नागपंचमी 2025: पारंपरिक सूतफेनी खीर से करें पूजा और स्वाद का आरंभ

Lifestyle

29 जुलाई को नागपंचमी का पर्व देशभर में श्रद्धा और परंपरा के साथ मनाया जाएगा। इस विशेष दिन को नाग देवता की पूजा और दूध से बने व्यंजन चढ़ाने की मान्यता है।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में नागपंचमी के दिन से दूध और तले हुए भोजन को फिर से शुरू किया जाता है। ऐसे में इस दिन सूतफेनी खीर का भोग लगाना शुभ भी माना जाता है और इसका स्वाद भी दिल को छू लेने वाला होता है।

क्यों खास है सूतफेनी खीर?

सूतफेनी खीर एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जिसे महीन और सॉफ्ट सेवइयों (सूतफेनी) से तैयार किया जाता है। यह खीर स्वाद में जितनी लाजवाब होती है, बनाने में उतनी ही आसान भी होती है। खास बात ये है कि यह बिना चावल के बनती है लेकिन फिर भी इसका स्वाद चावल की खीर से कम नहीं होता।

सामग्री (Ingredients):

  • फीकी सूतफेनी – 1 कप (सफेद, मुलायम लच्छेदार)

  • दूध – 1 लीटर

  • चीनी – स्वादानुसार

  • बादाम, काजू, पिस्ता, चिरौंजी, मगज बीज, किशमिश – 2-3 चम्मच (कटे हुए)

  • नारियल – 2 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)

  • हरी इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच

  • केसर – 4-5 धागे (गर्म दूध में भीगे हुए)

  • देसी घी – 1-2 चम्मच

बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe):

  1. ड्राई फ्रूट्स तैयार करें: सभी मेवों को काटकर हल्का घी गर्म कर लें और धीमी आंच पर इन्हें फ्राई कर लें। इससे स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाती हैं।

  2. दूध उबालें: एक गहरे पैन में दूध डालें और मीडियम आंच पर उबालें जब तक दूध थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि नीचे न लगे।

  3. फ्लेवर मिलाएं: उबले दूध में फ्राई किए हुए ड्राई फ्रूट्स, कद्दूकस किया नारियल, इलायची पाउडर और चीनी डालें। धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं।

  4. फेनी मिलाएं: अब आंच बंद करके फेनी को दूध में डालें और बर्तन को ढक दें। भाप में फेनी अपने आप नरम और तैयार हो जाती है।

  5. खुशबू और रंग के लिए: परोसने से ठीक पहले केसर वाला दूध मिलाएं। इससे खीर का रंग और सुगंध दोनों आकर्षक हो जाते हैं।

सेविंग टिप:

भगवान शिव और नाग देवता को भोग लगाने के बाद इस खीर को गर्म या ठंडी स्थिति में फैमिली के साथ आनंद लें। आप चाहें तो ऊपर से थोड़े पिस्ता और केसर की सजावट भी कर सकते हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Jul 2025 By दैनिक जागरण

नागपंचमी 2025: पारंपरिक सूतफेनी खीर से करें पूजा और स्वाद का आरंभ

Lifestyle

उत्तर भारत के कई हिस्सों में नागपंचमी के दिन से दूध और तले हुए भोजन को फिर से शुरू किया जाता है। ऐसे में इस दिन सूतफेनी खीर का भोग लगाना शुभ भी माना जाता है और इसका स्वाद भी दिल को छू लेने वाला होता है।

क्यों खास है सूतफेनी खीर?

सूतफेनी खीर एक पारंपरिक भारतीय मिठाई है, जिसे महीन और सॉफ्ट सेवइयों (सूतफेनी) से तैयार किया जाता है। यह खीर स्वाद में जितनी लाजवाब होती है, बनाने में उतनी ही आसान भी होती है। खास बात ये है कि यह बिना चावल के बनती है लेकिन फिर भी इसका स्वाद चावल की खीर से कम नहीं होता।

सामग्री (Ingredients):

  • फीकी सूतफेनी – 1 कप (सफेद, मुलायम लच्छेदार)

  • दूध – 1 लीटर

  • चीनी – स्वादानुसार

  • बादाम, काजू, पिस्ता, चिरौंजी, मगज बीज, किशमिश – 2-3 चम्मच (कटे हुए)

  • नारियल – 2 चम्मच (कद्दूकस किया हुआ)

  • हरी इलायची पाउडर – 1/2 चम्मच

  • केसर – 4-5 धागे (गर्म दूध में भीगे हुए)

  • देसी घी – 1-2 चम्मच

बनाने की विधि (Step-by-Step Recipe):

  1. ड्राई फ्रूट्स तैयार करें: सभी मेवों को काटकर हल्का घी गर्म कर लें और धीमी आंच पर इन्हें फ्राई कर लें। इससे स्वाद और खुशबू दोनों बढ़ जाती हैं।

  2. दूध उबालें: एक गहरे पैन में दूध डालें और मीडियम आंच पर उबालें जब तक दूध थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। बीच-बीच में चलाते रहें ताकि नीचे न लगे।

  3. फ्लेवर मिलाएं: उबले दूध में फ्राई किए हुए ड्राई फ्रूट्स, कद्दूकस किया नारियल, इलायची पाउडर और चीनी डालें। धीमी आंच पर कुछ मिनट पकाएं।

  4. फेनी मिलाएं: अब आंच बंद करके फेनी को दूध में डालें और बर्तन को ढक दें। भाप में फेनी अपने आप नरम और तैयार हो जाती है।

  5. खुशबू और रंग के लिए: परोसने से ठीक पहले केसर वाला दूध मिलाएं। इससे खीर का रंग और सुगंध दोनों आकर्षक हो जाते हैं।

सेविंग टिप:

भगवान शिव और नाग देवता को भोग लगाने के बाद इस खीर को गर्म या ठंडी स्थिति में फैमिली के साथ आनंद लें। आप चाहें तो ऊपर से थोड़े पिस्ता और केसर की सजावट भी कर सकते हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/nagpanchami-2025-traditional-sutfeni-kheer-do-worship-and-start-taste/article-29086

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.