- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पी लें ये एक चीज, कब्ज की समस्या में झट से मिलेगा आराम
गुनगुने पानी में मिलाकर सुबह खाली पेट पी लें ये एक चीज, कब्ज की समस्या में झट से मिलेगा आराम
Health News
अगर आप भी कब्ज की समस्या से हैं परेशान तो सुबह खाली पेट गुनगुने पानी में मिलाकर पी लें एलोवेरा.
कब्ज आज के समय की एक बड़ी समस्या में से एक है. हर 4 में से 2 लोग इससे परेशान हैं. आपको बता दें कि कब्ज की समस्या होने के कई कारण हो सकते हैं. जिसमें गलत खानपान, खराब लाइफस्टाइल, पानी कम पीना, तनाव और काम का ज्यादा प्रेशर लेना. कब्ज की समस्या होने पर मल सख्त हो जाता है और पेट सही से साफ नहीं हो पाता है. जिस वजह से पेट हमेशा भरा हुआ लगता है. कब्ज की वजह से पेट में फूलापन, पेट दर्द, खट्टी डकार और मतली जैसी समस्याएं भी हो सकती है. अगर आप भी कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए दवाएं ले रहे हैं और उसके बाद भी आराम नहीं मिल पा रहा है तो आप घर में मौजूद इस एक चीज का इस्तेमाल कर इस समस्या से राहत पा सकते हैं.
कब्ज की समस्या को दूर करने में मददगार है एलोवेरा. एलोवेरा को सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है. क्योंकि इसमें विटामिन ए, विटामिन सी, विटामिन ई, फॉलिक एसिड, कोलीन, विटामिन बी1, विटामिन बी2, विटामिन बी3 और विटामिन बी6 पाया जाता है. इतना ही नहीं इसमें विटामिन बी12, कैल्शियम, मैग्नीशियम, जिंक, क्रोमियम, सेलेनियम, सोडियम, आयरन, पोटैशियम, कॉपर और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से बचाने में मददगार हैं. तो चलिए जानते हैं कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए कैसे करें एलोवेरा का इस्तेमाल.

कब्ज के लिए ऐसे प्रयोग करें एलोवेरा
कब्ज से छुटकारा पाने के लिए आप एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच एलोवेरा का जूस मिक्स करके इसे खाली पेट पी लें. अगर आप इसे खाली पेट पीते हैं, तो शरीर को कई लाभ मिल सकते हैं. दरअसल इसके जूस के सेवन से न सिर्फ कब्ज बल्कि, स्किन संबंधी समस्याओं को भी दूर करने में मदद मिल सकती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए