रोजाना सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीने से क्या होगा? एक्सपर्ट से जानिए

Health News

टमाटर एक ऐसी सब्जी है, जोकि आमतौर पर हर घर में मौजूद होती है और सब्जी बनने के अलावा लोग इसकी सलाद खाना भी पसंद करते हैं. टमाटर न सिर्फ टेस्ट में अच्छा होता है बल्कि इसे डाइट का हिस्सा बनाए रखने से हेल्थ को भी कई सारे बेनेफिट्स मिलते हैं. इसलिए ये जानना बहुत जरूरी है कि रोजाना सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीने से आपको क्या फायदे मिलने वाले हैं.

सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. टमाटर में विटामिन सी, पोटेशियम, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. इस सिलसिले में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ किरण गुप्ता ने बताया कि जब इसे खाली पेट पिया जाता है, तो यह शरीर में तेजी से अब्जॉर्ब होता है और पाचन तंत्र, त्वचा और दिल की सेहत पर पॉजिटिव इफ़ेक्ट डालता है. इसका नियमित सेवन न सिर्फ आपको एनर्जेटिक बनाए रखता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म सुधारने में भी मदद करता है.

डॉ किरण गुप्ता ने आगे बताया कि टमाटर का जूस स्किन ग्लो बढ़ाने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और दिल को स्वस्थ रखने में भी कारगर होता है. यह पेट के लिए हल्का होता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है, जिससे एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं. इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़कर एजिंग प्रोसेस को धीमा करते हैं, जिससे आपकी त्वचा जवान और ग्लोइंग बनी रहती है. अगर आप अपनी डाइट में एक आसान और हेल्दी चीज जोड़ना चाहते हैं, तो रोज सुबह टमाटर का जूस पीना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है

डॉ किरण गुप्ता बताती हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए रोज़ सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है. टमाटर में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI), फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं.

स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाए

अगर आप चमकती और हेल्दी स्किन चाहते हैं, तो टमाटर का जूस पीना शुरू कर दीजिए. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C होते हैं, जो स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं और फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं. इससे झुर्रियां कम होती हैं और स्किन ग्लो करने लगती है. यह स्किन पर नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह भी काम करता है.

दिल को रखता है हेल्दी

टमाटर का जूस ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसमें पोटेशियम और लाइकोपीन पाया जाता है, जो हार्ट की मसल्स को मजबूत बनाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.

शरीर को डिटॉक्स करता है

टमाटर का जूस शरीर से गंदे टॉक्सिन निकालने का काम करता है, जिससे बॉडी ज्यादा हेल्दी और एक्टिव रहती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर और किडनी को हेल्दी रखते हैं और ब्लड को प्यूरिफाई करने में मदद करते हैं. इससे शरीर को फ्रेश और एनर्जेटिक फील होता है.

इम्यूनिटी को मजबूत करता है

रोज सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीने से बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है. इसमें मौजूद विटामिन C और अन्य पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाते हैं, जिससे सर्दी-खांसी जैसी छोटी-मोटी बीमारियां जल्दी नहीं होतीं. अगर आप जल्दी बीमार पड़ते हैं, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.

अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीना शुरू करें. इससे न सिर्फ आपकी बॉडी हेल्दी रहेगी, बल्कि स्किन भी ग्लो करेगी और दिनभर एनर्जी बनी रहेगी. हालांकि, अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है या आपका कोई इलाज चल रहा है तो जरूरी है कि किसी नई चीज की शुरुआत करने से पहले आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Feb 2025 By दैनिक जागरण

रोजाना सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीने से क्या होगा? एक्सपर्ट से जानिए

Health News

सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीना सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. टमाटर में विटामिन सी, पोटेशियम, लाइकोपीन और एंटीऑक्सीडेंट अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर को डिटॉक्स करने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. इस सिलसिले में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉ किरण गुप्ता ने बताया कि जब इसे खाली पेट पिया जाता है, तो यह शरीर में तेजी से अब्जॉर्ब होता है और पाचन तंत्र, त्वचा और दिल की सेहत पर पॉजिटिव इफ़ेक्ट डालता है. इसका नियमित सेवन न सिर्फ आपको एनर्जेटिक बनाए रखता है, बल्कि मेटाबॉलिज्म सुधारने में भी मदद करता है.

डॉ किरण गुप्ता ने आगे बताया कि टमाटर का जूस स्किन ग्लो बढ़ाने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने और दिल को स्वस्थ रखने में भी कारगर होता है. यह पेट के लिए हल्का होता है और पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है, जिससे एसिडिटी और कब्ज जैसी समस्याएं दूर होती हैं. इसके अलावा, इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़कर एजिंग प्रोसेस को धीमा करते हैं, जिससे आपकी त्वचा जवान और ग्लोइंग बनी रहती है. अगर आप अपनी डाइट में एक आसान और हेल्दी चीज जोड़ना चाहते हैं, तो रोज सुबह टमाटर का जूस पीना एक बेहतरीन ऑप्शन हो सकता है.

डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद है

डॉ किरण गुप्ता बताती हैं कि डायबिटीज के मरीजों के लिए रोज़ सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीना बेहद फायदेमंद हो सकता है. टमाटर में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI), फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C होते हैं, जो ब्लड शुगर को कंट्रोल करने और शरीर को हेल्दी बनाए रखने में मदद करते हैं.

स्किन को ग्लोइंग और जवां बनाए

अगर आप चमकती और हेल्दी स्किन चाहते हैं, तो टमाटर का जूस पीना शुरू कर दीजिए. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन C होते हैं, जो स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं और फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं. इससे झुर्रियां कम होती हैं और स्किन ग्लो करने लगती है. यह स्किन पर नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह भी काम करता है.

दिल को रखता है हेल्दी

टमाटर का जूस ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है. इसमें पोटेशियम और लाइकोपीन पाया जाता है, जो हार्ट की मसल्स को मजबूत बनाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा कम हो जाता है.

शरीर को डिटॉक्स करता है

टमाटर का जूस शरीर से गंदे टॉक्सिन निकालने का काम करता है, जिससे बॉडी ज्यादा हेल्दी और एक्टिव रहती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट लिवर और किडनी को हेल्दी रखते हैं और ब्लड को प्यूरिफाई करने में मदद करते हैं. इससे शरीर को फ्रेश और एनर्जेटिक फील होता है.

इम्यूनिटी को मजबूत करता है

रोज सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीने से बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ती है. इसमें मौजूद विटामिन C और अन्य पोषक तत्व इम्यून सिस्टम को स्ट्रांग बनाते हैं, जिससे सर्दी-खांसी जैसी छोटी-मोटी बीमारियां जल्दी नहीं होतीं. अगर आप जल्दी बीमार पड़ते हैं, तो इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.

अगर आप अपनी सेहत को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो रोज सुबह खाली पेट टमाटर का जूस पीना शुरू करें. इससे न सिर्फ आपकी बॉडी हेल्दी रहेगी, बल्कि स्किन भी ग्लो करेगी और दिनभर एनर्जी बनी रहेगी. हालांकि, अगर आपको कोई गंभीर बीमारी है या आपका कोई इलाज चल रहा है तो जरूरी है कि किसी नई चीज की शुरुआत करने से पहले आप डॉक्टर से सलाह जरूर लें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/know-what-will-happen-by-drinking-tomato-juice-on-an/article-11692

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.