तासीर में गर्म ये छोटे-छोटे गोल दाने सर्दियों में आपको रखेंगे स्वस्थ, मिलता है बेहद सस्ता मगर फायदों से भरपूर

Health News

मूंगफली को गरीबों का बादाम कहा जाता है. मूंगफली में पोषक तत्वों का खजाना होता है, जो शरीर को कई तरह से स्वस्थ रखता है. सर्दियों में हर गली-नुक्कड़, घरों, दफ्तरों में लोग फ्री टाइम में मूंगफली जरूर खाते नजर आते हैं. चलिए जान लेते हैं पीनट या मूंगफली के सेवन के फायदों के बारे में यहां.

सर्दियों में खाने-पीने की तरह-तरह की चीजें मिलने लगती हैं. इस मौसम में मूंगफली भी खूब मिलती है और लोग इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. घर का आंगन, छत हो या फिर ऑफिस की डेस्क हो, हर जगह लोग मूंगफली खाते दिख जाते हैं. मूंगफली सस्ती भी होती है और बेहद पौष्टिक भी, शायद इसलिए ही इसे गरीबों का बादाम भी कहा जाता है. मूंगफली की तासीर गर्म होती है, ऐसे में इसके सेवन से शरीर गर्म रहेगा और आप सर्दियों में कई रोगों से बचे रह सकते हैं. चलिए जानते हैं सर्दियों में मूंगफली (Peanuts Benefits) खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं.

मूंगफली में पोषक तत्व 
हेल्दी स्नैक्स के रूप में मूंगफली का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है. हरदोई के शतायु आयुर्वेद एवं पंचकर्म केंद्र के डॉ. अमित कुमार कहते हैं कि मूंगफली में गुड फैट और कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है. यह कोलेजन निर्माण के लिए जरूरी विटामिन है. साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट भी करता है. इसमें विटामिन बी6, कैलोरी, सोडियम, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम आदि भी होते हैं. इसमें मौजूद न्यूट्रिटिव वैल्यू की बात करें तो 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 19 ग्राम प्रोटीन, 9 ग्राम डाइटरी फाइबर, 49 ग्राम फैट, 4 ग्राम शुगर मौजूद होता है.

मूंगफली खाने के फायदे
डॉ. अमित कुमार के अनुसार, मूंगफली एक हेल्दी खाद्य पदार्थ है. लंबे समय तक प्रतिदिन मूंगफली खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं. इसमें विटामिन सी होता है जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है, इससे स्किन के स्टेबिलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी बनाए रखने में मदद मिलती है. त्वचा की झुर्रियां और दाग-धब्बे दूर होते हैं. मूंगफली में मोनो-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होने के कारण बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में मददगार साबित होता है. यह कोरोनरी आर्टरी डिजीज से भी बचाए रखता है. हेल्दी ब्लड लिपिड प्रोफाइल को बढ़ा कर स्ट्रोक होने की संभावना को कम कर सकता है. इसको रेस्वेराट्रोल का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है. यह कैंसर और कई अन्य बीमारियों से शरीर को बचाए रखता है. मूंगफली में मौजूद ट्राइप्टोमेर सेरोटोनिन रिलीज को बढ़ाता है, जो डिप्रेशन से लड़ने में मददगार साबित हो सकता है.

इसके साथ ही, नियमित मूंगफली खाने से वजन भी घटाया जा सकता है. फाइबर होने के कारण पेट देर तक भरा रहता है. इस तरह आप अधिक खाने से बचे रहते हैं. हाई कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम हो सकता है. इस तरह से आप हार्ट संबंधित समस्याओं से भी बचे रह सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Nov 2024 By दैनिक जागरण

तासीर में गर्म ये छोटे-छोटे गोल दाने सर्दियों में आपको रखेंगे स्वस्थ, मिलता है बेहद सस्ता मगर फायदों से भरपूर

Health News

सर्दियों में खाने-पीने की तरह-तरह की चीजें मिलने लगती हैं. इस मौसम में मूंगफली भी खूब मिलती है और लोग इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं. घर का आंगन, छत हो या फिर ऑफिस की डेस्क हो, हर जगह लोग मूंगफली खाते दिख जाते हैं. मूंगफली सस्ती भी होती है और बेहद पौष्टिक भी, शायद इसलिए ही इसे गरीबों का बादाम भी कहा जाता है. मूंगफली की तासीर गर्म होती है, ऐसे में इसके सेवन से शरीर गर्म रहेगा और आप सर्दियों में कई रोगों से बचे रह सकते हैं. चलिए जानते हैं सर्दियों में मूंगफली (Peanuts Benefits) खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं.

मूंगफली में पोषक तत्व 
हेल्दी स्नैक्स के रूप में मूंगफली का सेवन काफी फायदेमंद हो सकता है. हरदोई के शतायु आयुर्वेद एवं पंचकर्म केंद्र के डॉ. अमित कुमार कहते हैं कि मूंगफली में गुड फैट और कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं. इसमें विटामिन सी भी पाया जाता है. यह कोलेजन निर्माण के लिए जरूरी विटामिन है. साथ ही इम्यूनिटी बूस्ट भी करता है. इसमें विटामिन बी6, कैलोरी, सोडियम, पोटैशियम, फाइबर, कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम आदि भी होते हैं. इसमें मौजूद न्यूट्रिटिव वैल्यू की बात करें तो 100 ग्राम मूंगफली में लगभग 19 ग्राम प्रोटीन, 9 ग्राम डाइटरी फाइबर, 49 ग्राम फैट, 4 ग्राम शुगर मौजूद होता है.

मूंगफली खाने के फायदे
डॉ. अमित कुमार के अनुसार, मूंगफली एक हेल्दी खाद्य पदार्थ है. लंबे समय तक प्रतिदिन मूंगफली खाने से शरीर को कई स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं. इसमें विटामिन सी होता है जो कोलेजन उत्पादन को बढ़ावा देता है, इससे स्किन के स्टेबिलिटी और फ्लेक्सिबिलिटी बनाए रखने में मदद मिलती है. त्वचा की झुर्रियां और दाग-धब्बे दूर होते हैं. मूंगफली में मोनो-अनसैचुरेटेड फैटी एसिड होने के कारण बैड कोलेस्ट्रॉल को खत्म करने में मददगार साबित होता है. यह कोरोनरी आर्टरी डिजीज से भी बचाए रखता है. हेल्दी ब्लड लिपिड प्रोफाइल को बढ़ा कर स्ट्रोक होने की संभावना को कम कर सकता है. इसको रेस्वेराट्रोल का एक बेहतरीन स्रोत माना जाता है. यह कैंसर और कई अन्य बीमारियों से शरीर को बचाए रखता है. मूंगफली में मौजूद ट्राइप्टोमेर सेरोटोनिन रिलीज को बढ़ाता है, जो डिप्रेशन से लड़ने में मददगार साबित हो सकता है.

इसके साथ ही, नियमित मूंगफली खाने से वजन भी घटाया जा सकता है. फाइबर होने के कारण पेट देर तक भरा रहता है. इस तरह आप अधिक खाने से बचे रहते हैं. हाई कोलेस्ट्रॉल का लेवल भी कम हो सकता है. इस तरह से आप हार्ट संबंधित समस्याओं से भी बचे रह सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/these-small-round-grains-warm-in-nature-will-keep-you/article-4048

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.