कंबल से निकलने में आ रहा आलस? कड़कड़ाती सर्दी में कैसे घटेगा वजन? ये रहे सिंपल उपाय, दूर होगा मोटे होने का डर

LIFESTYLE

सर्दियों में ठंड के चलते अक्सर लोग कंबल से निकलकर वर्कआउट करने में आलस महसूस करते हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आप फिटनेस को नजरअंदाज करें. इन बातों को अपनाकर आप ठंड में अपने बढ़ते वजन को कंट्रोल कर सकते हैं.

जैसे जैसे तापमान घट रहा है, अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत बढ़ती जा रही है. ठंड के मौसम में यह भी परेशानी रहती है कि लोगों के लिए कंबल से बाहर निकलना मुश्किल काम हो जाता है और वे कम एक्टिव हो जाते हैं. यह वजन बढ़ने की बड़ी वजह बन जाता है. दरबसल, सर्दियों में वजन कम करना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है, क्योंकि ठंडे मौसम और फेस्टिव सीजन में हाई कैलोरी फूड खाने से हम अक्सर आलसी हो जाते हैं. डॉ. राजीव मनिक (कंसल्टेंट जनरल लैप्रो स्कोपिक, मेटाबोलिक और बैरियाट्रिक सर्जरी, वॉकहार्ट अस्पताल) के अनुसार, ठंड के मौसम में आपके शारीरिक गतिशीलता में कमी आ सकती है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकती है. इसके लिए आप बाहर जाएं, दौड़ें, साइकलिंग या योग करें तो फायदा मिल सकता है. सर्दियों में वजन कम करने के लिए अपनी खाने की आदतों में सुधार करना भी जरूरी है. इसके अलावा भी कई ऐसे तरीके हैं जिनकी मदद से आप विंटर में खुद को फिट रख सकते हैं.

विंटर में ऐसे रहेगा वजन कंट्रोल 

गर्मागर्म सूप पिएं
चाय कॉफी से पेट भरने की बजाय आप तरह-तरह के सूप बनाएं और पियें. ये आपको अंदर से गर्माहट भी देगा और आपका वजन भी घटेगा.

हरी चीजें अधिक खाएं
लंच डिनर खाने से पहले आप तरह-तरह की चीजों से बना सलाद खा सकते हैं. इसके अलावा, आप साग को डाइट में भरपूर शामिल करें. इनसे आपका पेट भी भरा रहेगा और आप हेल्‍दी भी रहेंगे.

एक्टिव रहें
आप अगर लंबे समय तक एक जगह पर बैठे रहेंगे तो यह वजन के बढ़ने का बड़ा कारण बनेगा. बेहतर होगा कि आप कुछ-कुछ देर पर स्‍क्रीन के सामने से हटें, वॉक करें या कोई गेम खेल लें.

कम खाएं
अगर आप दो या तीन बार में ही पेट भर खा लेते हैं तो बेहतर होगा कि आप 3 से 4 घंटे के गैप पर कुछ हेल्‍दी चीज खाते रहें. ऐसा करने से आप ओवर ईटिंग से बचे रहेंगे और वजन नहीं बढ़ेगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Dec 2024 By दैनिक जागरण

कंबल से निकलने में आ रहा आलस? कड़कड़ाती सर्दी में कैसे घटेगा वजन? ये रहे सिंपल उपाय, दूर होगा मोटे होने का डर

LIFESTYLE

जैसे जैसे तापमान घट रहा है, अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत बढ़ती जा रही है. ठंड के मौसम में यह भी परेशानी रहती है कि लोगों के लिए कंबल से बाहर निकलना मुश्किल काम हो जाता है और वे कम एक्टिव हो जाते हैं. यह वजन बढ़ने की बड़ी वजह बन जाता है. दरबसल, सर्दियों में वजन कम करना थोड़ा मुश्किल काम हो सकता है, क्योंकि ठंडे मौसम और फेस्टिव सीजन में हाई कैलोरी फूड खाने से हम अक्सर आलसी हो जाते हैं. डॉ. राजीव मनिक (कंसल्टेंट जनरल लैप्रो स्कोपिक, मेटाबोलिक और बैरियाट्रिक सर्जरी, वॉकहार्ट अस्पताल) के अनुसार, ठंड के मौसम में आपके शारीरिक गतिशीलता में कमी आ सकती है, जो वजन बढ़ने का कारण बन सकती है. इसके लिए आप बाहर जाएं, दौड़ें, साइकलिंग या योग करें तो फायदा मिल सकता है. सर्दियों में वजन कम करने के लिए अपनी खाने की आदतों में सुधार करना भी जरूरी है. इसके अलावा भी कई ऐसे तरीके हैं जिनकी मदद से आप विंटर में खुद को फिट रख सकते हैं.

विंटर में ऐसे रहेगा वजन कंट्रोल 

गर्मागर्म सूप पिएं
चाय कॉफी से पेट भरने की बजाय आप तरह-तरह के सूप बनाएं और पियें. ये आपको अंदर से गर्माहट भी देगा और आपका वजन भी घटेगा.

हरी चीजें अधिक खाएं
लंच डिनर खाने से पहले आप तरह-तरह की चीजों से बना सलाद खा सकते हैं. इसके अलावा, आप साग को डाइट में भरपूर शामिल करें. इनसे आपका पेट भी भरा रहेगा और आप हेल्‍दी भी रहेंगे.

एक्टिव रहें
आप अगर लंबे समय तक एक जगह पर बैठे रहेंगे तो यह वजन के बढ़ने का बड़ा कारण बनेगा. बेहतर होगा कि आप कुछ-कुछ देर पर स्‍क्रीन के सामने से हटें, वॉक करें या कोई गेम खेल लें.

कम खाएं
अगर आप दो या तीन बार में ही पेट भर खा लेते हैं तो बेहतर होगा कि आप 3 से 4 घंटे के गैप पर कुछ हेल्‍दी चीज खाते रहें. ऐसा करने से आप ओवर ईटिंग से बचे रहेंगे और वजन नहीं बढ़ेगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/laziness-in-getting-out-of-the-blanket-how-to-lose/article-5067

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.