- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- घर में बार-बार जाला बना रही मकड़ी? ये 5 आसान टिप्स अपनाकर हमेशा के लिए हटाएं
घर में बार-बार जाला बना रही मकड़ी? ये 5 आसान टिप्स अपनाकर हमेशा के लिए हटाएं
Lifestyle
घर की साफ-सफाई में झाड़ू, पोछा और डस्टिंग करना आम है, लेकिन फिर भी कई बार दीवारों, कोनों या बाथरूम में मकड़ी के जाले दिखाई देने लगते हैं।
इन्हें हटाया जा सकता है, लेकिन कुछ दिनों में मकड़ी फिर वहीं जाला बना देती है। अगर आप चाहते हैं कि मकड़ी का जाला हमेशा के लिए हट जाए, तो इन आसान और प्राकृतिक उपायों को अपनाएं।
1. मकड़ी को पहले भगाएं
जाले हटाने से पहले यह सुनिश्चित करें कि मकड़ी जाले पर न हो। सफाई के दौरान मकड़ी दूसरी दीवार पर जाकर फिर जाला बना सकती है। इसके लिए मकड़ी मारने वाली दवा या प्राकृतिक कीट निरोधक का छिड़काव करें।
2. पुदीने के पत्ते
पुदीने की खुशबू मकड़ी को पसंद नहीं होती। जाले हटाने के बाद पुदीने के पत्तों का पानी या पुदीने का तेल उस जगह पर छिड़कें। इससे मकड़ी दोबारा वहां जाला नहीं बनाएगी।
3. नींबू या संतरे का छिलका
जाले वाली जगह पर नींबू या संतरे का छिलका रखें। इनकी तेज खुशबू मकड़ी को परेशान करती है और वह वहां से दूर रहती है।
4. दालचीनी पाउडर
रसोई में मौजूद दालचीनी का पाउडर मकड़ी को दूर भगाने में मदद करता है। जाले वाली जगह पर दालचीनी छिड़कें। इसकी महक मकड़ी को उस क्षेत्र से दूर रखेगी।
5. विनेगर (सिरका)
सफेद सिरका मकड़ी भगाने का प्राकृतिक उपाय है। स्प्रे बोतल में सिरका डालकर मकड़ी वाले हिस्से पर छिड़कें। सिरके की तेज खुशबू मकड़ी को उस जगह से दूर रखती है।
नोट: इन उपायों को नियमित रूप से अपनाएं। मकड़ी को परेशान करने वाले इन प्राकृतिक तरीकों से न केवल जाले हटेंगे बल्कि मकड़ी लंबे समय तक घर के भीतर नहीं आएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए