हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं ये 5 फल ! नसों की गंदगी निकाल फेंकेंगे बाहर, इनमें छिपा सेहत का राज

Health News

कई फलों में विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स के अलावा विशेष एंजाइम होते हैं, जो शरीर में जाकर बैड कोलेस्ट्रॉल का सफाया करने में मदद करते हैं. इन फ्रूट्स का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल से काफी हद तक राहत मिल सकती है.

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या इन दिनों बेहद कॉमन हो गई है. बड़ी संख्या में युवा कोलेस्ट्रॉल की परेशानी का सामना कर रहे हैं. कोलेस्ट्रॉल हद से ज्यादा बढ़ जाए तो हार्ट डिजीज और स्ट्रोक जैसी जानलेवा कंडीशन पैदा कर सकता है. इससे बचने के लिए कोलेस्ट्रॉल लेवल को नॉर्मल बनाए रखना बेहद जरूरी है. कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कुछ नेचुरल तरीके भी बेहद कारगर साबित हो सकते हैं, जिनमें एक फलों का सेवन भी है. कई फलों में तमाम ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जिनका सेवन करने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम हो सकता है.

हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ऐसे फल सबसे प्रभावी होते हैं, जो फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. खासतौर से घुलनशील फाइबर वाले फल जैसे सेब, अमरूद और स्ट्रॉबेरी कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकने में मदद करते हैं. ये फल खून में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके अलावा पपीता और संतरा, नींबू जैसे खट्टे फल शरीर से एक्स्ट्रा फैट को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल का सही बैलेंस बना रहता है. इन फलों से हार्ट हेल्थ भी बूस्ट हो सकती है.

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में कारगर हैं ये 5 फल

– सेब को कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सबसे बेहतरीन फल माना जाता है. सेब में पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को खून में अवशोषित होने से रोकता है. इससे शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है. रोज एक या दो सेब खाने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है. सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बूस्ट कर सकते हैं.

– स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. स्ट्रॉबेरी में एंथोसायनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है. स्ट्रॉबेरी खाने से हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने और ब्लड फ्लो को सुधारने में काफी मदद मिल सकती है.

– अमरूद में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो खून में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करता है. यह फल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और दिल के लिए फायदेमंद होता है. अमरूद में पोटैशियम, विटामिन C, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम कर सकते हैं.

– पपीता एक स्वादिष्ट और सेहतमंद फल है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरदार होता है. इसमें पपेन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन में मदद करता है और शरीर से अतिरिक्त फैट को बाहर निकालता है. पपीते में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स की उच्च मात्रा होती है, जो दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं. यह फल बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है.

– नींबू और संतरा समेत खट्टे फलों को कोलेस्ट्रॉल कम करने में बेहद असरदार माना जाता है. कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इन फलों को नेचुरल ट्रीटमेंट माना जाता है. इनमें विटामिन C की उच्च मात्रा होती है, जो शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है. नींबू का रस खून में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करता है और हार्ट हेल्थ को बूस्ट करता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Nov 2024 By दैनिक जागरण

हाई कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए खाएं ये 5 फल ! नसों की गंदगी निकाल फेंकेंगे बाहर, इनमें छिपा सेहत का राज

Health News

हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या इन दिनों बेहद कॉमन हो गई है. बड़ी संख्या में युवा कोलेस्ट्रॉल की परेशानी का सामना कर रहे हैं. कोलेस्ट्रॉल हद से ज्यादा बढ़ जाए तो हार्ट डिजीज और स्ट्रोक जैसी जानलेवा कंडीशन पैदा कर सकता है. इससे बचने के लिए कोलेस्ट्रॉल लेवल को नॉर्मल बनाए रखना बेहद जरूरी है. कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए कुछ नेचुरल तरीके भी बेहद कारगर साबित हो सकते हैं, जिनमें एक फलों का सेवन भी है. कई फलों में तमाम ऐसे पोषक तत्व होते हैं, जिनका सेवन करने से शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल तेजी से कम हो सकता है.

हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के मुताबिक हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए ऐसे फल सबसे प्रभावी होते हैं, जो फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं. खासतौर से घुलनशील फाइबर वाले फल जैसे सेब, अमरूद और स्ट्रॉबेरी कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को रोकने में मदद करते हैं. ये फल खून में जमे बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं और गुड कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने में मदद करते हैं. इसके अलावा पपीता और संतरा, नींबू जैसे खट्टे फल शरीर से एक्स्ट्रा फैट को बाहर निकालने में मदद करते हैं, जिससे कोलेस्ट्रॉल का सही बैलेंस बना रहता है. इन फलों से हार्ट हेल्थ भी बूस्ट हो सकती है.

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने में कारगर हैं ये 5 फल

– सेब को कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए सबसे बेहतरीन फल माना जाता है. सेब में पेक्टिन नामक घुलनशील फाइबर होता है, जो बैड कोलेस्ट्रॉल को खून में अवशोषित होने से रोकता है. इससे शरीर में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल कम होने लगता है. रोज एक या दो सेब खाने से शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ता है. सेब में एंटीऑक्सीडेंट्स भी होते हैं, जो हार्ट हेल्थ को बूस्ट कर सकते हैं.

– स्ट्रॉबेरी में एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं. स्ट्रॉबेरी में एंथोसायनिन नामक तत्व पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने और दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करता है. स्ट्रॉबेरी खाने से हार्ट हेल्थ को बेहतर बनाए रखने और ब्लड फ्लो को सुधारने में काफी मदद मिल सकती है.

– अमरूद में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है, जो खून में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करता है. यह फल कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है और दिल के लिए फायदेमंद होता है. अमरूद में पोटैशियम, विटामिन C, और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करते हैं और हार्ट डिजीज के जोखिम को कम कर सकते हैं.

– पपीता एक स्वादिष्ट और सेहतमंद फल है, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने में असरदार होता है. इसमें पपेन नामक एंजाइम होता है, जो पाचन में मदद करता है और शरीर से अतिरिक्त फैट को बाहर निकालता है. पपीते में विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स की उच्च मात्रा होती है, जो दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं. यह फल बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है.

– नींबू और संतरा समेत खट्टे फलों को कोलेस्ट्रॉल कम करने में बेहद असरदार माना जाता है. कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए इन फलों को नेचुरल ट्रीटमेंट माना जाता है. इनमें विटामिन C की उच्च मात्रा होती है, जो शरीर से अतिरिक्त कोलेस्ट्रॉल को बाहर निकालने में मदद करता है. नींबू का रस खून में कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करता है और हार्ट हेल्थ को बूस्ट करता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/these-5-fruits-will-blow-away-high-cholesterol-and-will/article-3461

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.