मर्दाना ताकत बढ़ाने का काम करते हैं ये बीज, स्पर्म क्वालिटी से लेकर फर्टिलिटी बढ़ाए, शरीर को बना देंगे लोहे सा मजबूत

LIFESTYLE

कुछ बीज (Seeds) पोषक तत्वों का पावरहाउस होते हैं. अलसी के बीज हों या फिर तिल, चिया और कद्दू के बीज, इन सभी में एक से बढ़कर एक न्यूट्रिएंट्स होते हैं. पुरुष यदि इन बीजों को अपनी डाइट में शामिल कर लें तो लंबी उम्र तक स्वस्थ रहेंगे.साथ ही स्पर्म क्वालिटी, काउंट आदि में सुधार होगा.

कई तरह के बीज यानी सीड्स (Seeds) होते हैं, जिनमें ढेरों विटामिंस, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि होते हैं. बीज जैसे चिया सीड्स, कद्दू के बीज, तिल, अलसी के बीज आदि मोनो और पॉली-अनसैचुरेटेड फैट्स, फाइबर, प्रोटीन, विटामिंस का पावरहाउस होते हैं. ये इतने पौष्टिक होते हैं कि इनका सेवन प्रतिदिन करना चाहिए. पुरुषों को कुछ बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए. खासकर, जो लोग हर दिन वर्कआउट करते हैं, मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाए रखना चाहते हैं. शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करते हैं. कुछ बीज ऐसे होते हैं, जो पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी, स्पर्म काउंट, फर्टिलिटी आदि को बेहतर बनाते हैं. यहां कुछ बीजों के फायदों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन हर दिन पुरुष कर सकते हैं.

पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये बीज

अलसी के बीज (Flax seeds): टीओआई में छपी एक खबर के अनुसार, अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैट्स, मैग्नीशियम, मैंगनीज, थियामिन, फाइबर आदि भरपूर होते हैं. पुरुषों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए. साथ ही इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) जो एक ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, यह दिल को मजबूत और स्वस्थ बनाता है.

तिल के बीज (Sesame seeds): सर्दियों में तिल के लड्डू, तिल की पट्टी आदि लोग खूब खाते हैं. पुरुषों को नियमित रूप से तिल को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भरपूर होती हैं. इससे ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन का जोखिम कम हो सकता है.

सूरजमुखी के बीज (Sunflower seeds): सूरजमुखी के बीज प्रोटीन, विटामिन ई, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स आदि भारी मात्रा में होते हैं. यदि आप इसे सप्ताह में कुछ दिन खाएं तो इंफ्लेमेशन का जोखिम कम हो सकता है. ये पुरुषों में शुक्राणुओं की क्वालिटी और संख्या को बढ़ाते हैं. पुरुषों में ताकत आता है. स्ट्रेस दूर होता है.

चिया सीड्स (Chia seeds): इस छोटे-छोटे चिया सीड्स के बीजों में आपको भरपूर फाइबर प्राप्त होगा. साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैट्स भी होते हैं. ओमेगा-3 फैटी एसिड इंफ्लेमेशन की समस्या को कम कर सकते हैं. पुरुषों को इस बीज का सेवन जरूर करना चाहिए.

कद्दू के बीज (Pumpkin seeds): कद्दू के बीजों में भारी मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड और ओमेगा-6 फैट्स पाए जाते हैं, जो कई लाभ देते हैं. इसके सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है. साथ ही यह ब्लैडर और यूरिनरी सिस्टम के लिए भी बेहतर है. आप चाहते हैं कि आपको ब्लैडर, पेशाब, दिल, किडनी आदि से संबंधित कोई समस्या न हो तो आप कद्दू के बीजों को अपनी डाइट में शामिल करें. इसके साथ ही इसमें जिंक भी होता है, जो शुक्राणुओं के निर्माण में मदद करता है.

खरबूजे के बीज (Muskmelon seeds): मर्दों को हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में खरबूजे के बीजों को भी शामिल करना चाहिए. आप इसे सूप, सलाद, रोस्ट करके या फिर सब्जी में भी डालकर सेवन कर सकते हैं. खरबूजे के बीजों में पोटैशियम काफी होता है, जो ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल में रखता है. इससे हृदय रोगों से बचाव हो सकता है. आप चाहते हैं कि आपको कम उम्र में हार्ट अटैक न आए तो आप खरबूजे के बीजों का सेवन जरूर करें.

खसखस के बीज (Poppy seeds): खसखस में बी विटामिंस काफी अधिक मात्रा में होते हैं. ये मजबूत और स्वस्थ हड्डियों, पाचन शक्ति, कॉग्निटिव फंक्शन, स्किन को हाइड्रेटेड बनाए रखने में बहुत फायदेमंद होते हैं. ऐसे में आप इन छोटे दानों को अपनी डाइट में शामिल करके खुद को हेल्दी और फिट रख सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Dec 2024 By दैनिक जागरण

मर्दाना ताकत बढ़ाने का काम करते हैं ये बीज, स्पर्म क्वालिटी से लेकर फर्टिलिटी बढ़ाए, शरीर को बना देंगे लोहे सा मजबूत

LIFESTYLE

कई तरह के बीज यानी सीड्स (Seeds) होते हैं, जिनमें ढेरों विटामिंस, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स आदि होते हैं. बीज जैसे चिया सीड्स, कद्दू के बीज, तिल, अलसी के बीज आदि मोनो और पॉली-अनसैचुरेटेड फैट्स, फाइबर, प्रोटीन, विटामिंस का पावरहाउस होते हैं. ये इतने पौष्टिक होते हैं कि इनका सेवन प्रतिदिन करना चाहिए. पुरुषों को कुछ बीजों का सेवन जरूर करना चाहिए. खासकर, जो लोग हर दिन वर्कआउट करते हैं, मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाए रखना चाहते हैं. शारीरिक रूप से कमजोरी महसूस करते हैं. कुछ बीज ऐसे होते हैं, जो पुरुषों में स्पर्म क्वालिटी, स्पर्म काउंट, फर्टिलिटी आदि को बेहतर बनाते हैं. यहां कुछ बीजों के फायदों के बारे में बता रहे हैं, जिनका सेवन हर दिन पुरुष कर सकते हैं.

पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये बीज

अलसी के बीज (Flax seeds): टीओआई में छपी एक खबर के अनुसार, अलसी के बीजों में ओमेगा-3 फैट्स, मैग्नीशियम, मैंगनीज, थियामिन, फाइबर आदि भरपूर होते हैं. पुरुषों को इसका सेवन जरूर करना चाहिए. साथ ही इसमें अल्फा-लिनोलेनिक एसिड (ALA) जो एक ओमेगा-3 फैटी एसिड होता है, यह दिल को मजबूत और स्वस्थ बनाता है.

तिल के बीज (Sesame seeds): सर्दियों में तिल के लड्डू, तिल की पट्टी आदि लोग खूब खाते हैं. पुरुषों को नियमित रूप से तिल को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भरपूर होती हैं. इससे ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और इंफ्लेमेशन का जोखिम कम हो सकता है.

सूरजमुखी के बीज (Sunflower seeds): सूरजमुखी के बीज प्रोटीन, विटामिन ई, मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स आदि भारी मात्रा में होते हैं. यदि आप इसे सप्ताह में कुछ दिन खाएं तो इंफ्लेमेशन का जोखिम कम हो सकता है. ये पुरुषों में शुक्राणुओं की क्वालिटी और संख्या को बढ़ाते हैं. पुरुषों में ताकत आता है. स्ट्रेस दूर होता है.

चिया सीड्स (Chia seeds): इस छोटे-छोटे चिया सीड्स के बीजों में आपको भरपूर फाइबर प्राप्त होगा. साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैट्स भी होते हैं. ओमेगा-3 फैटी एसिड इंफ्लेमेशन की समस्या को कम कर सकते हैं. पुरुषों को इस बीज का सेवन जरूर करना चाहिए.

कद्दू के बीज (Pumpkin seeds): कद्दू के बीजों में भारी मात्रा में मोनोअनसैचुरेटेड और ओमेगा-6 फैट्स पाए जाते हैं, जो कई लाभ देते हैं. इसके सेवन से हार्ट हेल्दी रहता है. साथ ही यह ब्लैडर और यूरिनरी सिस्टम के लिए भी बेहतर है. आप चाहते हैं कि आपको ब्लैडर, पेशाब, दिल, किडनी आदि से संबंधित कोई समस्या न हो तो आप कद्दू के बीजों को अपनी डाइट में शामिल करें. इसके साथ ही इसमें जिंक भी होता है, जो शुक्राणुओं के निर्माण में मदद करता है.

खरबूजे के बीज (Muskmelon seeds): मर्दों को हेल्दी रहने के लिए अपनी डाइट में खरबूजे के बीजों को भी शामिल करना चाहिए. आप इसे सूप, सलाद, रोस्ट करके या फिर सब्जी में भी डालकर सेवन कर सकते हैं. खरबूजे के बीजों में पोटैशियम काफी होता है, जो ब्लड प्रेशर लेवल को कंट्रोल में रखता है. इससे हृदय रोगों से बचाव हो सकता है. आप चाहते हैं कि आपको कम उम्र में हार्ट अटैक न आए तो आप खरबूजे के बीजों का सेवन जरूर करें.

खसखस के बीज (Poppy seeds): खसखस में बी विटामिंस काफी अधिक मात्रा में होते हैं. ये मजबूत और स्वस्थ हड्डियों, पाचन शक्ति, कॉग्निटिव फंक्शन, स्किन को हाइड्रेटेड बनाए रखने में बहुत फायदेमंद होते हैं. ऐसे में आप इन छोटे दानों को अपनी डाइट में शामिल करके खुद को हेल्दी और फिट रख सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/these-seeds-work-to-increase-masculine-strength-increase-sperm-quality/article-6040

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.