सर्दियों में सुबह खाली पेट कच्चा लहुसन खाना वरदान, शरीर रहेगा हीटर सा गर्म

Health News

सर्दियों के मौसम में शरीर को गर्म रखने के लिए आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं.कई औषधीय गुणों से भरपूर लहसुन सर्दी-जुकाम, फ्लू को दूर रखता है. हालांकि, अधिक सेवन कुछ नुकसान भी करता है. ऐसे में लहसुन को सही तरीके से खाने से कोलेस्ट्रॉल से लेकर यूरिक एसिड को कंट्रोल में रखा जा सकता है.

सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए. कई चीजें तासीर में गर्म होती हैं, उन्हीं में एक है लहसुन (Garlic). जी हां, लहसुन एक ऐसा नेचुरल हर्ब है, जिसकी तासीर गर्म होती है. ठंड में यदि आप प्रतिदिन लहसुन का सेवन करते हैं तो आप कई तरह के इंफेक्शन, पेट की समस्या से तो बचे रहेंगे, बल्कि शरीर को भी गर्मी मिलेगी. आपको बता दें कि आयुर्वेद में लहसुन को महौषधि और महारसोन कहा जाता है. लहसुन की छोटी-छोटी सफेद कलियों में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जिसके सेवन से पेट से लेकर कई अंग हेल्दी रहते हैं और अपना काम सही तरीके से करते हैं. लहसुन को सेहत के लिए अमृत समान माना गया है. हालांकि, इसका सीमित मात्रा में सेवन करना जितना फायदेमंद है, उतना ही अधिक सेवन आपको कुछ नुकसान भी पहुंचा सकता है. जानिए लहसुन के फायदों और सेवन करने के तरीके के बारे में.

लहसुन खाने के फायदे-नुकसान
-यदि आप सर्दियों में अपने बॉडी को गर्म रखने के लिए लहसुन का सेवन अत्यधिक मात्रा में करते हैं, तो संभल जाएं. इसे खाने में कुछ एहतियात बरतना भी जरूरी है. लहसुन में पांच रस पाए जाते हैं. जब आप लहसुन को पका कर खाते हैं तो वह पुष्टिकारक, गर्म और पचने में आसान होता है. इसका रस तीक्ष्ण और मधुर होता है. इसके सेवन से फ्रैक्चर हुई हड्डियां जल्द ही ठीक हो जाती हैं. आयुर्वेद के अनुसार, लहसुन कंठ को उत्तम करने वाला होता है.

यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, लहसुन में कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपको सर्दियों में होने वाले सर्दी-जुकाम, फ्लू से बचाते हैं. प्रतिदिन कच्चे लहसुन का सेवन करने से सर्दी और फ्लू होने की संभावना 63 प्रतिशत तक कम हो सकती है.

-हालांकि, इतनी खूबियां होने के बावजूद भी इसे कायदे में रहकर ही सेवन करना चाहिए तभी आपको लाभ होगा. यदि आपको यूरिक एसिड और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो इन्हें ठीक करना भी जरूरी है वरना कई अन्य बीमारियों से आपको जूझना पड़ सकता है. यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं.

-कच्चा लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है. एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ ही लहसुन सेलेनियम, विटामिन ए, बी, सी, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक आदि से भरपूर होता है. शरीर में ब्लड फ्लो को भी बढ़ाता है लहसुन. इसमें मौजूद एलिसिन नामक कंपाउंड के कारण इसकी तासीर गर्म होती है. इससे हमारे शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है.

– लहसुन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. हार्ट हेल्थ में सुधार होता है. पाचन संबंधित समस्याएं दूर रहती हैं. कच्चा लहसुन खाने से जोड़ों का दर्द दूर होता है. इंफेक्शन दूर करता है.

लहसुन के सेवन का तरीका
-यदि आपको हाई कोलेस्ट्रॉल या हाई यूरिक एसिड लेवल की समस्या है तो आप सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन चबाकर खाएं. सिर्फ दो लहसुन की कली खाने से आपको लाभ होगा.

– आयुर्वेद के जानकार कहते हैं कि रात को सोने से पहले 2 लहसुन की कलियों को पानी में भिगो लें, फिर सुबह इसे खाएं. हां, जिन लोगों को किसी तरह की कोई एलर्जी है या कोई दवाई चल रही है तो अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही लहसुन का सेवन करें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Dec 2024 By दैनिक जागरण

सर्दियों में सुबह खाली पेट कच्चा लहुसन खाना वरदान, शरीर रहेगा हीटर सा गर्म

Health News

सर्दियों में शरीर को अंदर से गर्म रखने के लिए गर्म तासीर वाले फूड्स का सेवन करना चाहिए. कई चीजें तासीर में गर्म होती हैं, उन्हीं में एक है लहसुन (Garlic). जी हां, लहसुन एक ऐसा नेचुरल हर्ब है, जिसकी तासीर गर्म होती है. ठंड में यदि आप प्रतिदिन लहसुन का सेवन करते हैं तो आप कई तरह के इंफेक्शन, पेट की समस्या से तो बचे रहेंगे, बल्कि शरीर को भी गर्मी मिलेगी. आपको बता दें कि आयुर्वेद में लहसुन को महौषधि और महारसोन कहा जाता है. लहसुन की छोटी-छोटी सफेद कलियों में कई तरह के औषधीय गुण होते हैं, जिसके सेवन से पेट से लेकर कई अंग हेल्दी रहते हैं और अपना काम सही तरीके से करते हैं. लहसुन को सेहत के लिए अमृत समान माना गया है. हालांकि, इसका सीमित मात्रा में सेवन करना जितना फायदेमंद है, उतना ही अधिक सेवन आपको कुछ नुकसान भी पहुंचा सकता है. जानिए लहसुन के फायदों और सेवन करने के तरीके के बारे में.

लहसुन खाने के फायदे-नुकसान
-यदि आप सर्दियों में अपने बॉडी को गर्म रखने के लिए लहसुन का सेवन अत्यधिक मात्रा में करते हैं, तो संभल जाएं. इसे खाने में कुछ एहतियात बरतना भी जरूरी है. लहसुन में पांच रस पाए जाते हैं. जब आप लहसुन को पका कर खाते हैं तो वह पुष्टिकारक, गर्म और पचने में आसान होता है. इसका रस तीक्ष्ण और मधुर होता है. इसके सेवन से फ्रैक्चर हुई हड्डियां जल्द ही ठीक हो जाती हैं. आयुर्वेद के अनुसार, लहसुन कंठ को उत्तम करने वाला होता है.

यूएस नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट के अनुसार, लहसुन में कई ऐसे गुण होते हैं, जो आपको सर्दियों में होने वाले सर्दी-जुकाम, फ्लू से बचाते हैं. प्रतिदिन कच्चे लहसुन का सेवन करने से सर्दी और फ्लू होने की संभावना 63 प्रतिशत तक कम हो सकती है.

-हालांकि, इतनी खूबियां होने के बावजूद भी इसे कायदे में रहकर ही सेवन करना चाहिए तभी आपको लाभ होगा. यदि आपको यूरिक एसिड और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है तो इन्हें ठीक करना भी जरूरी है वरना कई अन्य बीमारियों से आपको जूझना पड़ सकता है. यूरिक एसिड, कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए भी आप लहसुन का सेवन कर सकते हैं.

-कच्चा लहसुन खाने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है. एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के साथ ही लहसुन सेलेनियम, विटामिन ए, बी, सी, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक आदि से भरपूर होता है. शरीर में ब्लड फ्लो को भी बढ़ाता है लहसुन. इसमें मौजूद एलिसिन नामक कंपाउंड के कारण इसकी तासीर गर्म होती है. इससे हमारे शरीर में ब्लड फ्लो बढ़ता है.

– लहसुन खाने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है. हार्ट हेल्थ में सुधार होता है. पाचन संबंधित समस्याएं दूर रहती हैं. कच्चा लहसुन खाने से जोड़ों का दर्द दूर होता है. इंफेक्शन दूर करता है.

लहसुन के सेवन का तरीका
-यदि आपको हाई कोलेस्ट्रॉल या हाई यूरिक एसिड लेवल की समस्या है तो आप सुबह खाली पेट कच्चा लहसुन चबाकर खाएं. सिर्फ दो लहसुन की कली खाने से आपको लाभ होगा.

– आयुर्वेद के जानकार कहते हैं कि रात को सोने से पहले 2 लहसुन की कलियों को पानी में भिगो लें, फिर सुबह इसे खाएं. हां, जिन लोगों को किसी तरह की कोई एलर्जी है या कोई दवाई चल रही है तो अपने डॉक्टर से सलाह लेकर ही लहसुन का सेवन करें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/life-eating-raw-garlic-on-an-empty-stomach-in-the/article-5173

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.