गर्मियों में खरबूजे से बन रही नई रेसिपी ट्रेंड, शेक, स्मूदी और आइसक्रीम की बढ़ी डिमांड

लाइफस्टाइल डेस्क

On

घर पर आसान तरीके से तैयार हो रहे हेल्दी ड्रिंक्स और डेज़र्ट, पोषण और स्वाद दोनों का बढ़ा आकर्षण

गर्मियों में मिलने वाला मीठा और रसदार खरबूजा अब सिर्फ फल तक सीमित नहीं है। लोग इसे अलग-अलग रेसिपीज में इस्तेमाल कर रहे हैं। शेक, स्मूदी, आइसक्रीम, सलाद और मॉकटेल के रूप में इसका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन भी देता है।

घर की रसोई में इसे आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है। नीचे इसकी 5 लोकप्रिय रेसिपीज दी गई हैं—

खरबूज का शेक

सामग्री:
1 कप खरबूज के टुकड़े, 1 कप ठंडा दूध, 2-3 चम्मच चीनी या शहद, बर्फ के टुकड़े

विधि:
खरबूज के टुकड़े, ठंडा दूध, चीनी या शहद और बर्फ के टुकड़े मिक्सर में डालें।
सारी सामग्री को अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक मिश्रण स्मूद न हो जाए।
ठंडा-ठंडा गिलास में सर्व करें।

खरबूज स्मूदी

सामग्री:
1 कप खरबूज, ½ कप दही, 1 चम्मच शहद, चिया सीड्स

विधि:
खरबूज, दही और शहद को मिक्सर में डालकर ब्लेंड करें।
मिश्रण को गाढ़ा और स्मूद होने तक पीसें।
ऊपर से चिया सीड्स डालकर सर्व करें।

खरबूज आइसक्रीम

सामग्री:
2 कप खरबूज प्यूरी, 1 कप क्रीम, ½ कप कंडेंस्ड मिल्क

विधि:
एक बर्तन में खरबूज प्यूरी, क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छे से मिलाएं।
मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में डालें।
5-6 घंटे के लिए फ्रीजर में जमने दें।
जमने के बाद सर्व करें।

खरबूज सलाद

सामग्री:
खरबूज के क्यूब्स, खीरा, पुदीना पत्तियां, काला नमक, नींबू रस

विधि:
सभी सामग्री को एक बाउल में डालें।
हल्का सा काला नमक और नींबू रस मिलाएं।
अच्छी तरह मिक्स करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।

खरबूज मॉकटेल

सामग्री:
1 कप खरबूज जूस, सोडा या स्पार्कलिंग वाटर, नींबू रस, पुदीना

विधि:
एक गिलास में खरबूज का जूस डालें।
उसमें सोडा और नींबू रस मिलाएं।
ऊपर से पुदीना डालकर ठंडा सर्व करें।

गर्मियों में यह रेसिपीज न सिर्फ शरीर को ठंडक देती हैं, बल्कि घर पर आसान और हेल्दी विकल्प भी उपलब्ध कराती हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Apr 2026 By Nitin Trivedi

गर्मियों में खरबूजे से बन रही नई रेसिपी ट्रेंड, शेक, स्मूदी और आइसक्रीम की बढ़ी डिमांड

लाइफस्टाइल डेस्क

गर्मियों में मिलने वाला मीठा और रसदार खरबूजा अब सिर्फ फल तक सीमित नहीं है। लोग इसे अलग-अलग रेसिपीज में इस्तेमाल कर रहे हैं। शेक, स्मूदी, आइसक्रीम, सलाद और मॉकटेल के रूप में इसका उपयोग तेजी से बढ़ रहा है। यह न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है, बल्कि शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन भी देता है।

घर की रसोई में इसे आसान तरीके से तैयार किया जा सकता है। नीचे इसकी 5 लोकप्रिय रेसिपीज दी गई हैं—

खरबूज का शेक

सामग्री:
1 कप खरबूज के टुकड़े, 1 कप ठंडा दूध, 2-3 चम्मच चीनी या शहद, बर्फ के टुकड़े

विधि:
खरबूज के टुकड़े, ठंडा दूध, चीनी या शहद और बर्फ के टुकड़े मिक्सर में डालें।
सारी सामग्री को अच्छी तरह ब्लेंड करें जब तक मिश्रण स्मूद न हो जाए।
ठंडा-ठंडा गिलास में सर्व करें।

खरबूज स्मूदी

सामग्री:
1 कप खरबूज, ½ कप दही, 1 चम्मच शहद, चिया सीड्स

विधि:
खरबूज, दही और शहद को मिक्सर में डालकर ब्लेंड करें।
मिश्रण को गाढ़ा और स्मूद होने तक पीसें।
ऊपर से चिया सीड्स डालकर सर्व करें।

खरबूज आइसक्रीम

सामग्री:
2 कप खरबूज प्यूरी, 1 कप क्रीम, ½ कप कंडेंस्ड मिल्क

विधि:
एक बर्तन में खरबूज प्यूरी, क्रीम और कंडेंस्ड मिल्क डालकर अच्छे से मिलाएं।
मिश्रण को एयरटाइट कंटेनर में डालें।
5-6 घंटे के लिए फ्रीजर में जमने दें।
जमने के बाद सर्व करें।

खरबूज सलाद

सामग्री:
खरबूज के क्यूब्स, खीरा, पुदीना पत्तियां, काला नमक, नींबू रस

विधि:
सभी सामग्री को एक बाउल में डालें।
हल्का सा काला नमक और नींबू रस मिलाएं।
अच्छी तरह मिक्स करके ठंडा-ठंडा सर्व करें।

खरबूज मॉकटेल

सामग्री:
1 कप खरबूज जूस, सोडा या स्पार्कलिंग वाटर, नींबू रस, पुदीना

विधि:
एक गिलास में खरबूज का जूस डालें।
उसमें सोडा और नींबू रस मिलाएं।
ऊपर से पुदीना डालकर ठंडा सर्व करें।

गर्मियों में यह रेसिपीज न सिर्फ शरीर को ठंडक देती हैं, बल्कि घर पर आसान और हेल्दी विकल्प भी उपलब्ध कराती हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/new-recipes-made-from-melon-in-summer-increased-demand-for/article-51468

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.