दिवाली के बीच ऐसे रखें सेहत का ख्याल, प्रदूषण न बढ़ा दे परेशानी

Health News

हवा में प्रदूषण एक बार फिर से बढ़ने लगा है और दिवाली के बाद इसमें और भी ज्यादा इजाफा हो सकता है, इसलिए इस दौरान सेहत का ख्याल रखना बहुत जरूरी है तो चलिए जान लेते हैं कि किन बातों को ध्यान में रखना चाहिए.

मौसम के हल्का ठंडा होने के साथ ही पॉल्यूशन भी बढ़ने लगा है और हवा का आइक्यू लेवल बढ़ गया है. दिवाली के बाद इसमें और भी ज्यादा इजाफा होने की संभावना रहती है. ऐसे में सांस लेने में तकलीफ, खराश-खांसी, जुकाम, सिरदर्द, एलर्जी होना, आंखों में लालिमा, जलन महसूस होना, पानी निकलना, आंखों में इचिंग होना जैसी प्रॉब्लम होने लगती हैं. इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है. दिवाली के दौरान और बाद में पॉल्यूशन से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम से बचने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है.

एयर क्वालिटी इंडेक्स का बढ़ना मतलब पॉल्यूशन होने की वजह से हवा की गुणवत्ता खराब होना. फैक्ट्री, रोजाना सड़क पर दौड़ती मोटर गाड़ियां और इन सबके बीच दिवाली पर आतिशबाजी, पटाखों की वजह से वायु प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे हेल्थ प्रॉब्लम होने लगती हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि ऐसे में कैसे रखें सेहत का ख्याल.

मास्क का करें इस्तेमाल

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक और यंग लोगों को भी बाहर निकलते वक्त मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर बच्चा काफी छोटा है तो कोशिश करें कि उसे घर से बाहर ज्यादा न लेकर जाएं, साथ ही घर में मच्छर मारने वाली क्वाइल आदि जलाने, मच्छर मारने की दवाओं को स्प्रे करने, रुम फ्रेशर स्प्रे का इस्तेमाल करने आदि से बचें.

शरीर को हाइड्रेट रखना है जरूरी

पॉल्यूशन से बचने के लिए यह बहुत जरूरी है कि शरीर को हाइड्रेट रखा जाए. दिन भर में यंग लोगों को कम से कम 7-8 गिलास तो वहीं बच्चों और बुजुर्गों को 5-6 गिलास पानी पीना ही चाहिए. इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलेगी. इसके अलावा न्यूट्रिशन रिच हेल्दी ड्रिंक्स पिएं. नवजात शिशु है या छह महीने से छोटा है और पानी नहीं दे सकते हैं तो उसे हर दो घंटे पर मां का दूध देने की कोशिश करें.

आंखों को हेल्दी रखने के लिए करें ये काम

प्रदूषण भरी हवाओं के बीच आंखों को हेल्दी रखने के लिए बाहर निकलते वक्त अच्छी क्वालिटी के चश्मे का इस्तेमाल करें. खासतौर पर जो लोग बाइक चलाते हैं उन्हें इस बात का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए. इससे सूरज की यूवी किरणों से भी बचाव होगा. इसके अलावा आंखों में जलन या लालिमा होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें. इसके अलावा आंखों पर तीन से चार घंटे में ठंडे पानी के छींटे मारते रहना चाहिए और हाथों से मसलने से बचना चाहिए.

डाइट का रखें खास ध्यान

प्रदूषण में बीमार होने से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बेहद जरूरी है, इसलिए विटामिन सी से भरपूर चीजों (पालक अन्य हरी सब्जियां, संतरा, कीवी, अंगूर, नींबू, आंवला) को अपनी डाइट में शामिल करें. इसके अलावा हल्दी वाला दूध, तुलसी का काढ़ा, शहद जैसी चीजें भी इम्यूनिटी मजबूत रखने में कारगर रहती हैं. वहीं डेली रूटीन में अंडा, दूध, लहसुन, आदि चीजें खाना भी काफी फायदेमंद रहता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
25 Oct 2024 By दैनिक जागरण

दिवाली के बीच ऐसे रखें सेहत का ख्याल, प्रदूषण न बढ़ा दे परेशानी

Health News

मौसम के हल्का ठंडा होने के साथ ही पॉल्यूशन भी बढ़ने लगा है और हवा का आइक्यू लेवल बढ़ गया है. दिवाली के बाद इसमें और भी ज्यादा इजाफा होने की संभावना रहती है. ऐसे में सांस लेने में तकलीफ, खराश-खांसी, जुकाम, सिरदर्द, एलर्जी होना, आंखों में लालिमा, जलन महसूस होना, पानी निकलना, आंखों में इचिंग होना जैसी प्रॉब्लम होने लगती हैं. इस दौरान बच्चों और बुजुर्गों की सेहत का ध्यान रखना सबसे ज्यादा जरूरी होता है, क्योंकि उनकी इम्यूनिटी कमजोर होती है. दिवाली के दौरान और बाद में पॉल्यूशन से होने वाली हेल्थ प्रॉब्लम से बचने के लिए कुछ बातों को ध्यान में रखने की जरूरत है.

एयर क्वालिटी इंडेक्स का बढ़ना मतलब पॉल्यूशन होने की वजह से हवा की गुणवत्ता खराब होना. फैक्ट्री, रोजाना सड़क पर दौड़ती मोटर गाड़ियां और इन सबके बीच दिवाली पर आतिशबाजी, पटाखों की वजह से वायु प्रदूषण काफी ज्यादा बढ़ जाता है, जिससे हेल्थ प्रॉब्लम होने लगती हैं. तो चलिए जान लेते हैं कि ऐसे में कैसे रखें सेहत का ख्याल.

मास्क का करें इस्तेमाल

बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक और यंग लोगों को भी बाहर निकलते वक्त मास्क का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर बच्चा काफी छोटा है तो कोशिश करें कि उसे घर से बाहर ज्यादा न लेकर जाएं, साथ ही घर में मच्छर मारने वाली क्वाइल आदि जलाने, मच्छर मारने की दवाओं को स्प्रे करने, रुम फ्रेशर स्प्रे का इस्तेमाल करने आदि से बचें.

शरीर को हाइड्रेट रखना है जरूरी

पॉल्यूशन से बचने के लिए यह बहुत जरूरी है कि शरीर को हाइड्रेट रखा जाए. दिन भर में यंग लोगों को कम से कम 7-8 गिलास तो वहीं बच्चों और बुजुर्गों को 5-6 गिलास पानी पीना ही चाहिए. इससे शरीर के टॉक्सिन बाहर निकालने में मदद मिलेगी. इसके अलावा न्यूट्रिशन रिच हेल्दी ड्रिंक्स पिएं. नवजात शिशु है या छह महीने से छोटा है और पानी नहीं दे सकते हैं तो उसे हर दो घंटे पर मां का दूध देने की कोशिश करें.

आंखों को हेल्दी रखने के लिए करें ये काम

प्रदूषण भरी हवाओं के बीच आंखों को हेल्दी रखने के लिए बाहर निकलते वक्त अच्छी क्वालिटी के चश्मे का इस्तेमाल करें. खासतौर पर जो लोग बाइक चलाते हैं उन्हें इस बात का ज्यादा ध्यान रखना चाहिए. इससे सूरज की यूवी किरणों से भी बचाव होगा. इसके अलावा आंखों में जलन या लालिमा होने पर डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें. इसके अलावा आंखों पर तीन से चार घंटे में ठंडे पानी के छींटे मारते रहना चाहिए और हाथों से मसलने से बचना चाहिए.

डाइट का रखें खास ध्यान

प्रदूषण में बीमार होने से बचने के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बेहद जरूरी है, इसलिए विटामिन सी से भरपूर चीजों (पालक अन्य हरी सब्जियां, संतरा, कीवी, अंगूर, नींबू, आंवला) को अपनी डाइट में शामिल करें. इसके अलावा हल्दी वाला दूध, तुलसी का काढ़ा, शहद जैसी चीजें भी इम्यूनिटी मजबूत रखने में कारगर रहती हैं. वहीं डेली रूटीन में अंडा, दूध, लहसुन, आदि चीजें खाना भी काफी फायदेमंद रहता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/take-care-of-your-health-during-diwali-so-that-pollution/article-1977

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.