- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- नाक और ठुड्डी पर ब्लैकहेड्स से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
नाक और ठुड्डी पर ब्लैकहेड्स से हैं परेशान? अपनाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
Lifestyle
चेहरे की सुंदरता को निखारने के लिए साफ-सुथरी और ग्लोइंग त्वचा जरूरी होती है, लेकिन नाक और ठुड्डी के पास जमे जिद्दी ब्लैकहेड्स इस निखार को फीका कर देते हैं। ये न केवल त्वचा को खुरदुरा बनाते हैं, बल्कि अगर समय पर इन्हें हटाया न जाए, तो ये पिंपल्स और दाग-धब्बों का कारण भी बन सकते हैं।
ब्लैकहेड्स क्यों होते हैं?
ब्लैकहेड्स दरअसल त्वचा की रोमछिद्रों (पोर्स) में मौजूद ऑयल और डेड स्किन सेल्स के जमने से बनते हैं। जब स्किन के रोमछिद्र खुले होते हैं और उनमें गंदगी व तेल भर जाता है, तो वह काले रंग का दिखने लगता है – इसी को ब्लैकहेड कहा जाता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, यह समस्या सीबम (त्वचा का प्राकृतिक तेल) की अधिकता और सही स्किन केयर ना अपनाने से होती है।
इन आदतों से पाएं राहत
-
दिन में दो बार फेस वॉश करें
चेहरे की सफाई ब्लैकहेड्स से बचाव का पहला और जरूरी कदम है। सुबह और रात में हल्के फेस वॉश से चेहरा साफ करें ताकि तेल और गंदगी जमा न हो पाए। -
हफ्ते में दो बार स्क्रब जरूर करें
स्क्रबिंग से डेड स्किन सेल्स हटते हैं और रोमछिद्र साफ रहते हैं। बाजार में मौजूद सॉफ्ट स्क्रबर का प्रयोग करें, खासकर नाक और ठुड्डी के आसपास। -
पोर स्ट्रिप्स का करें इस्तेमाल
नाक पर जम चुके ब्लैकहेड्स को हटाने के लिए पोर स्ट्रिप्स काफी उपयोगी हैं। इन्हें नाक पर चिपकाकर कुछ मिनट बाद हटाएं, इससे जमा गंदगी बाहर निकल जाती है। -
क्ले और चारकोल मास्क लगाएं
क्ले या चारकोल मास्क ऑयल एब्जॉर्ब करने के साथ रोमछिद्रों की सफाई करते हैं। सप्ताह में एक बार इस्तेमाल करें और अपनी त्वचा के प्रकार के अनुसार मास्क चुनें।
घरेलू उपाय भी कारगर
अगर आप केमिकल प्रोडक्ट्स से बचना चाहते हैं, तो कुछ घरेलू नुस्खे अपनाकर भी ब्लैकहेड्स से छुटकारा पा सकते हैं:
-
बेकिंग सोडा और पानी का पेस्ट – इसे प्रभावित हिस्सों पर लगाएं और हल्के हाथों से मसाज करें।
-
चावल का आटा और दही – यह माइल्ड स्क्रब का काम करता है।
-
ओटमील और शहद – त्वचा को एक्सफोलिएट करने और मॉइस्चर देने वाला असरदार पैक है।
ध्यान रखें कि हर स्किन टाइप अलग होती है, इसलिए घरेलू उपाय अपनाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए