भारी कंबल और अच्छी नींद का है कनेक्शन, रिसर्च में हुआ खुलासा

LIFESTYLE

पहले की भारी भारी रजाईयों की जगह अब हल्के लेकिन गर्म कंबलों ने ले ली है ये कंबल आपकी ठंड तो रोक देते हैं लेकिन आपकी नींद के लिए अच्छे नहीं है, नई रिसर्च में साफ हुआ है कि अच्छी नींद के लिए भारी कंबल बेहद अच्छे माने जाते हैं, ये ठंड रोकने के साथ आपको अच्छी और आरामदायक नींद देते हैं.

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और सुबह-शाम की ठंड बढ़ गई है. ठंडे मौसम को देखते हुए तमाम लोगों ने अपने कंबल और रजाईयां निकालनी शुरू कर दी. देश में जहां पहले ऊन से बनी भारी रजाईयां इस्तेमाल की जाती थी वहीं अब इसकी जगह हल्के फर फैदर के कंबलों ने ले ली है. जो देखने में और वजन में बेहद हल्के होते हैं लेकिन काफी गर्म होते हैं. लेकिन हाल ही में नींद और रजाई पर किए गए एक शोध से सामने आया है कि हल्के कंबलों की बजाय भारी रजाईयां आपकी नींद के लिए बेहतर साबित होती हैं. हालांकि भारी रजाईयों का रखरखाव हल्के कंबलों से ज्यादा रहता है लेकिन ये आपको एक अच्छी नींद प्रदान करती हैं.

ऑस्ट्रेलिया में फ़्लिंडर्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए शोध में पता चला है कि भारी कंबलों और रजाईयों से नींद में सुधार, दवा का कम उपयोग और मूड में सुधार होता है. वही हल्के कंबलों को लेकर सोने से नींद में परेशानी, बार-बार नींद टूटना और मूड में चिड़चिड़ापन देखने को मिला है. इस शोध के रिसर्चर डॉ. डॉसन कहते हैं कि वजन वाले कंबल नींद की गुणवत्ता में सुधार करते हैं जिससे नींद के लिए किसी भी अतिरिक्त दवा लेने की जरूरत नहीं रहती. वो आगे बताते हैं कि भारी कंबल का उपयोग करने वाले वयस्क बेहतर नींद, नींद की दवाओं के उपयोग में कमी और बेहतर मूड का अनुभव करते हैं. शोध के ये परिणाम खासकर वयस्कों के बीच रिपोर्ट किए गए हैं.

भारी कंबल है बेहतर

शोधकर्ताओं का कहना है कि ये शोध बदलते लाइफस्टाइल और चीजों के उपयोग करने के तरीके पर आधारित था. वजन भारी होने से लोग ज्यादा गर्माहट का अनुभव करते हैं जिससे ठंड की वजह से उनकी नींद बार-बार नहीं टूटती. वही हल्के कंबल बार-बार इधर-उधर होने का डर रहता है जिससे बीच-बीच में ठंड का अनुभव होने से नींद खुलती रहती है.

नींद की कमी बन रही है समस्या

2023 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नींद की समस्या युवाओं में तेजी से बढ़ रही है. यूरोप में दस में से एक व्यक्ति नींद न आने की समस्या यानी कि अनिद्रा से पीड़ित है और ये समस्या पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है. नींद एक बुनियादी मानवीय जरूरत है और जब किसी को पर्याप्त नींद नहीं मिलती तो उसे कई मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है. नींद की कमी से हृदय रोग, स्ट्रोक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Oct 2024 By दैनिक जागरण

भारी कंबल और अच्छी नींद का है कनेक्शन, रिसर्च में हुआ खुलासा

LIFESTYLE

सर्दियों का मौसम शुरू हो गया है और सुबह-शाम की ठंड बढ़ गई है. ठंडे मौसम को देखते हुए तमाम लोगों ने अपने कंबल और रजाईयां निकालनी शुरू कर दी. देश में जहां पहले ऊन से बनी भारी रजाईयां इस्तेमाल की जाती थी वहीं अब इसकी जगह हल्के फर फैदर के कंबलों ने ले ली है. जो देखने में और वजन में बेहद हल्के होते हैं लेकिन काफी गर्म होते हैं. लेकिन हाल ही में नींद और रजाई पर किए गए एक शोध से सामने आया है कि हल्के कंबलों की बजाय भारी रजाईयां आपकी नींद के लिए बेहतर साबित होती हैं. हालांकि भारी रजाईयों का रखरखाव हल्के कंबलों से ज्यादा रहता है लेकिन ये आपको एक अच्छी नींद प्रदान करती हैं.

ऑस्ट्रेलिया में फ़्लिंडर्स विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा किए गए शोध में पता चला है कि भारी कंबलों और रजाईयों से नींद में सुधार, दवा का कम उपयोग और मूड में सुधार होता है. वही हल्के कंबलों को लेकर सोने से नींद में परेशानी, बार-बार नींद टूटना और मूड में चिड़चिड़ापन देखने को मिला है. इस शोध के रिसर्चर डॉ. डॉसन कहते हैं कि वजन वाले कंबल नींद की गुणवत्ता में सुधार करते हैं जिससे नींद के लिए किसी भी अतिरिक्त दवा लेने की जरूरत नहीं रहती. वो आगे बताते हैं कि भारी कंबल का उपयोग करने वाले वयस्क बेहतर नींद, नींद की दवाओं के उपयोग में कमी और बेहतर मूड का अनुभव करते हैं. शोध के ये परिणाम खासकर वयस्कों के बीच रिपोर्ट किए गए हैं.

भारी कंबल है बेहतर

शोधकर्ताओं का कहना है कि ये शोध बदलते लाइफस्टाइल और चीजों के उपयोग करने के तरीके पर आधारित था. वजन भारी होने से लोग ज्यादा गर्माहट का अनुभव करते हैं जिससे ठंड की वजह से उनकी नींद बार-बार नहीं टूटती. वही हल्के कंबल बार-बार इधर-उधर होने का डर रहता है जिससे बीच-बीच में ठंड का अनुभव होने से नींद खुलती रहती है.

नींद की कमी बन रही है समस्या

2023 में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, नींद की समस्या युवाओं में तेजी से बढ़ रही है. यूरोप में दस में से एक व्यक्ति नींद न आने की समस्या यानी कि अनिद्रा से पीड़ित है और ये समस्या पुरुषों के मुकाबले महिलाओं में ज्यादा देखी जाती है. नींद एक बुनियादी मानवीय जरूरत है और जब किसी को पर्याप्त नींद नहीं मिलती तो उसे कई मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ता है. एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए पर्याप्त नींद बेहद जरूरी है. नींद की कमी से हृदय रोग, स्ट्रोक और मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/research-reveals-the-connection-between-heavy-blanket-and-good-sleep/article-2385

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.