घिस चुके नॉन-स्टिक बर्तनों से खाना बनाना खतरनाक

Lifestyle

आजकल हर घर में नॉन-स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल आम है। कम तेल में खाना पकने और चिपकने की समस्या न होने की वजह से लोग तवे से लेकर कढ़ाई और कुकर तक नॉन-स्टिक पसंद करते हैं।

 इन बर्तनों पर टेफ्लॉन (PTFE) कोटिंग होती है, जो खाने को चिपकने से बचाती है। लेकिन अगर यह कोटिंग घिस जाए, तो ये बर्तन आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकते हैं।

क्यों घिस जाते हैं नॉन-स्टिक बर्तन?

कई बार लोग इन बर्तनों में स्टील या एल्युमिनियम के चम्मच का इस्तेमाल करते हैं। इससे सतह की कोटिंग धीरे-धीरे खराब होने लगती है। अक्सर लोग इसे नज़रअंदाज कर ऐसे बर्तनों का इस्तेमाल जारी रखते हैं, जबकि यह आदत सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है।

 जब टेफ्लॉन कोटिंग खुरच जाती है तो उसके माइक्रोस्कोपिक कण खाने में मिल जाते हैं। ये शरीर में जाकर बुखार, बदन दर्द और फेफड़ों की समस्या जैसी दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। इस स्थिति को Polymer Fume Fever कहा जाता है।

अगर नॉन-स्टिक पैन को बहुत ज्यादा गर्म किया जाए तो इससे PFAS जैसे हानिकारक केमिकल्स निकल सकते हैं। ये केमिकल्स हार्मोन असंतुलन, इम्यून सिस्टम की कमजोरी और टॉक्सिक असर डाल सकते हैं।

नॉन-स्टिक बर्तनों को सुरक्षित रखने के उपाय

  • हमेशा लकड़ी या सिलिकॉन के चम्मच का इस्तेमाल करें

  • पैन को खाली आंच पर ज्यादा देर न रखें

  • गर्म बर्तन को तुरंत ठंडे पानी में न डालें

  • धोते समय स्पंज का इस्तेमाल करें, लोहे के जूने से बचें

  • कोटिंग खराब होने पर नया बर्तन खरीदें

एक्सपर्ट्स का कहना है कि घिसी हुई कोटिंग वाले नॉन-स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Aug 2025 By दैनिक जागरण

घिस चुके नॉन-स्टिक बर्तनों से खाना बनाना खतरनाक

Lifestyle

 इन बर्तनों पर टेफ्लॉन (PTFE) कोटिंग होती है, जो खाने को चिपकने से बचाती है। लेकिन अगर यह कोटिंग घिस जाए, तो ये बर्तन आपकी सेहत के लिए खतरा बन सकते हैं।

क्यों घिस जाते हैं नॉन-स्टिक बर्तन?

कई बार लोग इन बर्तनों में स्टील या एल्युमिनियम के चम्मच का इस्तेमाल करते हैं। इससे सतह की कोटिंग धीरे-धीरे खराब होने लगती है। अक्सर लोग इसे नज़रअंदाज कर ऐसे बर्तनों का इस्तेमाल जारी रखते हैं, जबकि यह आदत सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकती है।

 जब टेफ्लॉन कोटिंग खुरच जाती है तो उसके माइक्रोस्कोपिक कण खाने में मिल जाते हैं। ये शरीर में जाकर बुखार, बदन दर्द और फेफड़ों की समस्या जैसी दिक्कतें पैदा कर सकते हैं। इस स्थिति को Polymer Fume Fever कहा जाता है।

अगर नॉन-स्टिक पैन को बहुत ज्यादा गर्म किया जाए तो इससे PFAS जैसे हानिकारक केमिकल्स निकल सकते हैं। ये केमिकल्स हार्मोन असंतुलन, इम्यून सिस्टम की कमजोरी और टॉक्सिक असर डाल सकते हैं।

नॉन-स्टिक बर्तनों को सुरक्षित रखने के उपाय

  • हमेशा लकड़ी या सिलिकॉन के चम्मच का इस्तेमाल करें

  • पैन को खाली आंच पर ज्यादा देर न रखें

  • गर्म बर्तन को तुरंत ठंडे पानी में न डालें

  • धोते समय स्पंज का इस्तेमाल करें, लोहे के जूने से बचें

  • कोटिंग खराब होने पर नया बर्तन खरीदें

एक्सपर्ट्स का कहना है कि घिसी हुई कोटिंग वाले नॉन-स्टिक बर्तनों का इस्तेमाल तुरंत बंद कर देना चाहिए।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/know-the-opinion-of-experts-dangerous/article-31329

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.