सर्दियों के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाएं न करें ये गलतियां, हेल्दी डिलीवरी और स्वस्थ बच्चे के लिए फॉलो करें ये 7 टिप्स

LIFESTYLE

इस मौसम में सर्दी-जुकाम, फ्लू होने का रिस्क अधिक रहता है. ऐसे में मां और बच्चे दोनों की अच्छी सेहत के लिए और मौसमी बीमारियों जैसे फ्लू से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है.

दिसंबर महीना आते ही कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाती है. ठंड का मौसम अपने साथ कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी लेकर आता है. इस मौसम में छोटे बच्चों, बुजुर्गों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए. यदि आप प्रेग्नेंट हैं तो सर्दियों में अपना खास ख्याल रखें वरना कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. सीके बिरला हॉस्पिटल (दिल्ली) में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की सलाहकार डॉ. प्रियंका सुहाग ने बताया सर्दियों में किस तरह से प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए.

सर्दियों में गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

-इस मौसम में सर्दी-जुकाम, फ्लू होने का रिस्क अधिक रहता है. ऐसे में मां और बच्चे दोनों की अच्छी सेहत के लिए और मौसमी बीमारियों जैसे फ्लू से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है.

-विटामिन सी, विटामिन डी और जिंक से भरपूर पोषक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल करें. बैलेंस डाइट लें. आप प्रतिदिन गर्म सूप, मौसमी सब्जियां, संतरे आदि फल खाएं. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी.

-ठंड में ड्राई हवा के कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है. ऐसे में दिन भर में भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ लें. पानी खूब पिएं ताकि बॉडी हाइड्रेटेड बनी रहे. आप जो कपड़े पहनती हैं, उस पर भी ध्यान दें. गर्म होने के साथ आरामदायक भी हो, वैसे ही गर्म कपड़े पहनें.

-ऐसे लेयर्ड कपड़े चुनें, जो आपको बदलते इनडोर और आउटडोर तापमान के हिसाब से ढलने में मदद करें. सर्दियों के मौसम में आप प्रेग्नेंट हैं तो इसके लिए मैटरनिटी वियर खरीदें. इसमें गर्म टॉप, स्ट्रेची लेगिंग और नॉन-स्लिप फुटवियर शामिल होते हैं. इससे ठंड से बचाव होता है.

-ड्राई हवा के कारण कई बार नाक बंद हो जाती है. इसके लिए ह्यूमिडिफायर लें. अपने आने वाले नवजात शिशु के लिए मुलायम बिस्तर और आरामदायक कपड़े खरीद लें.

-सर्दियों में डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल का बैग पैक करने के लिए भी तैयारी कर लें. इसमें मां और बच्चे दोनों के लिए स्वेटर, मोजे और कंबल जैसी चीजें शामिल होनी चाहिए. इसमें गर्म पेय के लिए थर्मस, मॉइस्चराइजिंग लिप बाम, आरामदायक चप्पल भी शामिल करें. सभी आवश्यक दस्तावेज, टॉयलेटरीज और प्रसव के बाद की देखभाल की वस्तुओं को शामिल करना न भूलें.

-सर्दियों में गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान ध्यान से रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में सर्दी या फ्लू जैसी सभी बीमारियों के बारे में सतर्क रहें. बीमार महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. स्ट्रेचिंग या प्रसव पूर्व योग जैसी सरल गतिविधियों के साथ घर में एक्सरसाइज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होगा. ठंड के मौसम में अकड़न कम होगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
24 Dec 2024 By दैनिक जागरण

सर्दियों के मौसम में प्रेग्नेंट महिलाएं न करें ये गलतियां, हेल्दी डिलीवरी और स्वस्थ बच्चे के लिए फॉलो करें ये 7 टिप्स

LIFESTYLE

दिसंबर महीना आते ही कड़ाके की सर्दी शुरू हो जाती है. ठंड का मौसम अपने साथ कई तरह की शारीरिक समस्याएं भी लेकर आता है. इस मौसम में छोटे बच्चों, बुजुर्गों के साथ ही गर्भवती महिलाओं को भी अपनी सेहत का खास ख्याल रखना चाहिए. यदि आप प्रेग्नेंट हैं तो सर्दियों में अपना खास ख्याल रखें वरना कई तरह की परेशानियां हो सकती हैं. सीके बिरला हॉस्पिटल (दिल्ली) में प्रसूति एवं स्त्री रोग विभाग की सलाहकार डॉ. प्रियंका सुहाग ने बताया सर्दियों में किस तरह से प्रेग्नेंट महिलाओं को अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहिए.

सर्दियों में गर्भवती महिलाएं रखें इन बातों का ध्यान

-इस मौसम में सर्दी-जुकाम, फ्लू होने का रिस्क अधिक रहता है. ऐसे में मां और बच्चे दोनों की अच्छी सेहत के लिए और मौसमी बीमारियों जैसे फ्लू से बचाव के लिए टीका लगवाना जरूरी है.

-विटामिन सी, विटामिन डी और जिंक से भरपूर पोषक तत्वों को अपनी डाइट में शामिल करें. बैलेंस डाइट लें. आप प्रतिदिन गर्म सूप, मौसमी सब्जियां, संतरे आदि फल खाएं. इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होगी.

-ठंड में ड्राई हवा के कारण डिहाइड्रेशन हो सकता है. ऐसे में दिन भर में भरपूर मात्रा में तरल पदार्थ लें. पानी खूब पिएं ताकि बॉडी हाइड्रेटेड बनी रहे. आप जो कपड़े पहनती हैं, उस पर भी ध्यान दें. गर्म होने के साथ आरामदायक भी हो, वैसे ही गर्म कपड़े पहनें.

-ऐसे लेयर्ड कपड़े चुनें, जो आपको बदलते इनडोर और आउटडोर तापमान के हिसाब से ढलने में मदद करें. सर्दियों के मौसम में आप प्रेग्नेंट हैं तो इसके लिए मैटरनिटी वियर खरीदें. इसमें गर्म टॉप, स्ट्रेची लेगिंग और नॉन-स्लिप फुटवियर शामिल होते हैं. इससे ठंड से बचाव होता है.

-ड्राई हवा के कारण कई बार नाक बंद हो जाती है. इसके लिए ह्यूमिडिफायर लें. अपने आने वाले नवजात शिशु के लिए मुलायम बिस्तर और आरामदायक कपड़े खरीद लें.

-सर्दियों में डिलीवरी के लिए हॉस्पिटल का बैग पैक करने के लिए भी तैयारी कर लें. इसमें मां और बच्चे दोनों के लिए स्वेटर, मोजे और कंबल जैसी चीजें शामिल होनी चाहिए. इसमें गर्म पेय के लिए थर्मस, मॉइस्चराइजिंग लिप बाम, आरामदायक चप्पल भी शामिल करें. सभी आवश्यक दस्तावेज, टॉयलेटरीज और प्रसव के बाद की देखभाल की वस्तुओं को शामिल करना न भूलें.

-सर्दियों में गर्भवती महिलाओं को अपनी सेहत का ध्यान ध्यान से रखना बेहद जरूरी है. ऐसे में सर्दी या फ्लू जैसी सभी बीमारियों के बारे में सतर्क रहें. बीमार महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर को दिखाएं. स्ट्रेचिंग या प्रसव पूर्व योग जैसी सरल गतिविधियों के साथ घर में एक्सरसाइज करें. इससे ब्लड सर्कुलेशन में सुधार होगा. ठंड के मौसम में अकड़न कम होगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/pregnant-women-should-not-make-these-mistakes-in-winter-season/article-6179

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.