मर्दों की जिंदगी खुशहाल बना देंगे ये छोटे-छोटे बीज ! फर्टिलिटी बढ़ाने में असरदार, इनका पानी भी करामाती

Health News

मेथी के बीज को फर्टिलिटी और लिबिडो बढ़ाने में बेहद कारगर माना जाता है. यही वजह है कि मर्दों को मेथी के बीज का सेवन करने की सलाह दी जाती है. हालांकि ये बीज महिलाओं की सेहत भी सुधार सकते हैं.

अगर आपसे कहा जाए कि किचन में रखे छोटे-छोटे बीज आपकी सेहत को सुधार सकते हैं, तो आप शायद यकीन नहीं करेंगे, लेकिन यह बात बिल्कुल सही है. खाने-पीने में इस्तेमाल किए जाने वाले मेथी के बीज देसी दवा की तरह काम करते हैं. अगर सही तरीके से इनका सेवन किया जाए, तो मेथी के बीज फर्टिलिटी में जबरदस्त सुधार कर सकते हैं और कई समस्याओं से राहत दिला सकते हैं. मेथी के बीज तमाम औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इतना ही नहीं ये बीज वेट लॉस में भी कारगर हो सकते हैं.

मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मेथी के बीज में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे पेट की सेहत में सुधार होता है. मेथी के बीज का सेवन करने से लोगों को कब्ज, सूजन और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. गट हेल्थ को सुधारने में भी ये बीज बेहद कारगर हो सकते हैं. मेथी के बीज रोज खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पेट साफ रहता है. डायबिटीज कंट्रोल करने में भी ये बीज बेहद कारगर हो सकते हैं. इन बीजों में सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो कार्बोहाइड्रेट और शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे खून में शुगर लेवल कंट्रोल रहता है.

कई स्टडी में यह बात सामने आई है कि मेथी के बीज पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में बेहद कारगर हो सकते हैं. मेथी के बीज टेस्टोस्टेरोन लेवल और स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. साल 2017 की एक स्टडी में पता चला है कि लगातार 12 सप्ताह तक मेथी के बीज का अर्क लेने से स्टडी में शामिल 85% प्रतिभागियों के स्पर्म काउंट में वृद्धि हुई और 90% प्रतिभागियों के टेस्टोस्टेरोन लेवल में सुधार हुआ. इतना ही नहीं, इन बीजों के सेवन से लोगों के लिबिडो में भी सुधार देखा गया. महिलाओं की फर्टिलिटी भी इन बीजों से सुधर सकती है. हालांकि इस बारे में ज्यादा रिसर्च की जरूरत है.

मेथी के बीज में पाया जाने वाला फाइबर लोगों की भूख को कंट्रोल करता है, जिससे कैलोरी इनटेक कम हो सकता है. इससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है. मेथी के बीज मेटाबोलिज्म को बढ़ा सकते हैं, जिससे शरीर में फैट बर्न करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है. इससे शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम होने लगती है. इसके अलावा दिल की सेहत के लिए भी ये बीज फायदेमंद हो सकते हैं. कई स्टडी के अनुसार मेथी के बीज बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है. मेथी के बीज का नियमित सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल हो सकता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Nov 2024 By दैनिक जागरण

मर्दों की जिंदगी खुशहाल बना देंगे ये छोटे-छोटे बीज ! फर्टिलिटी बढ़ाने में असरदार, इनका पानी भी करामाती

Health News

अगर आपसे कहा जाए कि किचन में रखे छोटे-छोटे बीज आपकी सेहत को सुधार सकते हैं, तो आप शायद यकीन नहीं करेंगे, लेकिन यह बात बिल्कुल सही है. खाने-पीने में इस्तेमाल किए जाने वाले मेथी के बीज देसी दवा की तरह काम करते हैं. अगर सही तरीके से इनका सेवन किया जाए, तो मेथी के बीज फर्टिलिटी में जबरदस्त सुधार कर सकते हैं और कई समस्याओं से राहत दिला सकते हैं. मेथी के बीज तमाम औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं और शुगर के मरीजों के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इतना ही नहीं ये बीज वेट लॉस में भी कारगर हो सकते हैं.

मेडिकल न्यूज टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक मेथी के बीज में फाइबर की अच्छी मात्रा होती है, जिससे पेट की सेहत में सुधार होता है. मेथी के बीज का सेवन करने से लोगों को कब्ज, सूजन और अपच जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है. गट हेल्थ को सुधारने में भी ये बीज बेहद कारगर हो सकते हैं. मेथी के बीज रोज खाने से पाचन क्रिया में सुधार होता है और पेट साफ रहता है. डायबिटीज कंट्रोल करने में भी ये बीज बेहद कारगर हो सकते हैं. इन बीजों में सॉल्यूबल फाइबर होता है, जो कार्बोहाइड्रेट और शुगर के अवशोषण को धीमा कर देता है, जिससे खून में शुगर लेवल कंट्रोल रहता है.

कई स्टडी में यह बात सामने आई है कि मेथी के बीज पुरुषों की फर्टिलिटी बढ़ाने में बेहद कारगर हो सकते हैं. मेथी के बीज टेस्टोस्टेरोन लेवल और स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं. साल 2017 की एक स्टडी में पता चला है कि लगातार 12 सप्ताह तक मेथी के बीज का अर्क लेने से स्टडी में शामिल 85% प्रतिभागियों के स्पर्म काउंट में वृद्धि हुई और 90% प्रतिभागियों के टेस्टोस्टेरोन लेवल में सुधार हुआ. इतना ही नहीं, इन बीजों के सेवन से लोगों के लिबिडो में भी सुधार देखा गया. महिलाओं की फर्टिलिटी भी इन बीजों से सुधर सकती है. हालांकि इस बारे में ज्यादा रिसर्च की जरूरत है.

मेथी के बीज में पाया जाने वाला फाइबर लोगों की भूख को कंट्रोल करता है, जिससे कैलोरी इनटेक कम हो सकता है. इससे वेट लॉस में मदद मिल सकती है. मेथी के बीज मेटाबोलिज्म को बढ़ा सकते हैं, जिससे शरीर में फैट बर्न करने की प्रक्रिया तेज हो जाती है. इससे शरीर की एक्स्ट्रा चर्बी कम होने लगती है. इसके अलावा दिल की सेहत के लिए भी ये बीज फायदेमंद हो सकते हैं. कई स्टडी के अनुसार मेथी के बीज बैड कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने में मदद कर सकते हैं, जिससे हार्ट हेल्थ में सुधार होता है. मेथी के बीज का नियमित सेवन करने से ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल हो सकता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/these-small-seeds-will-make-mens-life-happy-their-water/article-3906

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.