- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- पीरियड्स की प्रॉब्लम दूर करेगा ये घरेलू हेल्थ ड्रिंक, बनाना बेहद आसान, नहीं लगेगा कोई महंगा सामान
पीरियड्स की प्रॉब्लम दूर करेगा ये घरेलू हेल्थ ड्रिंक, बनाना बेहद आसान, नहीं लगेगा कोई महंगा सामान
LIFESTYLE
पीरियड्स के दिनों में कई बार महिलाओं को बेहद तकलीफ या अन्य समस्याओं से गुजरना पड़ता है. दवाओं का सेवन करने से कई बार तकलीफ और बढ़ भी जाती है. ऐसे में ये घरेलू नुस्खा बेहद कारगर साबित हो सकता है...
मासिक धर्म महिलाओं के जीवन का एक अहम हिस्सा है. मासिक धर्म के दौरान शरीर से अस्वस्थ रक्त बाहर निकलते हैं. वर्तमान समय में महिलाओं में मासिक धर्म देर से होना है या समय पर न आने की समस्या बहुत आम है. यह समस्या महिलाओं के शरीर में हार्मोन का संतुलन बिगड़ने के कारण होती है. हार्मोनल असंतुलन के पीछे भी कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं. इसमें खराब खानपान, गलत जीवनशैली, शरीर में पोषण की कमी आदि समस्याएं हैं. मासिक धर्म के दौरान महिलाओं को होने वाली परेशानी में राहत प्राप्त करने के लिए आयुर्वेद में आसान और बेहद कारगार नुस्खे का जिक्र किया गया है.
सदर अस्पताल कोडरमा में स्थित जिला आयुष विभाग के जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रभात कुमार ने बताया कि कई महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान काफी दर्द और परेशानी का सामना करना पड़ता है. इस दौरान दो दिन तक यदि महिला को अधिक परेशानी होती है तो इसे डिस्मेनोरिया बीमारी कहते हैं. इसमें मासिक धर्म तो आता है, लेकिन यह कष्ट भरा होता है. उन्होंने बताया कि ऐसे में परेशानी से राहत पाने के लिए महिलाएं आसान घरेलू उपचार के तहत काला तिल, अदरक और अजवाइन का इस्तेमाल कर राहत प्राप्त कर सकते हैं.
ऐसे तैयार करें हेल्थ ड्रिंक
आगे बताया कि मासिक धर्म आने के बाद महिलाएं एक गिलास पानी में आधा चम्मच काला तिल, आधा चम्मच अजवाइन और 25 ग्राम कूचे अदरक को एक गिलास पानी में तब तक उबालें, जब तक यह आधा गिलास न रह जाए. उन्होंने बताया कि इसके बाद इस हेल्थ ड्रिंक को सुबह, दोपहर और शाम में थोड़ा-थोड़ा सेवन करें. ऐसा करने से मासिक धर्म के दौरान होने वाली परेशानियों में बड़ी राहत मिलती है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए