नारियल तेल में मिलाकर लगायें ये 2 चीजें, पतली चोटी हो जाएगी मोटी

LIFESTYLE

बालों के पतले होने की समस्या तो जैसे आम हो गई है. कई महिलाएं इससे काफी परेशान है. ऐसे में बालों को मोटा और घना बनाने के लिए वो महंगे प्रोडक्ट्स यूज करती हैं जो कैमिकल से भरे होते हैं. लेकिन आप अपने पतले बालों को घरेलू नुस्खे से भी ठीक कर सकती हैं. बस आपको नारियल तेल में 2 चीजें मिलाकर इस्तेमाल करनी है.

काले और घने बालों की चाहत अमूमन हर किसी को होती है. पर भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खानपान और प्रदूषण की वजह से बालों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. खासकर पतले और कमजोर बालों की समस्या आम हो गई है. पतली चोटी न सिर्फ लुक को खराब करती है बल्कि ये आपके बालों की सेहत को भी बयां करती है. ऐसे में लोग अक्सर महंगे हेयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं पर इनके भी साइड इफेक्ट्स का खतरा बना रहता है.

आयुर्वेद और घरेलू नुस्खे आपके बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद कर सकते हैं. हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे नारियल तेल में सिर्फ 2 चीजें मिलाकर बालों का पतला पन खत्म हो सकता है. साथ ही बालों की चमक भी वापस आ जाएगी.

बालों के लिए वरदान है नारियल तेल

नारियल तेल को बालों की देखभाल में सबसे असरदार और नेचुरल उपाय माना जाता है.ये बालों को जड़ से मजबूत करता है, उन्हें पोषण देता है और रूसी जैसी समस्याओं को दूर करता है. नारियल तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने और उन्हें घना बनाने में मदद करता है. लेकिन जब इसमें कुछ खास इंग्रीडिएंट्स मिलाई जाती हैं, तो इसका असर दोगुना हो जाता है. आइए जानते हैं कि नारियल तेल में कौन सी दो चीजें मिलाकर आप पतले बालों को मोटा बना सकते हैं.

1. एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में विटामिन्स, मिनरल्स और एंजाइम होते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं.ये बालों की ग्रोथ को तेज करता है और स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है. आपको 2 बड़े चम्मच नारियल तेल में 1 बड़ा चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाना है. इस मिक्सचर को हल्का गर्म करें और स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।. इसे 1 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें.

2. कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल)

कैस्टर ऑयल फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है और उन्हें मोटा बनाता है. ये डैमेज बालों को रिपेयर करने में भी मदद करता है. बालों को मोटा करने के लिए आपको नारियल तेल में अरंडी का तेल मिलाना है. 2 बड़े चम्मच नारियल तेल में 1 बड़ा चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं. इसे गुनगुना करें और स्कैल्प पर लगाकर मसाज करें. इसे रातभर बालों में छोड़ दें और सुबह धो लें.

इन उपायों से होंगे ये फायदे

नारियल तेल के साथ इन दोनों चीजों को मिलाकर इस्तेमाल करने से बालों को कई तरह के फायदे मिलेंगे. जैसे बालों की ग्रोथ तेज होगी, बाल जड़ों से मजबूत होंगे, डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याएं दूर होंगी, बालों में नेचुरल शाइन आएगी और पतले बाल मोटे और घने बनेंगे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Jan 2025 By दैनिक जागरण

नारियल तेल में मिलाकर लगायें ये 2 चीजें, पतली चोटी हो जाएगी मोटी

LIFESTYLE

काले और घने बालों की चाहत अमूमन हर किसी को होती है. पर भागदौड़ भरी जिंदगी, खराब खानपान और प्रदूषण की वजह से बालों की समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं. खासकर पतले और कमजोर बालों की समस्या आम हो गई है. पतली चोटी न सिर्फ लुक को खराब करती है बल्कि ये आपके बालों की सेहत को भी बयां करती है. ऐसे में लोग अक्सर महंगे हेयर प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स का सहारा लेते हैं पर इनके भी साइड इफेक्ट्स का खतरा बना रहता है.

आयुर्वेद और घरेलू नुस्खे आपके बालों को मजबूत और घना बनाने में मदद कर सकते हैं. हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे नारियल तेल में सिर्फ 2 चीजें मिलाकर बालों का पतला पन खत्म हो सकता है. साथ ही बालों की चमक भी वापस आ जाएगी.

बालों के लिए वरदान है नारियल तेल

नारियल तेल को बालों की देखभाल में सबसे असरदार और नेचुरल उपाय माना जाता है.ये बालों को जड़ से मजबूत करता है, उन्हें पोषण देता है और रूसी जैसी समस्याओं को दूर करता है. नारियल तेल बालों की ग्रोथ बढ़ाने और उन्हें घना बनाने में मदद करता है. लेकिन जब इसमें कुछ खास इंग्रीडिएंट्स मिलाई जाती हैं, तो इसका असर दोगुना हो जाता है. आइए जानते हैं कि नारियल तेल में कौन सी दो चीजें मिलाकर आप पतले बालों को मोटा बना सकते हैं.

1. एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में विटामिन्स, मिनरल्स और एंजाइम होते हैं, जो बालों की जड़ों को पोषण देते हैं.ये बालों की ग्रोथ को तेज करता है और स्कैल्प को हाइड्रेट रखता है. आपको 2 बड़े चम्मच नारियल तेल में 1 बड़ा चम्मच ताजा एलोवेरा जेल मिलाना है. इस मिक्सचर को हल्का गर्म करें और स्कैल्प पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें।. इसे 1 घंटे के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें.

2. कैस्टर ऑयल (अरंडी का तेल)

कैस्टर ऑयल फैटी एसिड और विटामिन ई से भरपूर होता है, जो बालों की जड़ों को मजबूत करता है और उन्हें मोटा बनाता है. ये डैमेज बालों को रिपेयर करने में भी मदद करता है. बालों को मोटा करने के लिए आपको नारियल तेल में अरंडी का तेल मिलाना है. 2 बड़े चम्मच नारियल तेल में 1 बड़ा चम्मच कैस्टर ऑयल मिलाएं. इसे गुनगुना करें और स्कैल्प पर लगाकर मसाज करें. इसे रातभर बालों में छोड़ दें और सुबह धो लें.

इन उपायों से होंगे ये फायदे

नारियल तेल के साथ इन दोनों चीजों को मिलाकर इस्तेमाल करने से बालों को कई तरह के फायदे मिलेंगे. जैसे बालों की ग्रोथ तेज होगी, बाल जड़ों से मजबूत होंगे, डैंड्रफ और खुजली जैसी समस्याएं दूर होंगी, बालों में नेचुरल शाइन आएगी और पतले बाल मोटे और घने बनेंगे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/mix-these-2-things-in-coconut-oil-and-apply-these/article-8489

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.