डेस्क जॉब वालों के लिए सही बॉडी पॉश्चर: AIIMS डॉक्टर से जानें

Digital desk

On

सीधी रीढ़, सही स्क्रीन पॉजिशन और नियमित ब्रेक से पीठ, गर्दन और आंखों की समस्याओं से बचें।

लंबे समय तक कंप्यूटर और डेस्क पर बैठना केवल थकान ही नहीं बल्कि गर्दन, पीठ और आंखों की समस्या भी पैदा कर सकता है। AIIMS के आर्थोपेडिक विभाग के प्रोफेसर डॉ. भावुक गर्ग के अनुसार, डेस्क जॉब करने वालों को सही बॉडी पॉश्चर और नियमित ब्रेक की आदत डालनी चाहिए, ताकि बड़ी बीमारियों से बचा जा सके।

सीधी रीढ़ और आरामदायक बैठना

डॉ. गर्ग बताते हैं कि सबसे जरूरी है रीढ़ को हमेशा सीधा रखना। पीठ को कुर्सी की बैकरेस्ट से पूरी तरह टिकाकर बैठें। झुककर बैठने से रीढ़ पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे स्पॉन्डिलाइटिस जैसी समस्या हो सकती है।

मॉनिटर और चेयर की ऊंचाई
  • कंप्यूटर स्क्रीन हमेशा आंखों के लेवल पर रखें।

  • चेयर की ऊंचाई ऐसी हो कि पैर जमीन पर पूरी तरह टिकें और घुटने लगभग 90 डिग्री पर हों।

  • जरूरत पड़ने पर फुटरेस्ट का इस्तेमाल करें।

हाथ और कीबोर्ड की पोज़िशन
  • कीबोर्ड और माउस को शरीर के पास रखें।

  • कोहनी लगभग 90 डिग्री पर मुड़ी हो और कलाई सीधी रहे।

  • गलत पोज़िशन में बैठने से कार्पल टनल सिंड्रोम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हर 30–40 मिनट पर ब्रेक
  • लगातार बैठकर 6–7 घंटे काम करना हानिकारक है।

  • हर 30–40 मिनट में उठकर हल्की स्ट्रेचिंग और वॉक करें।

  • इससे शरीर में खून का संचार बना रहता है और मांसपेशियों की जकड़न कम होती है।

आंखों की देखभाल
  • लगातार स्क्रीन देखने से ड्राइनेस और सिरदर्द हो सकता है।

  • 20-20-20 नियम अपनाएं: हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें।

सही बॉडी पॉश्चर, स्क्रीन पॉजिशन, हाथ-पैर की आरामदायक स्थिति और नियमित ब्रेक की आदतें न केवल आराम देती हैं बल्कि डेस्क जॉब से जुड़ी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
01 Oct 2025 By Nitin Trivedi

डेस्क जॉब वालों के लिए सही बॉडी पॉश्चर: AIIMS डॉक्टर से जानें

Digital desk

लंबे समय तक कंप्यूटर और डेस्क पर बैठना केवल थकान ही नहीं बल्कि गर्दन, पीठ और आंखों की समस्या भी पैदा कर सकता है। AIIMS के आर्थोपेडिक विभाग के प्रोफेसर डॉ. भावुक गर्ग के अनुसार, डेस्क जॉब करने वालों को सही बॉडी पॉश्चर और नियमित ब्रेक की आदत डालनी चाहिए, ताकि बड़ी बीमारियों से बचा जा सके।

सीधी रीढ़ और आरामदायक बैठना

डॉ. गर्ग बताते हैं कि सबसे जरूरी है रीढ़ को हमेशा सीधा रखना। पीठ को कुर्सी की बैकरेस्ट से पूरी तरह टिकाकर बैठें। झुककर बैठने से रीढ़ पर दबाव बढ़ जाता है, जिससे स्पॉन्डिलाइटिस जैसी समस्या हो सकती है।

मॉनिटर और चेयर की ऊंचाई
  • कंप्यूटर स्क्रीन हमेशा आंखों के लेवल पर रखें।

  • चेयर की ऊंचाई ऐसी हो कि पैर जमीन पर पूरी तरह टिकें और घुटने लगभग 90 डिग्री पर हों।

  • जरूरत पड़ने पर फुटरेस्ट का इस्तेमाल करें।

हाथ और कीबोर्ड की पोज़िशन
  • कीबोर्ड और माउस को शरीर के पास रखें।

  • कोहनी लगभग 90 डिग्री पर मुड़ी हो और कलाई सीधी रहे।

  • गलत पोज़िशन में बैठने से कार्पल टनल सिंड्रोम जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

हर 30–40 मिनट पर ब्रेक
  • लगातार बैठकर 6–7 घंटे काम करना हानिकारक है।

  • हर 30–40 मिनट में उठकर हल्की स्ट्रेचिंग और वॉक करें।

  • इससे शरीर में खून का संचार बना रहता है और मांसपेशियों की जकड़न कम होती है।

आंखों की देखभाल
  • लगातार स्क्रीन देखने से ड्राइनेस और सिरदर्द हो सकता है।

  • 20-20-20 नियम अपनाएं: हर 20 मिनट में 20 सेकंड के लिए 20 फीट दूर देखें।

सही बॉडी पॉश्चर, स्क्रीन पॉजिशन, हाथ-पैर की आरामदायक स्थिति और नियमित ब्रेक की आदतें न केवल आराम देती हैं बल्कि डेस्क जॉब से जुड़ी गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद करती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/learn-from-the-right-body-posture-aiims-doctor-for-desk/article-34404

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.