किचन गार्डन की नहीं है जगह? घर की बालकनी में उगाएं ये मिनी वेजिटेबल्स

LIFESTYLE

गार्डनिंग करना ज्यादातर लोग पसंद करते हैं और महिलाएं चाहती हैं कि उनके घर में किचन गार्डन जरूर हो जहां वो सब्जियां उगा सकें. फिलहाल जगह कम है तो आप कुछ सब्जियां अपनी बालकनी में भी आसानी से उगा सकते हैं.

तेजी से बदलते लाइफस्टाइल में आजकल मार्केट में सब्जियां भी हाइब्रिड आने लगी हैं जो हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक होती हैं. इस वजह से बहुत सारे लोग अपने घरों में सब्जियां उगाना पसंद करते हैं. गांवों में तो आज भी फ्रेश सब्जियां ही खेतों से तोड़कर खाई जाती हैं, लेकिन शहरी लोगों के लिए किचन गार्डन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. दरअसल फ्लैट या अपार्टमेंट्स में बस इतनी ही जगह होती है कि आप बालकनी में कुछ गमले लगाकर घर में हरियाली कर सकें. फिलहाल कुछ ऐसी सब्जियां हैं जो आप बालकनी में आसानी से उगा सकते हैं.

ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां स्वाद के मामले में तो बेहतर होती ही हैं. इसके अलावा ये सेहत के लिए भी ज्यादा फायदेमंद रहता है. सब्जियों की गार्डनिंग करना नेचर से जुड़ने का भी एक बढ़िया तरीका है. फिलहाल जान लेते हैं कि कौन सी सब्जियां आप घर में उगा सकते हैं.

बालकनी में उगाएं ये सब्जियां

धनिया: ये एक ऐसी सब्जी या कहें की हर्ब है जो हर सब्जी और दाल में डाली जाती है. बालकनी में आसानी से इसे उगाया जा सकता है.

लहसुन-प्याज: बालकनी में आप स्प्रिंग ऑनियन यानी हरा प्याज और हरा लहसुन उगा सकते हैं. ये तड़के के काम तो आएगा ही साथ ही आप सब्जी भी बनाकर खा सकते हैं.

हरी मिर्च: हरा धनिया की तरह ही हरी मिर्च भी हर सब्जी और दाल में स्वाद एड करती है साथ ही इसे कच्चा भी खा सकते हैं. हरी मिर्च का पौधा आसानी से गमले में उग जाता है.

टमाटर: घर की बालकनी में आप दोनों तरह के टमाटर (देसी और चेरी टोमेटो) उगा सकते हैं. इसका पौधा गमले में आसानी से ग्रो हो जाता है.

भिंडी: ये भी एक ऐसी सब्जी है जो गमले में आसानी से ग्रो हो जाती है, इसलिए आप बालकनी गार्डन में भिंडी भी उगा सकते हैं.

ये हरी सब्जियां उगाएं

आप अपनी बालकनी में लेटस (सलाद के लिए) उगा सकते हैं. इसके अलावा केल ऐसी सब्जी है जो कम टेंपरेचर में भी ग्रो हो जाती है. अगर आपकी बालकनी में बेल लटकाने की जगह है तब तो आप कई तरह की बीन्स को गमले में ग्रो कर सकते हैं.

सब्जियां उगाने के लिए टिप्स

बालकनी में अगर सब्जियां उगानी हैं तो गमलों को इस तरह से लगाएं कि पानी की निकासी की व्यवस्था सही रहे. नीम का तेल, लहसुन और हरी मिर्च का घोल आप कीटनाशक के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. घर में ही सब्जियों, फलों के छिलके गोबर की खाद बना लें और इसे मिट्टी में मिलाकर कुछ दिन छोड़ दें. उसके बाद पौधे लगाएं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Feb 2025 By दैनिक जागरण

किचन गार्डन की नहीं है जगह? घर की बालकनी में उगाएं ये मिनी वेजिटेबल्स

LIFESTYLE

तेजी से बदलते लाइफस्टाइल में आजकल मार्केट में सब्जियां भी हाइब्रिड आने लगी हैं जो हेल्थ के लिए काफी नुकसानदायक होती हैं. इस वजह से बहुत सारे लोग अपने घरों में सब्जियां उगाना पसंद करते हैं. गांवों में तो आज भी फ्रेश सब्जियां ही खेतों से तोड़कर खाई जाती हैं, लेकिन शहरी लोगों के लिए किचन गार्डन बनाना मुश्किल होता जा रहा है. दरअसल फ्लैट या अपार्टमेंट्स में बस इतनी ही जगह होती है कि आप बालकनी में कुछ गमले लगाकर घर में हरियाली कर सकें. फिलहाल कुछ ऐसी सब्जियां हैं जो आप बालकनी में आसानी से उगा सकते हैं.

ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां स्वाद के मामले में तो बेहतर होती ही हैं. इसके अलावा ये सेहत के लिए भी ज्यादा फायदेमंद रहता है. सब्जियों की गार्डनिंग करना नेचर से जुड़ने का भी एक बढ़िया तरीका है. फिलहाल जान लेते हैं कि कौन सी सब्जियां आप घर में उगा सकते हैं.

बालकनी में उगाएं ये सब्जियां

धनिया: ये एक ऐसी सब्जी या कहें की हर्ब है जो हर सब्जी और दाल में डाली जाती है. बालकनी में आसानी से इसे उगाया जा सकता है.

लहसुन-प्याज: बालकनी में आप स्प्रिंग ऑनियन यानी हरा प्याज और हरा लहसुन उगा सकते हैं. ये तड़के के काम तो आएगा ही साथ ही आप सब्जी भी बनाकर खा सकते हैं.

हरी मिर्च: हरा धनिया की तरह ही हरी मिर्च भी हर सब्जी और दाल में स्वाद एड करती है साथ ही इसे कच्चा भी खा सकते हैं. हरी मिर्च का पौधा आसानी से गमले में उग जाता है.

टमाटर: घर की बालकनी में आप दोनों तरह के टमाटर (देसी और चेरी टोमेटो) उगा सकते हैं. इसका पौधा गमले में आसानी से ग्रो हो जाता है.

भिंडी: ये भी एक ऐसी सब्जी है जो गमले में आसानी से ग्रो हो जाती है, इसलिए आप बालकनी गार्डन में भिंडी भी उगा सकते हैं.

ये हरी सब्जियां उगाएं

आप अपनी बालकनी में लेटस (सलाद के लिए) उगा सकते हैं. इसके अलावा केल ऐसी सब्जी है जो कम टेंपरेचर में भी ग्रो हो जाती है. अगर आपकी बालकनी में बेल लटकाने की जगह है तब तो आप कई तरह की बीन्स को गमले में ग्रो कर सकते हैं.

सब्जियां उगाने के लिए टिप्स

बालकनी में अगर सब्जियां उगानी हैं तो गमलों को इस तरह से लगाएं कि पानी की निकासी की व्यवस्था सही रहे. नीम का तेल, लहसुन और हरी मिर्च का घोल आप कीटनाशक के तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं. घर में ही सब्जियों, फलों के छिलके गोबर की खाद बना लें और इसे मिट्टी में मिलाकर कुछ दिन छोड़ दें. उसके बाद पौधे लगाएं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/the-kitchen-garden-does-not-have-a-place-in-the/article-11324

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.