छोटे बच्चों के लिए बेहद कारगर हैं ये नुस्खे, इमरजेंसी में आते हैं काम

LIFESTYLE

घर में कई बार ऐसी स्थिति बन जाती है कि आप तुरंत डॉक्टर के पास भी नहीं जा सकते हैं और दवा भी नहीं होती है. ऐसे में देसी नुस्खे काफी काम आते हैं. दादी-नानी जमाने से चले आ रहे ये नुस्खे छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम से राहत दिलाने में काफी कारगर रहते हैं.

जुकाम-खांसी, पेट में गैस का दर्द जैसी समस्याएं अमूमन परेशान करती रहती हैं. खासतौर पर जिन घरों में छोटे बच्चे हो उनके साथ काफी समस्या हो जाती है, क्योंकि मौसम जो भी हो, जरा सा टेम्परेचर में बदलाव होते ही छोटे बच्चों की सेहत पर सबसे ज्यादा असर होता है. बच्चों को हर छोटी हेल्थ प्रॉब्लम में दवा देना भी सही नहीं रहता है तो वहीं कई बार ऐसी स्थिती होती है कि घर में दवा न होना और ऐसी टाइमिंग होना कि डॉक्टर के पास जाना भी मुश्किल होता है. ऐसी सिचुएशन होने पर देसी नुस्खे काफी काम में आते हैं. सभी होम रेमेडीज में नेचुरल इनग्रेडिएंट का ही इस्तेमाल होता है, इसलिए सेहत को नुकसान होने का डर भी न के बराबर ही होता है.

बड़ों के मुकाबले बच्चों पर मौसमी बीमारियों का असर जल्दी होता है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर होती है. शिशुओं को ज्यादातर पेट में गैस का दर्द होना, जुकाम की वजह से नाक बंद होना, सीने में दर्द, कब्ज हो जाना जैसी दिक्कतें हो जाती हैं और अचानक में तुरंत दवा देना संभव नहीं होता है. ऐसे में देसी नुस्खे काम आते हैं.

बच्चे की नाक बंद होने पर ये नुस्खे आएंगे काम

जुकाम की वजह से नाक बंद हो जाती है, जिससे बच्चों को दूध पीने से लेकर सोने तक में काफी परेशानी होती है. शिशुओं के लिए सबसे बेहतरीन नुस्खा है अजवाइन की पोटली. एक से डेढ़ चम्मच अजवाइन को तवा पर हल्का रोस्ट करें ताकि खुशबू आने लगे. इसे तुरंत एक बिल्कुल हल्के कॉटन या मलमल के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें. इस पोटली को बच्चे को सुंघाते रहें. इससे बंद नाक खुलने लगती है और जुकाम में काफी राहत मिलती है. इसके अलावा सरसों के तेल की एक-एक बूंद बच्चे की नाक में डालने से भी नाक आसानी से खुल जाती है.

पेट में गैस का दर्द होने पर ये नुस्खा दिलाएगा आराम

अगर बच्चे के पेट में दर्द है तो एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर बच्चे को देना चाहिए. इसके अलावा बच्चे की नाभि पर हींग का पेस्ट लगाएं. पेट में दर्द होने पर भी अजवाइन की पोटली से सिकाई करने पर आराम मिलता है.

कब्ज होने पर कारगर रहता है ये नुस्खा

बच्चे को अगर अक्सर मल त्याग करने में समस्या होती है तो दूध में एक चुटकी हींग दे सकते हैं. इसके अलावा एक पान का पत्ता, थोड़ी सी अजवाइन को अच्छी तरह से एक कप पानी में उबाल लें. जब पानी आधा रहे जाए तो बच्चे को एक-एक चम्मच दिन में तीन बार देना चाहिए. हालांकि ऐसी स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी होता है.

ये तेल आता है बहुत काम

शिशुओं को जुकाम होने पर अक्सर कफ जम जाने की वजह से सीने में जकड़न हो जाती है. ऐसे में दवा लेने के अलावा देसी नुस्खा भी कारगर रहता है. सरसों के तेल में लहसुन, अजवाइन, 6-7 लौंग को कूटकर पका लें और फिर इस तेल को छानकर शीशी में भर लें. ठंडे मौसम में ये तेल बच्चे के सीने, पसलियों और पीठ में लगाना चाहिए. इससे जुकाम, कफ से बचाव होता है. इसके अलावा जुकाम-खांसी होने पर भी ये तेल काफी बढ़िया रहता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Feb 2025 By दैनिक जागरण

छोटे बच्चों के लिए बेहद कारगर हैं ये नुस्खे, इमरजेंसी में आते हैं काम

LIFESTYLE

जुकाम-खांसी, पेट में गैस का दर्द जैसी समस्याएं अमूमन परेशान करती रहती हैं. खासतौर पर जिन घरों में छोटे बच्चे हो उनके साथ काफी समस्या हो जाती है, क्योंकि मौसम जो भी हो, जरा सा टेम्परेचर में बदलाव होते ही छोटे बच्चों की सेहत पर सबसे ज्यादा असर होता है. बच्चों को हर छोटी हेल्थ प्रॉब्लम में दवा देना भी सही नहीं रहता है तो वहीं कई बार ऐसी स्थिती होती है कि घर में दवा न होना और ऐसी टाइमिंग होना कि डॉक्टर के पास जाना भी मुश्किल होता है. ऐसी सिचुएशन होने पर देसी नुस्खे काफी काम में आते हैं. सभी होम रेमेडीज में नेचुरल इनग्रेडिएंट का ही इस्तेमाल होता है, इसलिए सेहत को नुकसान होने का डर भी न के बराबर ही होता है.

बड़ों के मुकाबले बच्चों पर मौसमी बीमारियों का असर जल्दी होता है, क्योंकि उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता थोड़ी कमजोर होती है. शिशुओं को ज्यादातर पेट में गैस का दर्द होना, जुकाम की वजह से नाक बंद होना, सीने में दर्द, कब्ज हो जाना जैसी दिक्कतें हो जाती हैं और अचानक में तुरंत दवा देना संभव नहीं होता है. ऐसे में देसी नुस्खे काम आते हैं.

बच्चे की नाक बंद होने पर ये नुस्खे आएंगे काम

जुकाम की वजह से नाक बंद हो जाती है, जिससे बच्चों को दूध पीने से लेकर सोने तक में काफी परेशानी होती है. शिशुओं के लिए सबसे बेहतरीन नुस्खा है अजवाइन की पोटली. एक से डेढ़ चम्मच अजवाइन को तवा पर हल्का रोस्ट करें ताकि खुशबू आने लगे. इसे तुरंत एक बिल्कुल हल्के कॉटन या मलमल के कपड़े में बांधकर पोटली बना लें. इस पोटली को बच्चे को सुंघाते रहें. इससे बंद नाक खुलने लगती है और जुकाम में काफी राहत मिलती है. इसके अलावा सरसों के तेल की एक-एक बूंद बच्चे की नाक में डालने से भी नाक आसानी से खुल जाती है.

पेट में गैस का दर्द होने पर ये नुस्खा दिलाएगा आराम

अगर बच्चे के पेट में दर्द है तो एक चुटकी हींग को गुनगुने पानी में मिलाकर बच्चे को देना चाहिए. इसके अलावा बच्चे की नाभि पर हींग का पेस्ट लगाएं. पेट में दर्द होने पर भी अजवाइन की पोटली से सिकाई करने पर आराम मिलता है.

कब्ज होने पर कारगर रहता है ये नुस्खा

बच्चे को अगर अक्सर मल त्याग करने में समस्या होती है तो दूध में एक चुटकी हींग दे सकते हैं. इसके अलावा एक पान का पत्ता, थोड़ी सी अजवाइन को अच्छी तरह से एक कप पानी में उबाल लें. जब पानी आधा रहे जाए तो बच्चे को एक-एक चम्मच दिन में तीन बार देना चाहिए. हालांकि ऐसी स्थिति में डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी होता है.

ये तेल आता है बहुत काम

शिशुओं को जुकाम होने पर अक्सर कफ जम जाने की वजह से सीने में जकड़न हो जाती है. ऐसे में दवा लेने के अलावा देसी नुस्खा भी कारगर रहता है. सरसों के तेल में लहसुन, अजवाइन, 6-7 लौंग को कूटकर पका लें और फिर इस तेल को छानकर शीशी में भर लें. ठंडे मौसम में ये तेल बच्चे के सीने, पसलियों और पीठ में लगाना चाहिए. इससे जुकाम, कफ से बचाव होता है. इसके अलावा जुकाम-खांसी होने पर भी ये तेल काफी बढ़िया रहता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/these-tips-are-very-effective-for-young-children-work-comes/article-9231

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.