मानसून में घर की दीवारों पर सीलन? अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

Lifestyle

भीषण गर्मी के बाद जब बारिश की फुहारें पड़ती हैं, तो मौसम दिल को राहत देता है। लेकिन मानसून का यही सुहाना समय कई घरों में बड़ी परेशानी भी लेकर आता है — दीवारों और कमरों में सीलन की समस्या।

नमी और गीलेपन के कारण दीवारें कमजोर होती हैं और फंगस भी पनपने लगता है। ऐसे में सवाल उठता है कि सीलन को कैसे रोका जाए? आइए जानते हैं इसके आसान और असरदार घरेलू उपाय।

सीलन क्यों आती है मानसून में?

मानसून के समय हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे दीवारों में नमी जमने लगती है। खासकर जिन घरों में रोशनी और हवा का ठीक से आना-जाना नहीं होता, वहां सीलन तेजी से फैलती है। अगर घर में साफ-सफाई ठीक से न हो या बारिश का पानी छत या दीवारों पर टिक जाए, तो ये समस्या और भी बढ़ जाती है।

सीलन दूर करने के लिए ये घरेलू उपाय अपनाएं

1. किचन और बाथरूम रखें पूरी तरह सूखे

इन इलाकों में सबसे ज्यादा नमी जमती है। हर उपयोग के बाद इन्हें पोंछकर सूखा रखें और दरवाजे-खिड़कियां खोलकर ताज़ा हवा आने दें।

2. हफ्ते में एक बार करें कीटनाशक से सफाई

सीलन के साथ-साथ फंगस और बैक्टीरिया भी पनपते हैं। ऐसे में किसी अच्छे कीटनाशक से सफाई करें और फर्श तथा दीवारों को सूखा रखें।

3. वॉटरप्रूफ चूने का करें प्रयोग

पुरानी दरारें सीलन की जड़ होती हैं। इन दरारों में वॉटरप्रूफ चूना भरें और सीमेंट से अच्छी तरह लेप करें।

4. छत की जांच करें

अगर छत से पानी टपकता है तो तुरंत मरम्मत कराएं। इसके लिए टेंपरेरी या परमानेंट प्लास्टर कराएं ताकि पानी अंदर न जा सके।

5. ड्रेनेज सिस्टम रखें दुरुस्त

बारिश के पानी को तुरंत निकालने के लिए छत और बाथरूम में सही ढलान और पाइपिंग होनी चाहिए। जमा हुआ पानी सीलन को न्योता देता है।

प्राकृतिक रोशनी और हवा सबसे बड़ी दवा

खिड़कियां और दरवाज़े थोड़ी देर खोलकर रखें ताकि ताज़ा हवा और धूप घर में प्रवेश कर सके। इससे नमी कम होती है और घर की दीवारें सुखी रहती हैं।

बारिश के मौसम में थोड़ी सी सावधानी और नियमित साफ-सफाई अपनाकर आप अपने घर को सीलन और नमी से बचा सकते हैं। सीलन भले ही छोटी समस्या लगे, लेकिन यह दीवारों की उम्र घटाती है और स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए इन उपायों को आज से ही अपनाएं और घर को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मानसून में घर की दीवारों पर सीलन? अपनाएं ये असरदार घरेलू उपाय

Lifestyle

नमी और गीलेपन के कारण दीवारें कमजोर होती हैं और फंगस भी पनपने लगता है। ऐसे में सवाल उठता है कि सीलन को कैसे रोका जाए? आइए जानते हैं इसके आसान और असरदार घरेलू उपाय।

सीलन क्यों आती है मानसून में?

मानसून के समय हवा में नमी बढ़ जाती है, जिससे दीवारों में नमी जमने लगती है। खासकर जिन घरों में रोशनी और हवा का ठीक से आना-जाना नहीं होता, वहां सीलन तेजी से फैलती है। अगर घर में साफ-सफाई ठीक से न हो या बारिश का पानी छत या दीवारों पर टिक जाए, तो ये समस्या और भी बढ़ जाती है।

सीलन दूर करने के लिए ये घरेलू उपाय अपनाएं

1. किचन और बाथरूम रखें पूरी तरह सूखे

इन इलाकों में सबसे ज्यादा नमी जमती है। हर उपयोग के बाद इन्हें पोंछकर सूखा रखें और दरवाजे-खिड़कियां खोलकर ताज़ा हवा आने दें।

2. हफ्ते में एक बार करें कीटनाशक से सफाई

सीलन के साथ-साथ फंगस और बैक्टीरिया भी पनपते हैं। ऐसे में किसी अच्छे कीटनाशक से सफाई करें और फर्श तथा दीवारों को सूखा रखें।

3. वॉटरप्रूफ चूने का करें प्रयोग

पुरानी दरारें सीलन की जड़ होती हैं। इन दरारों में वॉटरप्रूफ चूना भरें और सीमेंट से अच्छी तरह लेप करें।

4. छत की जांच करें

अगर छत से पानी टपकता है तो तुरंत मरम्मत कराएं। इसके लिए टेंपरेरी या परमानेंट प्लास्टर कराएं ताकि पानी अंदर न जा सके।

5. ड्रेनेज सिस्टम रखें दुरुस्त

बारिश के पानी को तुरंत निकालने के लिए छत और बाथरूम में सही ढलान और पाइपिंग होनी चाहिए। जमा हुआ पानी सीलन को न्योता देता है।

प्राकृतिक रोशनी और हवा सबसे बड़ी दवा

खिड़कियां और दरवाज़े थोड़ी देर खोलकर रखें ताकि ताज़ा हवा और धूप घर में प्रवेश कर सके। इससे नमी कम होती है और घर की दीवारें सुखी रहती हैं।

बारिश के मौसम में थोड़ी सी सावधानी और नियमित साफ-सफाई अपनाकर आप अपने घर को सीलन और नमी से बचा सकते हैं। सीलन भले ही छोटी समस्या लगे, लेकिन यह दीवारों की उम्र घटाती है और स्वास्थ्य के लिए भी नुकसानदायक हो सकती है। इसलिए इन उपायों को आज से ही अपनाएं और घर को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/these-effective-home-remedies-should-adopt-the-walls-of-the/article-25699

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.