घर पर इन नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बनाएं मेहंदी, गहरा आयेगा रंग

LIFESTYLE

भारतीय घरों में हर खास मौके पर महिलाएं मेहंदी लगाना पसंद करती हैं. ये एक तरह से कल्चर का हिस्सा है. लेकिन मार्केट की मेहंदी कभी-कभी अच्छा रंग नहीं देती है और केमिकल होने की वजह से नुकसान भी पहुंचा सकती हैं. ऐसे में आप अच्छा रंग लाने के लिए घर पर ही केमिकल फ्री मेहंदी बना सकती हैं.

मेंहदी भारतीय कल्चर और परंपरा का एक अहम हिस्सा है. चाहे कोई त्योहार हो, शादी या फिर कोई खास मौका, मेहंदी के बिना हर खुशी अधूरी लगती है. महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों और पैरों पर खूबसूरत मेंहदी डिजाइन्स लगवाना पसंद करती हैं. लेकिन अक्सर बाजार की मेंहदी में केमिकल्स मिले होते हैं, जिससे स्किन को नुकसान हो सकता है और रंग भी ज्यादा गहरा नहीं आता.

अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेंहदी का रंग गहरा और लंबे समय तक टिकने वाला हो, तो घर पर नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बनी मेंहदी का इस्तेमाल करें. इसमें ना सिर्फ कोई हार्मफुल केमिकल होगा, बल्कि ये आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद होगी. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे घर पर आसानी से नेचुरल मेंहदी बनाई जा सकती है और कौन-कौन से नेचुरल चीजें इसमें मिलाने से रंग गहरा और खूबसूरत आता है.

घर पर मेंहदी कैसे बनाएं ?

सबसे पहले, आपको प्योर और नेचुरल मेंहदी की जरूरत होगी. आप मार्केट से ऑर्गेनिक मेंहदी पाउडर ले सकती हैं या फिर अगर आपके पास मेंहदी का पौधा है, तो उसकी पत्तियों को सुखाकर पाउडर बना सकती हैं. इसके बाद आपको गहरा रंग लाने के लिए कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी, जिसमें आंवला ले सकते हैं. इसमें मौजूद नेचुरल एलिमेंट मेंहदी के रंग को और ज्यादा गहरा बनाने में मदद करते हैं. वहीं आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, इसमें नेचुरल एसिड होता है जो मेहंदी में गहरा रंग लाने में मदद करता है. इसके अलावा आप मेंहदी के पेस्ट में चाय या कॉफी मिलाएं. इससे मेहंदी का रंग और ज्यादा डार्क हो जाता है.

घर पर मेंहदी बनाने की विधि

स्टेप 1: मेंहदी पाउडर तैयार करें

अगर आपके पास ताजी मेंहदी की पत्तियां हैं, तो उन्हें अच्छे से धोकर धूप में सुखा लें. जब पत्तियां पूरी तरह से सूख जाएं, तो उन्हें पीसकर महीन पाउडर बना लें. अगर आपके पास मेंहदी पाउडर है, तो आप सीधे इसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं.

स्टेप 2: मेंहदी पेस्ट बनाएं

एक कटोरी में मेंहदी पाउडर लें. उसमें 1 चम्मच आंवला पाउडर, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच कॉफी पाउडर डालें. अब चाय का पानी या लौंग का पानी डालकर धीरे-धीरे गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को कम से कम 6-8 घंटे या पूरी रात के लिए ढककर रख दें, ताकि इसका रंग और अच्छा हो जाए.

स्टेप 3: मेंहदी लगाने से पहले करें ये उपाय

मेंहदी लगाने से पहले हाथों को अच्छे से धो लें ताकि स्किन पर कोई ऑयल या गंदगी न रहे.हाथों और पैरों पर हल्का नीलगिरी का तेल या सरसों का तेल लगा लें, इससे मेंहदी का रंग और ज्यादा गहरा आएगा. अब तैयार की गई मेंहदी को कोन में भरकर डिजाइन बनाना शुरू करें.

मेंहदी का रंग गहरा करने के लिए खास टिप्स

मेंहदी लगने के बाद तुरंत हाथ न धोएं कम से कम 6-8 घंटे के लिए मेंहदी को लगा रहने दें, ताकि रंग पूरी तरह से स्किन में समा जाए.

मेंहदी सूखने के बाद चीनी और नींबू का मिश्रण लगाएं. चीनी और नींबू के का पेस्ट लगाने से मेंहदी का रंग ज्यादा डार्क और टिकाऊ हो जाएगा.

मेंहदी को छुड़ाने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें, बल्कि सरसों के तेल या हल्के गर्म सरसों के तेल से रगड़कर छुड़ाएं. इससे रंग ज्यादा समय तक टिका रहेगा.

जब मेंहदी सूख जाए, तो लौंग को तवे पर गर्म करें और हाथों को उसके धुएं में हल्का गरम करें. इससे मेंहदी का रंग और गहरा आएगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Mar 2025 By दैनिक जागरण

घर पर इन नेचुरल इंग्रेडिएंट्स से बनाएं मेहंदी, गहरा आयेगा रंग

LIFESTYLE

मेंहदी भारतीय कल्चर और परंपरा का एक अहम हिस्सा है. चाहे कोई त्योहार हो, शादी या फिर कोई खास मौका, मेहंदी के बिना हर खुशी अधूरी लगती है. महिलाएं और लड़कियां अपने हाथों और पैरों पर खूबसूरत मेंहदी डिजाइन्स लगवाना पसंद करती हैं. लेकिन अक्सर बाजार की मेंहदी में केमिकल्स मिले होते हैं, जिससे स्किन को नुकसान हो सकता है और रंग भी ज्यादा गहरा नहीं आता.

अगर आप चाहती हैं कि आपकी मेंहदी का रंग गहरा और लंबे समय तक टिकने वाला हो, तो घर पर नेचुरल इंग्रीडिएंट्स से बनी मेंहदी का इस्तेमाल करें. इसमें ना सिर्फ कोई हार्मफुल केमिकल होगा, बल्कि ये आपकी स्किन के लिए भी फायदेमंद होगी. इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे घर पर आसानी से नेचुरल मेंहदी बनाई जा सकती है और कौन-कौन से नेचुरल चीजें इसमें मिलाने से रंग गहरा और खूबसूरत आता है.

घर पर मेंहदी कैसे बनाएं ?

सबसे पहले, आपको प्योर और नेचुरल मेंहदी की जरूरत होगी. आप मार्केट से ऑर्गेनिक मेंहदी पाउडर ले सकती हैं या फिर अगर आपके पास मेंहदी का पौधा है, तो उसकी पत्तियों को सुखाकर पाउडर बना सकती हैं. इसके बाद आपको गहरा रंग लाने के लिए कुछ चीजों की जरूरत पड़ेगी, जिसमें आंवला ले सकते हैं. इसमें मौजूद नेचुरल एलिमेंट मेंहदी के रंग को और ज्यादा गहरा बनाने में मदद करते हैं. वहीं आप नींबू के रस का भी इस्तेमाल कर सकती हैं, इसमें नेचुरल एसिड होता है जो मेहंदी में गहरा रंग लाने में मदद करता है. इसके अलावा आप मेंहदी के पेस्ट में चाय या कॉफी मिलाएं. इससे मेहंदी का रंग और ज्यादा डार्क हो जाता है.

घर पर मेंहदी बनाने की विधि

स्टेप 1: मेंहदी पाउडर तैयार करें

अगर आपके पास ताजी मेंहदी की पत्तियां हैं, तो उन्हें अच्छे से धोकर धूप में सुखा लें. जब पत्तियां पूरी तरह से सूख जाएं, तो उन्हें पीसकर महीन पाउडर बना लें. अगर आपके पास मेंहदी पाउडर है, तो आप सीधे इसका इस्तेमाल भी कर सकती हैं.

स्टेप 2: मेंहदी पेस्ट बनाएं

एक कटोरी में मेंहदी पाउडर लें. उसमें 1 चम्मच आंवला पाउडर, 1 चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच कॉफी पाउडर डालें. अब चाय का पानी या लौंग का पानी डालकर धीरे-धीरे गाढ़ा पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को कम से कम 6-8 घंटे या पूरी रात के लिए ढककर रख दें, ताकि इसका रंग और अच्छा हो जाए.

स्टेप 3: मेंहदी लगाने से पहले करें ये उपाय

मेंहदी लगाने से पहले हाथों को अच्छे से धो लें ताकि स्किन पर कोई ऑयल या गंदगी न रहे.हाथों और पैरों पर हल्का नीलगिरी का तेल या सरसों का तेल लगा लें, इससे मेंहदी का रंग और ज्यादा गहरा आएगा. अब तैयार की गई मेंहदी को कोन में भरकर डिजाइन बनाना शुरू करें.

मेंहदी का रंग गहरा करने के लिए खास टिप्स

मेंहदी लगने के बाद तुरंत हाथ न धोएं कम से कम 6-8 घंटे के लिए मेंहदी को लगा रहने दें, ताकि रंग पूरी तरह से स्किन में समा जाए.

मेंहदी सूखने के बाद चीनी और नींबू का मिश्रण लगाएं. चीनी और नींबू के का पेस्ट लगाने से मेंहदी का रंग ज्यादा डार्क और टिकाऊ हो जाएगा.

मेंहदी को छुड़ाने के लिए पानी का इस्तेमाल न करें, बल्कि सरसों के तेल या हल्के गर्म सरसों के तेल से रगड़कर छुड़ाएं. इससे रंग ज्यादा समय तक टिका रहेगा.

जब मेंहदी सूख जाए, तो लौंग को तवे पर गर्म करें और हाथों को उसके धुएं में हल्का गरम करें. इससे मेंहदी का रंग और गहरा आएगा.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/mehndi-will-be-darker-with-these-natural-ingredients-at-home/article-14412

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.