अमृत से कम नहीं सर्दियों में धूप, हड्डियां होंगी मजबूत,जानें विटामिन डी का महत्व

LIFESTYLE

सर्दियों में धूप में बैठना चाहिए, जिससे शरीर को बहुत सारे फायदे मिलते हैं. वहीं VitaminD हमारे त्वाचा के साथ हड्डियों को मजबुती प्रदान करता है.

सर्दियों के दिनों में धूप का महत्व और भी बढ़ जाता है. ठंडी हवाओं के बीच धूप की गर्मी न केवल आराम प्रदान करती है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी होती है.  बीएचएमएस डॉक्टर संजीत कुमार पाल, जो पिछले 15 वर्षों से चिकित्सकीय क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनके अनुसार, प्रतिदिन 30 से 45 मिनट धूप में बैठने से कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं.

धूप में मौजूद प्राकृतिक विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक है. यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और कैल्शियम के अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. विटामिन डी की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. सर्दियों में नियमित रूप से धूप लेने से इन समस्याओं को रोका जा सकता है.

प्रतिरोधक क्षमता को करता है बढ़ाने का काम
इसके अतिरिक्त, धूप में बैठना फंगल इन्फेक्शन जैसे छोटे-मोटे त्वचा संक्रमणों को ठीक करने में सहायक हो सकता है. सूरज की किरणों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण को खत्म करने में मदद करते हैं. इसके साथ ही, यह प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर सर्दियों में होने वाले सामान्य सर्दी-जुकाम से बचाव करता है. धूप का एक अन्य बड़ा लाभ यह है कि यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. सर्दियों में धूप की कमी से कई लोगों में “सीज़नल अफेक्टिव डिसऑर्डर” (SAD) देखा जाता है, जो एक प्रकार का डिप्रेशन है. धूप में बैठने से शरीर में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जिससे मूड बेहतर होता है और तनाव कम होता है.

हालांकि, स्क्रीन एलर्जी से पीड़ित लोगों को धूप में बैठने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी त्वचा पर दाने या जलन हो सकती है. धूप में बैठने से पहले त्वचा पर मॉइस्चराइज़र या सनस्क्रीन का हल्का उपयोग किया जा सकता है. सर्दियों में धूप को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं. यह प्रकृति का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है, जो न केवल ऊर्जा देता है बल्कि शरीर को रोगमुक्त रखने में भी सहायक है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. dinikjagranmpcg.com किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
14 Dec 2024 By दैनिक जागरण

अमृत से कम नहीं सर्दियों में धूप, हड्डियां होंगी मजबूत,जानें विटामिन डी का महत्व

LIFESTYLE

सर्दियों के दिनों में धूप का महत्व और भी बढ़ जाता है. ठंडी हवाओं के बीच धूप की गर्मी न केवल आराम प्रदान करती है, बल्कि हमारे स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी होती है.  बीएचएमएस डॉक्टर संजीत कुमार पाल, जो पिछले 15 वर्षों से चिकित्सकीय क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनके अनुसार, प्रतिदिन 30 से 45 मिनट धूप में बैठने से कई स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किए जा सकते हैं.

धूप में मौजूद प्राकृतिक विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बेहद आवश्यक है. यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और कैल्शियम के अवशोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है. विटामिन डी की कमी से ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों की कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं. सर्दियों में नियमित रूप से धूप लेने से इन समस्याओं को रोका जा सकता है.

प्रतिरोधक क्षमता को करता है बढ़ाने का काम
इसके अतिरिक्त, धूप में बैठना फंगल इन्फेक्शन जैसे छोटे-मोटे त्वचा संक्रमणों को ठीक करने में सहायक हो सकता है. सूरज की किरणों में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण संक्रमण को खत्म करने में मदद करते हैं. इसके साथ ही, यह प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाकर सर्दियों में होने वाले सामान्य सर्दी-जुकाम से बचाव करता है. धूप का एक अन्य बड़ा लाभ यह है कि यह मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है. सर्दियों में धूप की कमी से कई लोगों में “सीज़नल अफेक्टिव डिसऑर्डर” (SAD) देखा जाता है, जो एक प्रकार का डिप्रेशन है. धूप में बैठने से शरीर में सेरोटोनिन का स्तर बढ़ता है, जिससे मूड बेहतर होता है और तनाव कम होता है.

हालांकि, स्क्रीन एलर्जी से पीड़ित लोगों को धूप में बैठने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे उनकी त्वचा पर दाने या जलन हो सकती है. धूप में बैठने से पहले त्वचा पर मॉइस्चराइज़र या सनस्क्रीन का हल्का उपयोग किया जा सकता है. सर्दियों में धूप को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं. यह प्रकृति का सबसे सरल और प्रभावी उपाय है, जो न केवल ऊर्जा देता है बल्कि शरीर को रोगमुक्त रखने में भी सहायक है.

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. dinikjagranmpcg.com किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.
https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/sunlight-in-winter-will-be-no-less-than-nectar-bones/article-5444

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.