- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- नाखूनों से जानें कितने बूढ़े हो रहे हैं आप, स्टडी में हुआ इस रहस्य का खुलासा
नाखूनों से जानें कितने बूढ़े हो रहे हैं आप, स्टडी में हुआ इस रहस्य का खुलासा
Health News
अगर आप अपने नाखूनों की ग्रोथ पर ध्यान दें और उसमें होने वाले बदलाव को नोटिस करें, तो आप अपनी सेहत का अंदाजा लगा पाते हैं. एक रिसर्च के अनुसार आपके नाखून बताते हैं कि आप तेजी से बूढ़े हो रहे हैं.
अक्सर लोग अपनी उम्र का अंदाजा अपनी एज से लगाते हैं, जब उनका जन्मदिन आता है तो 1 साल और बढ़ जाता है और इसी तरह वह अपनी एज को कैलकुलेट करते हैं, जबकि हार्वर्ड मेडिकल स्कूल की एक रिसर्च के अनुसार आपके नाखून बताते हैं कि आपकी उम्र कितनी तेजी से बढ़ रही है. जी हां, नाखूनों की ग्रोथ रेट आपके शरीर में कई नए सेल्स बनने की स्पीड को दिखाती है, जितनी तेजी से नाखून बढ़ते हैं उतनी ही तेजी से नए हेल्दी सेल्स बनते हैं, जिससे उम्र का पता लगाया जा सकता है कि आपकी उम्र कितनी तेजी से बढ़ रही है या धीरे-धीरे बढ़ रही है.
क्या कहती है नाखूनों पर की गई रिसर्च
1979 में हुई एक स्टडी में वैज्ञानिकों ने सैकड़ों लोगों के नाखूनों की ग्रोथ को ट्रैक किया. इसमें पाया गया कि 30 साल की उम्र के बाद हर साल नाखूनों की वीकली ग्रोथ में लगभग 0.5% की कमी आती है. अगर नाखून इससे तेज बढ़ रहे हैं, तो इसका मतलब आपकी उम्र औसत से धीमी गति से बढ़ रही है. साइंटिस्ट का मानना है कि नाखूनों की ग्रोथ आपकी सेल्स और टिशू की हेल्थ को बताती है अगर यह हेल्दी है, तो आप भी हेल्दी होते हैं.
नाखूनों से पता लगाएं अन्य बीमारी
आपकी उंगलियों के नाखून कई गंभीर बीमारियों का संकेत देते हैं, एक्सपर्ट्स का मानना है कि नाखून के रंग और आकार में अगर बदलाव नजर आए तो उसे कभी भी नजर अंदाज नहीं करना चाहिए. नाखून के नीचे काला धब्बा होना स्किन कैंसर का संकेत दे सकता है. इसके अलावा नाखूनों में सफेद रंग के धब्बे और लकीरें कैल्शियम, आयरन और जिंक की कमी का संकेत देती है. ऐसे में अगली बार जब भी आप अपने नाखून काटे, तो अपनी सेहत के बारे में सोचें और छोटी-छोटी चीजों को ध्यान में रखकर अपनी ओवरऑल हेल्थ को बेहतर बनाएं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए