क्रिसमस पर इस तरह से बनाएं ट्रेडिशनल रम केक, मिलेगा परफेक्ट टेस्ट

Health News

25 दिसंबर, क्रिसमस सेलिब्रेशन का दिन, जब पूरी दुनिया जश्न में डूबी दिखाई देती है. इस दिन लोग पार्टी ऑर्गेनाइज करते हैं, जिसमें सभी डिशेज में से सबसे जरूरी होता है क्रिसमस रम केक.तो चलिए जान लेते हैं इसकी ट्रेडिशनल रेसिपी.

क्रिसमस के दिन हर तरफ जबरदस्त सेलिब्रेशन का माहौल दिखाई देता है. ये एक ऐसा फेस्टिवल है जो दुनिया के ज्यादातर देशों में सेलिब्रेट किया जाता है. हमारे देश में भी क्रिसमस की खूब धूम देखने को मिलती है. चर्च को खूबसूरत तरह से सजाया जाता है. प्रभु यीशु की झलकियां प्रजेंट की जाती हैं और लोग इस खुशी के मौके पर घरों में दोस्तों, रिलेटिव के साथ क्रिसमस पार्टी भी सेलिब्रेट करते हैं, जिसमें सबसे जरूरी डेजर्ट होता है क्रिसमस केक, वैसे तो इसे कई तरह से बनाया जाता है, लेकिन ट्रेडिशनल रेसिपी की बात करें तो इस केक में रम डाली जाती है.

क्रिसमस केक का टेस्ट नॉर्मल वनिला क्रीम या चॉकलेटवाले केक से बिल्कुल हटकर होता है. इसका मसाले और मेवा के साथ बने इस केक का टेस्ट भी काफी रिच होता है. आप भी अपने घर में क्रिसमस पार्टी करने वाले हैं या फिर इस दिन केक कटिंग करना चाहते हैं तो चलिए जान लेते हैं क्रिसमस रम केक की रेसिपी.

क्रिसमस रम केक बनाने के लिए तैयारी

वैसे तो क्रिसमस केक बनाने की कई रेसिपी हैं. फिलहाल जान लेते हैं रेसिपी. क्रिसमस केक बनाने के लिए आपको चाहिए होगी रम, क्योंकि ये मुख्य इनग्रेडिएंट है. वैसे तो क्रिसमस केक के लिए लंबे समय तक मेवा को रम में डुबोकर रखा जा सकता है. फिलहाल आप चेरी, खुबानी, अंजीर, टूटी फ्रूटी, संतरा के छिलके और क्रैन बेरी को कम से कम 48 घंटे रम में भिगोकर रख दें और जार को कसकर बंद कर दें.

क्या चाहिए होंगे आपको इनग्रेडिएंट्स?

क्रिसमस केक बनाने के लिए रम में भीगे हुए मेवा के अलावा आपको चाहिए होंगे कुछ नट्स जैसे अखरोट, बादाम, हेजलनट, इसके अलावा अंडा (1-2), मैदा, बादाम का आटा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर, अदरक का पाउडर दालचीनी पाउडर और थोड़ा सा जायफल पाउडर और ब्राउन शुगर.

इस तरह बनाएं क्रिसमस केक

सबसे पहले एक बड़े बाउल में मक्खन और ब्राउन शुगर को मिलाएं और इसे तब तक फेंटते रहें जब तक की ये बिल्कुल हल्का क्रीम की तरह न हो जाए. इसके बाद इसमें जरुरत के मुताबिक, एक या दो अंडे मिलाकर फेंट लें. अब दूसरे बाउल में मैदा के साथ बादाम का आटा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं. ध्यान रखें की सारी चीजों को महीन छलनी से जरूर छान लें. इसमें मसालों का पाउडर मिला दें और मक्खन ब्राउन शुगर को मैदा के मिश्रण में डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. अब इसमें रम में भिगोए गए मेवा डाल दें. साथ में कटे हुए नट्स डालें और ऊपर से स्प्रिंकलर करने के लिए थोड़े से नट्स बचा लें.

क्रिसमस केक को बेक करने का तरीका

केक के मोल्ड में बटर पेपर बिछाएं और किनारों के साथ बटर पेपर को भी मक्खन से ग्रीस कर लें. तैयार किए गए बैटर को मोल्ड में डाल दें और ऊपर से थोड़े से नट्स डालकर, प्री-हीट किए गए ओवन में इसे बेक करें. तैयार होने के बाद इसे आप तुरंत खा सकते हैं या फिर ठंडा होने दें, क्योंकि इससे स्वाद और भी बढ़ जाता है. जब केक बन जाए तो उसमें बीच में होल करें और भिगोए हुए मेवा का जो रस बचा है उसे थोड़ा-थोड़ा उसमें डाल दें. ये केक स्टोर किया जा सकता है और दो दिन बाद तो और भी टेस्टी लगता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2024 By दैनिक जागरण

क्रिसमस पर इस तरह से बनाएं ट्रेडिशनल रम केक, मिलेगा परफेक्ट टेस्ट

Health News

क्रिसमस के दिन हर तरफ जबरदस्त सेलिब्रेशन का माहौल दिखाई देता है. ये एक ऐसा फेस्टिवल है जो दुनिया के ज्यादातर देशों में सेलिब्रेट किया जाता है. हमारे देश में भी क्रिसमस की खूब धूम देखने को मिलती है. चर्च को खूबसूरत तरह से सजाया जाता है. प्रभु यीशु की झलकियां प्रजेंट की जाती हैं और लोग इस खुशी के मौके पर घरों में दोस्तों, रिलेटिव के साथ क्रिसमस पार्टी भी सेलिब्रेट करते हैं, जिसमें सबसे जरूरी डेजर्ट होता है क्रिसमस केक, वैसे तो इसे कई तरह से बनाया जाता है, लेकिन ट्रेडिशनल रेसिपी की बात करें तो इस केक में रम डाली जाती है.

क्रिसमस केक का टेस्ट नॉर्मल वनिला क्रीम या चॉकलेटवाले केक से बिल्कुल हटकर होता है. इसका मसाले और मेवा के साथ बने इस केक का टेस्ट भी काफी रिच होता है. आप भी अपने घर में क्रिसमस पार्टी करने वाले हैं या फिर इस दिन केक कटिंग करना चाहते हैं तो चलिए जान लेते हैं क्रिसमस रम केक की रेसिपी.

क्रिसमस रम केक बनाने के लिए तैयारी

वैसे तो क्रिसमस केक बनाने की कई रेसिपी हैं. फिलहाल जान लेते हैं रेसिपी. क्रिसमस केक बनाने के लिए आपको चाहिए होगी रम, क्योंकि ये मुख्य इनग्रेडिएंट है. वैसे तो क्रिसमस केक के लिए लंबे समय तक मेवा को रम में डुबोकर रखा जा सकता है. फिलहाल आप चेरी, खुबानी, अंजीर, टूटी फ्रूटी, संतरा के छिलके और क्रैन बेरी को कम से कम 48 घंटे रम में भिगोकर रख दें और जार को कसकर बंद कर दें.

क्या चाहिए होंगे आपको इनग्रेडिएंट्स?

क्रिसमस केक बनाने के लिए रम में भीगे हुए मेवा के अलावा आपको चाहिए होंगे कुछ नट्स जैसे अखरोट, बादाम, हेजलनट, इसके अलावा अंडा (1-2), मैदा, बादाम का आटा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पाउडर, अदरक का पाउडर दालचीनी पाउडर और थोड़ा सा जायफल पाउडर और ब्राउन शुगर.

इस तरह बनाएं क्रिसमस केक

सबसे पहले एक बड़े बाउल में मक्खन और ब्राउन शुगर को मिलाएं और इसे तब तक फेंटते रहें जब तक की ये बिल्कुल हल्का क्रीम की तरह न हो जाए. इसके बाद इसमें जरुरत के मुताबिक, एक या दो अंडे मिलाकर फेंट लें. अब दूसरे बाउल में मैदा के साथ बादाम का आटा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं. ध्यान रखें की सारी चीजों को महीन छलनी से जरूर छान लें. इसमें मसालों का पाउडर मिला दें और मक्खन ब्राउन शुगर को मैदा के मिश्रण में डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. अब इसमें रम में भिगोए गए मेवा डाल दें. साथ में कटे हुए नट्स डालें और ऊपर से स्प्रिंकलर करने के लिए थोड़े से नट्स बचा लें.

क्रिसमस केक को बेक करने का तरीका

केक के मोल्ड में बटर पेपर बिछाएं और किनारों के साथ बटर पेपर को भी मक्खन से ग्रीस कर लें. तैयार किए गए बैटर को मोल्ड में डाल दें और ऊपर से थोड़े से नट्स डालकर, प्री-हीट किए गए ओवन में इसे बेक करें. तैयार होने के बाद इसे आप तुरंत खा सकते हैं या फिर ठंडा होने दें, क्योंकि इससे स्वाद और भी बढ़ जाता है. जब केक बन जाए तो उसमें बीच में होल करें और भिगोए हुए मेवा का जो रस बचा है उसे थोड़ा-थोड़ा उसमें डाल दें. ये केक स्टोर किया जा सकता है और दो दिन बाद तो और भी टेस्टी लगता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/make-traditional-rum-cake-this-way-on-christmas-you-will/article-6185

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.