नेशनल शुगर कुकी डे 2025: बिना ओवन के ऐसे बनाएं टेस्टी कुकीज, बच्चों से लेकर बड़ों तक सब कहेंगे – और चाहिए!

Lifestyle

आज का दिन कुकी लवर्स के लिए बेहद खास है, क्योंकि दुनियाभर में नेशनल शुगर कुकी डे मनाया जा रहा है। बाहर से कुरकुरी और अंदर से सॉफ्ट कुकीज चाय या कॉफी के साथ एक परफेक्ट ट्रीट होती हैं।

 खास बात ये है कि कुकीज अब सिर्फ बेकरी की चीज नहीं रही – आप इन्हें बिना ओवन के भी घर पर बेहद आसानी से बना सकते हैं।

अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं। इस खास मौके पर जानिए बिना ओवन के घर पर कुकीज बनाने की आसान रेसिपी, जो बच्चों को इतनी पसंद आएगी कि वो बार-बार मांगेंगे।

 सामग्री (Ingredients):

  • मैदा – 1 कप

  • मक्खन (नमक रहित) – ½ कप (नरम)

  • पिसी हुई चीनी – ½ कप

  • बेकिंग पाउडर – ½ छोटा चम्मच

  • दूध – 2 से 3 चम्मच

  • वनीला एसेंस – ½ छोटा चम्मच

  • नमक – चुटकीभर

  • तवे पर पकाने के लिए – घी या मक्खन

 स्टेप बाय स्टेप कुकीज रेसिपी (बिना ओवन के):

1. डो तैयार करें

एक बड़े बाउल में मक्खन और चीनी को अच्छी तरह फेंटें जब तक यह हल्का और क्रीमी न हो जाए। फिर इसमें वनीला एसेंस, मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें। दूध की मदद से सॉफ्ट डो तैयार करें और उसे 15–20 मिनट फ्रिज में रख दें।

2. शेप दें और डिजाइन बनाएं

फ्रिज से डो निकालकर हल्के हाथों से मसलें। बेलन से इसे बेलें और मनपसंद शेप्स में काटें। आपके पास कटर न हो तो गिलास या ढक्कन भी काम करेगा।

3. बेकिंग बिना ओवन के

एक तवा गर्म करें। फिर उस पर एक प्लेट उल्टी रखकर ऊपर स्टील की जाली रखें। कुकीज को बटर पेपर पर रखकर धीमी आंच पर 12–15 मिनट तक ढककर पकाएं। ध्यान रखें कि कुकीज ज्यादा ब्राउन न हो जाएं।

4. ठंडा करें और सर्व करें

कुकीज को तवे से उतार कर ठंडा होने दें। एक बार ठंडी हो जाएं तो वो क्रिस्पी बन जाएंगी। आप इन्हें एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं और कभी भी परोस सकते हैं।

कुछ क्रिएटिव ट्विस्ट्स भी ट्राय करें

  • घी से बना सकते हैं कुकीज

  • रंग-बिरंगे स्प्रिंकल्स डालें

  • बच्चों के लिए हार्ट, स्टार या स्माइली शेप्स बनाएं

  • चॉकलेट चिप या किशमिश भी मिक्स कर सकते हैं

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
09 Jul 2025 By दैनिक जागरण

नेशनल शुगर कुकी डे 2025: बिना ओवन के ऐसे बनाएं टेस्टी कुकीज, बच्चों से लेकर बड़ों तक सब कहेंगे – और चाहिए!

Lifestyle

 खास बात ये है कि कुकीज अब सिर्फ बेकरी की चीज नहीं रही – आप इन्हें बिना ओवन के भी घर पर बेहद आसानी से बना सकते हैं।

अगर आपके पास ओवन नहीं है, तो घबराने की जरूरत नहीं। इस खास मौके पर जानिए बिना ओवन के घर पर कुकीज बनाने की आसान रेसिपी, जो बच्चों को इतनी पसंद आएगी कि वो बार-बार मांगेंगे।

 सामग्री (Ingredients):

  • मैदा – 1 कप

  • मक्खन (नमक रहित) – ½ कप (नरम)

  • पिसी हुई चीनी – ½ कप

  • बेकिंग पाउडर – ½ छोटा चम्मच

  • दूध – 2 से 3 चम्मच

  • वनीला एसेंस – ½ छोटा चम्मच

  • नमक – चुटकीभर

  • तवे पर पकाने के लिए – घी या मक्खन

 स्टेप बाय स्टेप कुकीज रेसिपी (बिना ओवन के):

1. डो तैयार करें

एक बड़े बाउल में मक्खन और चीनी को अच्छी तरह फेंटें जब तक यह हल्का और क्रीमी न हो जाए। फिर इसमें वनीला एसेंस, मैदा, बेकिंग पाउडर और नमक डालकर मिक्स करें। दूध की मदद से सॉफ्ट डो तैयार करें और उसे 15–20 मिनट फ्रिज में रख दें।

2. शेप दें और डिजाइन बनाएं

फ्रिज से डो निकालकर हल्के हाथों से मसलें। बेलन से इसे बेलें और मनपसंद शेप्स में काटें। आपके पास कटर न हो तो गिलास या ढक्कन भी काम करेगा।

3. बेकिंग बिना ओवन के

एक तवा गर्म करें। फिर उस पर एक प्लेट उल्टी रखकर ऊपर स्टील की जाली रखें। कुकीज को बटर पेपर पर रखकर धीमी आंच पर 12–15 मिनट तक ढककर पकाएं। ध्यान रखें कि कुकीज ज्यादा ब्राउन न हो जाएं।

4. ठंडा करें और सर्व करें

कुकीज को तवे से उतार कर ठंडा होने दें। एक बार ठंडी हो जाएं तो वो क्रिस्पी बन जाएंगी। आप इन्हें एयरटाइट डिब्बे में स्टोर कर सकते हैं और कभी भी परोस सकते हैं।

कुछ क्रिएटिव ट्विस्ट्स भी ट्राय करें

  • घी से बना सकते हैं कुकीज

  • रंग-बिरंगे स्प्रिंकल्स डालें

  • बच्चों के लिए हार्ट, स्टार या स्माइली शेप्स बनाएं

  • चॉकलेट चिप या किशमिश भी मिक्स कर सकते हैं

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/national-sugar-cookie-day-2025-make-such-without-oven-tasty/article-27046

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.