- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- नारियल पानी पीने से पहले जान लें ये बातें, एक्सपर्ट ने बताए किन लोगों को करना चाहिए परहेज
नारियल पानी पीने से पहले जान लें ये बातें, एक्सपर्ट ने बताए किन लोगों को करना चाहिए परहेज
Health
गर्मी के मौसम में नारियल पानी को अक्सर प्राकृतिक एनर्जी ड्रिंक और हाइड्रेशन का बेहतरीन जरिया माना जाता है। इसमें मौजूद पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम और अन्य इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर को ठंडा और तरोताजा रखते हैं।
लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट्स और आयुर्वेद विशेषज्ञों का कहना है कि यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं है। कुछ स्वास्थ्य स्थितियों में इसका सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है।
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल पानी?
1. लो ब्लड प्रेशर वाले मरीज
न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के अनुसार, जिन लोगों का बीपी पहले से ही कम (जैसे 110/70 या उससे नीचे) है, उनके लिए नारियल पानी का सेवन इसे और गिरा सकता है, जिससे कमजोरी, चक्कर और थकान जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
2. कमजोर पाचन या IBS (इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम) से पीड़ित लोग
अगर आपका पाचन तंत्र पहले से ही संवेदनशील है या आप IBS जैसी बीमारी से जूझ रहे हैं, तो नारियल पानी पीने से गैस, सूजन और पेट में असहजता बढ़ सकती है।
3. सर्दी, खांसी और साइनस के मरीज
नारियल पानी की तासीर ठंडी मानी जाती है, जो सर्दी-जुकाम या साइनस की परेशानी को और गंभीर बना सकती है।
4. डायबिटीज के मरीज
आयुर्वेद विशेषज्ञ किरण गुप्ता बताती हैं कि नारियल पानी में प्राकृतिक शुगर मौजूद होती है। डायबिटीज के मरीजों को एक दिन में केवल एक नारियल पानी तक सीमित रहना चाहिए, और अगर शुगर लेवल बहुत ज्यादा है तो सेवन से बचना चाहिए।
नारियल पानी पीने का सही समय
जिन लोगों को नारियल पानी सूट करता है, उनके लिए सुबह 9 से 10 बजे का समय सबसे अच्छा माना जाता है। शाम के समय, खासकर नमी वाले इलाकों में, इसका सेवन टालना चाहिए। मौसम और शारीरिक जरूरत के हिसाब से सीमित मात्रा में पीना ही लाभकारी होता है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए