महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगाएं खीर का भोग, ये रहीं तीन अलग-अलग रेसिपी

LIFESTYLE

भोलेनाथ और माता पार्वती के भक्त महाशिवरात्रि का दिन बड़े धूमधाम के साथ सेलिब्रेट करते हैं. इस दिन कई चीजों का भोग लगाया जाता है. मीठे की बात करें तो आप अपने हाथों से खीर बनाकर चढ़ा सकते हैं. जान लेते हैं तीन तरह की खीर की रेसिपी.

हिंदी कैलेंडर के हिसाब से फाल्गुन महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. 26 फरवरी 2025, दिन बुधवार को महाशिवरात्रि का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाएगा. इस दिन भक्त व्रत करते हैं और भोलेनाथ को कई चीजों का भोग लगाते हैं. खीर भगवान शिव की पसंदीदा मानी गई है. बहुत सारे लोग इस दिन अनाज का सेवन नहीं करते हैं. हालांकि कई अलग-अलग चीजों की खीर भी बनाई जाती है, जिसका भोग शिवजी को लगाने के बाद आप भी व्रत में इसका सेवन कर सकते हैं.

इंडियन डेजर्ट्स की बात करें तो खीर ज्यादातर लोगों की पसंदीदा डिश होती है. महाशिवरात्रि के मौके पर भी आप खीर का भोग लगा सकता है. चावलों के अलावा भी कई चीजों की खीर बनती है. व्रत में जो लोग अन्न का सेवन नहीं करते हैं वो मखाने, तिल और लौकी की खीर का भोग लगा सकते हैं, जिसको प्रसाद के रूप में भी खाया जा सकता है. तो चलिए जान लेते हैं रेसिपी.

मखाने की खीर के इनग्रेडिएंट और रेसिपी

एक से डेढ़ कप मखाना, एक चम्मच देसी घी, तकरीबन साढ़े चार कप दूध, केसर के कुछ धागे, आधा छोटा चम्मच जायफल पाउडर, स्वाद के मुताबिक चीनी, लंबाई में कटे हुए पिस्ता, बादाम और काजू.

सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन में देसी घी डालें और मखाने को हल्की आंच पर क्रिस्पी होने तक रोस्ट कर लें. इसके बाद थोड़े मखाने अलग कर दें और बाकी के मिक्सी में दरदरे पीस लें. मोटे तले के पैन में दूध उबालें और इसमें मखाना डालकर हल्की आंच पर चलाते हुए पकाएं, जब गाढ़ापन आने लगे तो चीनी डालें और घुलने दें, केसर के धागों को एक चम्मच गुनगुने दूध में भिगो दें. अब जायफल पाउडर, इलायची पाउडर, बचाए हुए साबुत मखाना खीर में मिलाएं साथ में पिस्ता और बाकी नट्स भी डाल दें. जब खीर पूरी तरह तैयार हो जाए तो दूध में भीगा हुआ केसर खीर में मिलाएं. तैयार है आपकी मखाना की खीर.

लौकी की खीर बनाने का तरीका

मुख्य इनग्रेडिएंट आधा किलो लौकी (धोने के बाद छीलकर कद्दूकस करके जूस निचोड़ दें), एक लीटर फुल क्रीम दूध, दो चम्मच देसी घी, 10-11 काजू (काटे हुए), 7-8 बादाम (कटे हुए) 20-25 किशमिश, हरी इलायची पाउडर (आधा छोटा चम्मच), तकरीबन 100 ग्राम चीनी या स्वादनुसार.

मोटे तले के गहरे और बड़े बर्तन में दूध को गैस पर उबलने के लिए चढ़ा दें. एक तरफ कढ़ाही में घी डालकर लौकी को अच्छी तरह से भूनें और फिर दूध में मिक्स करके गाढ़ापन आने तक पकाएं. अब इसमें चीनी, किशमिश, इलायची पाउडर, काजू, बादाम, मिला दें. इस तरह से कुछ ही देर में लौकी की खीर बनकर तैयार हो जाती है.

इस तरह बनाएं सफेद तिल की खीर

महाशिवरात्रि पर इस बार आप सफेद तिल की खीर बना सकते हैं. इसके लिए एक कप सफेद तिल, एक लीटर दूध, 2 चम्मच नारियल (कद्दूकस किया गया), बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता, काजू), सीड्स जैसे चिरौंजी, मगज के बीज, आदि ले लें. आधा टीस्पून हरी इलायची का पाउडर.

तिल को अच्छी तरह से बीनकर साफ कर लें और फिर उसे कढ़ाही में हल्की आंच पर सुनहरा रोस्ट करें. इसे ठंडा होने के बाद मिक्सी में दरदरा पीस लें. अब दूध को गर्म करें और फिर इसमें पिसे हुए तिल डाल दें. इसे उबाल आने तक चलाते हुए पकाएं और फिर आंच हल्की करके गाढ़ा होने तक पकने दें. बीच-बीच में इसे चेक करते रहें. जब खीर की थिकनेस सही हो जाए तो उसमें नारियल पाउडर, इलायची पाउडर, चीनी और बाकी ड्राई फ्रूट्स डाल दें. ये खीर खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2025 By दैनिक जागरण

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगाएं खीर का भोग, ये रहीं तीन अलग-अलग रेसिपी

LIFESTYLE

हिंदी कैलेंडर के हिसाब से फाल्गुन महीने में पड़ने वाली शिवरात्रि को महाशिवरात्रि के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह संपन्न हुआ था. 26 फरवरी 2025, दिन बुधवार को महाशिवरात्रि का फेस्टिवल सेलिब्रेट किया जाएगा. इस दिन भक्त व्रत करते हैं और भोलेनाथ को कई चीजों का भोग लगाते हैं. खीर भगवान शिव की पसंदीदा मानी गई है. बहुत सारे लोग इस दिन अनाज का सेवन नहीं करते हैं. हालांकि कई अलग-अलग चीजों की खीर भी बनाई जाती है, जिसका भोग शिवजी को लगाने के बाद आप भी व्रत में इसका सेवन कर सकते हैं.

इंडियन डेजर्ट्स की बात करें तो खीर ज्यादातर लोगों की पसंदीदा डिश होती है. महाशिवरात्रि के मौके पर भी आप खीर का भोग लगा सकता है. चावलों के अलावा भी कई चीजों की खीर बनती है. व्रत में जो लोग अन्न का सेवन नहीं करते हैं वो मखाने, तिल और लौकी की खीर का भोग लगा सकते हैं, जिसको प्रसाद के रूप में भी खाया जा सकता है. तो चलिए जान लेते हैं रेसिपी.

मखाने की खीर के इनग्रेडिएंट और रेसिपी

एक से डेढ़ कप मखाना, एक चम्मच देसी घी, तकरीबन साढ़े चार कप दूध, केसर के कुछ धागे, आधा छोटा चम्मच जायफल पाउडर, स्वाद के मुताबिक चीनी, लंबाई में कटे हुए पिस्ता, बादाम और काजू.

सबसे पहले एक नॉनस्टिक पैन में देसी घी डालें और मखाने को हल्की आंच पर क्रिस्पी होने तक रोस्ट कर लें. इसके बाद थोड़े मखाने अलग कर दें और बाकी के मिक्सी में दरदरे पीस लें. मोटे तले के पैन में दूध उबालें और इसमें मखाना डालकर हल्की आंच पर चलाते हुए पकाएं, जब गाढ़ापन आने लगे तो चीनी डालें और घुलने दें, केसर के धागों को एक चम्मच गुनगुने दूध में भिगो दें. अब जायफल पाउडर, इलायची पाउडर, बचाए हुए साबुत मखाना खीर में मिलाएं साथ में पिस्ता और बाकी नट्स भी डाल दें. जब खीर पूरी तरह तैयार हो जाए तो दूध में भीगा हुआ केसर खीर में मिलाएं. तैयार है आपकी मखाना की खीर.

लौकी की खीर बनाने का तरीका

मुख्य इनग्रेडिएंट आधा किलो लौकी (धोने के बाद छीलकर कद्दूकस करके जूस निचोड़ दें), एक लीटर फुल क्रीम दूध, दो चम्मच देसी घी, 10-11 काजू (काटे हुए), 7-8 बादाम (कटे हुए) 20-25 किशमिश, हरी इलायची पाउडर (आधा छोटा चम्मच), तकरीबन 100 ग्राम चीनी या स्वादनुसार.

मोटे तले के गहरे और बड़े बर्तन में दूध को गैस पर उबलने के लिए चढ़ा दें. एक तरफ कढ़ाही में घी डालकर लौकी को अच्छी तरह से भूनें और फिर दूध में मिक्स करके गाढ़ापन आने तक पकाएं. अब इसमें चीनी, किशमिश, इलायची पाउडर, काजू, बादाम, मिला दें. इस तरह से कुछ ही देर में लौकी की खीर बनकर तैयार हो जाती है.

इस तरह बनाएं सफेद तिल की खीर

महाशिवरात्रि पर इस बार आप सफेद तिल की खीर बना सकते हैं. इसके लिए एक कप सफेद तिल, एक लीटर दूध, 2 चम्मच नारियल (कद्दूकस किया गया), बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स (बादाम, पिस्ता, काजू), सीड्स जैसे चिरौंजी, मगज के बीज, आदि ले लें. आधा टीस्पून हरी इलायची का पाउडर.

तिल को अच्छी तरह से बीनकर साफ कर लें और फिर उसे कढ़ाही में हल्की आंच पर सुनहरा रोस्ट करें. इसे ठंडा होने के बाद मिक्सी में दरदरा पीस लें. अब दूध को गर्म करें और फिर इसमें पिसे हुए तिल डाल दें. इसे उबाल आने तक चलाते हुए पकाएं और फिर आंच हल्की करके गाढ़ा होने तक पकने दें. बीच-बीच में इसे चेक करते रहें. जब खीर की थिकनेस सही हो जाए तो उसमें नारियल पाउडर, इलायची पाउडर, चीनी और बाकी ड्राई फ्रूट्स डाल दें. ये खीर खाने में बेहद स्वादिष्ट लगती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/offer-kheer-to-lord-shiva-on-mahashivaratri-this-is-three/article-11328

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.