देसी घी के साथ काली मिर्च खाने से क्या होता है? जानें

Health News

घी पोषण से भरपूर होता है जो शरीर को ताकत देता है. वहीं काली मिर्च एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी मसाला है जो वजन घटाने में हेल्प करता है. लेकिन अगर इन दोनों को साथ में मिलाकर खाया जाए तो इनके फायदे दोगुने हो जाते हैं .

हमारी रसोई में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिनका सही तरीके से सेवन करने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं. घी और काली मिर्च भी ऐसी ही दो चीजें हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं. आयुर्वेद में इन दोनों का विशेष महत्व है और ये कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. घी जहां शरीर को ताकत देने वाला और पोषण से भरपूर होता है, वहीं काली मिर्च एक जबरदस्त एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी मसाला है, जो पाचन से लेकर वजन घटाने तक में मदद करता है.

अगर इन दोनों चीजों को एक साथ लिया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि घी के साथ काली मिर्च खाने से सेहत को कौन -कौन से फायदे मिलते हैं और इसका सेवन कैसे करें.

1. वजन घटाने में मददगार

घी और काली मिर्च का सेवन वजन घटाने में भी मदद कर सकता है. घी में हेल्दी फैट होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जबकि काली मिर्च शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करने में सहायक होती है. अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो सुबह गुनगुने पानी के साथ घी और काली मिर्च का सेवन करें.

2. मेंटल हेल्थ को सुधारता है

घी और काली मिर्च का कॉम्बिनेशन मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. घी में मौजूद हेल्दी फैट ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाता है, जबकि काली मिर्च डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर को बूस्ट करने में मदद करती है, जिससे स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है.

3. डाइजेशन को करता है बेहतर

अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं तो घी के साथ काली मिर्च का सेवन करना एक अच्छा उपाय हो सकता है. घी आंतों को चिकना बनाकर बेहतर डाइजेशन में मदद करता है, जबकि काली मिर्च गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होती है.

4. सूजन और दर्द से राहत

काली मिर्च एक नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है. वहीं, घी के साथ इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों की अकड़न में भी राहत मिलती है. जिन लोगों को गठिया या जोड़ों के दर्द की समस्या है, वे घी और काली मिर्च को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.

5. इम्यूनिटी को करता है मजबूत

अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो घी और काली मिर्च का सेवन आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करेगा. काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं, वहीं घी शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है इससे सर्दी-खांसी, वायरल और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव होता है.

कैसे करें सेवन?

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच घी और चुटकी भर काली मिर्च का सेवन करें.इसे आप दूध या हल्दी वाले दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं. चाहें तो इसे अपनी रोटी या दाल में मिलाकर भी खा सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Mar 2025 By दैनिक जागरण

देसी घी के साथ काली मिर्च खाने से क्या होता है? जानें

Health News

हमारी रसोई में कई ऐसी चीजें मौजूद होती हैं, जिनका सही तरीके से सेवन करने से सेहत को ढेरों फायदे मिलते हैं. घी और काली मिर्च भी ऐसी ही दो चीजें हैं, जो सेहत के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती हैं. आयुर्वेद में इन दोनों का विशेष महत्व है और ये कई बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं. घी जहां शरीर को ताकत देने वाला और पोषण से भरपूर होता है, वहीं काली मिर्च एक जबरदस्त एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी मसाला है, जो पाचन से लेकर वजन घटाने तक में मदद करता है.

अगर इन दोनों चीजों को एक साथ लिया जाए तो इसके फायदे दोगुने हो सकते हैं. आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि घी के साथ काली मिर्च खाने से सेहत को कौन -कौन से फायदे मिलते हैं और इसका सेवन कैसे करें.

1. वजन घटाने में मददगार

घी और काली मिर्च का सेवन वजन घटाने में भी मदद कर सकता है. घी में हेल्दी फैट होता है, जो मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जबकि काली मिर्च शरीर में फैट बर्निंग प्रोसेस को तेज करने में सहायक होती है. अगर आप बढ़ते वजन से परेशान हैं, तो सुबह गुनगुने पानी के साथ घी और काली मिर्च का सेवन करें.

2. मेंटल हेल्थ को सुधारता है

घी और काली मिर्च का कॉम्बिनेशन मेंटल हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. घी में मौजूद हेल्दी फैट ब्रेन फंक्शन को बेहतर बनाता है, जबकि काली मिर्च डोपामिन और सेरोटोनिन जैसे न्यूरोट्रांसमीटर को बूस्ट करने में मदद करती है, जिससे स्ट्रेस और एंग्जायटी कम होती है.

3. डाइजेशन को करता है बेहतर

अगर आपको पाचन संबंधी समस्याएं रहती हैं तो घी के साथ काली मिर्च का सेवन करना एक अच्छा उपाय हो सकता है. घी आंतों को चिकना बनाकर बेहतर डाइजेशन में मदद करता है, जबकि काली मिर्च गैस, कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को दूर करने में सहायक होती है.

4. सूजन और दर्द से राहत

काली मिर्च एक नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट है, जो शरीर में सूजन को कम करने में मदद करता है. वहीं, घी के साथ इसका सेवन करने से जोड़ों के दर्द और मांसपेशियों की अकड़न में भी राहत मिलती है. जिन लोगों को गठिया या जोड़ों के दर्द की समस्या है, वे घी और काली मिर्च को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें.

5. इम्यूनिटी को करता है मजबूत

अगर आप बार-बार बीमार पड़ते हैं, तो घी और काली मिर्च का सेवन आपकी इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद करेगा. काली मिर्च में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो शरीर को इंफेक्शन से बचाते हैं, वहीं घी शरीर में जरूरी पोषक तत्वों की कमी को पूरा करता है इससे सर्दी-खांसी, वायरल और अन्य मौसमी बीमारियों से बचाव होता है.

कैसे करें सेवन?

सुबह खाली पेट गुनगुने पानी के साथ एक चम्मच घी और चुटकी भर काली मिर्च का सेवन करें.इसे आप दूध या हल्दी वाले दूध में मिलाकर भी पी सकते हैं. चाहें तो इसे अपनी रोटी या दाल में मिलाकर भी खा सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/learn-what-happens-by-eating-black-pepper-with-desi-ghee/article-14716

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.