह स्कूल से पहले दिया जाए तो दिनभर एक्टिव रहते हैं।

 भक्ति और स्वाद का संतुलन

सावन में शिवभक्ति के साथ-साथ शरीर को पोषण देना भी ज़रूरी है। ऐसे में यह रेसिपी हर गृहिणी की रसोई का हिस्सा जरूर बननी चाहिए। इसे बिना लहसुन-प्याज और बिना अनाज के भी तैयार किया जा सकता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/know-the-confluence-of-power-and-taste-in-almond-pudding/article-27608

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.