इस टेस्ट से होगा कमाल, कई असाध्य बीमारियों का पता सालों पहले चल जाएगा, हार्ट डिजीज का भी होगा पर्दाफाश

Health News

वैज्ञानिकों ने एक ऐसा टेस्ट निकाला है जो कई बीमारियों का पता सालों पहले लगा सकता है. अगर यह टेस्ट सफल हो जाता है तो यह क्रांतिकारी साबित हो सकती है.

वैज्ञानिकों ने एक क्रांतिकारी टेस्ट इजाद किया है. इस टेस्ट के माध्यम से कई असाध्य बीमारियों का पता सालों पहले लग जाएगा. इसके लिए सिंपल थूक का टेस्ट किया जाता है. इस थूक या लार में कुछ हानिकारक एंजाइम को डिटेक्ट किया जाएगा. ये हानिकारक एंजाइम मसूड़ों की बीमारी को बढ़ाता है लेकिन यह हार्ट डिजीज के जोखिम को भी बता सकता है. ब्रिटेन में इस टेस्ट के लिए 50 पौंड यानी करीब 5 हजार रुपये खर्च करने होते हैं लेकिन इस टेस्ट से सिर्फ हार्ट डिजीज ही नहीं कई अन्य बीमारियों का पूर्व संकेत मिल सकता है जिसकी बदौलत व्यक्ति पहले से सचेत होकर अपना इलाज करा सकता है.

10 मिनट में रिजल्ट आ जाएगा सामने
डेलीमेल की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह टेस्ट रेड लाइट की तरह है. जैसे सड़क पर रेड सिग्नल आने पर वाहन को रोकना पड़ता है उसी तरह अगर टेस्ट में हानिकारक एंजाइम के संकेत मिलते हैं तो इससे व्यक्ति को सतर्क होने की जरूरत है. 10 मिनट के अंगर इस टेस्ट का रिजल्ट आ जाता है. इस टेस्ट में न सिर्फ हार्ट डिजीज बल्कि डायबिटीज और यहां तक कि डिमेंशिया के अंदेशों का पता चल जाता है. डेंटिस्ट डॉ. फजीला खान ओसबोर्ने बताती है कि नया टेस्ट एक तरह का अलार्म सिस्टम की तरह काम करेगा. उन्होंने कहा कि हमारे मुंह में करोड़ों बैक्टीरिया होते हैं. इनमें से कई ओरल हेल्थ के लिए बहुत हानिकारक होते हैं तो कई हार्ट डिजीज और डायबिटीज को भी जन्म देते हैं. इससे हमें भविष्य में होने वाली बीमारियों का भी पता चल सकता है.

हार्ट अटैक का पता पहले लगेगा
इस टेस्ट से किसी भी बीमारी को शुरुआती दौर में पता चल सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर इस टेस्ट से भविष्य की बीमारी का पता चलेगा तो यह दुनिया भर में लोगों को अरबों रुपये की बचत कराएगा. मुंह की बीमारियों के लिए तो यह रामबाण सबित होगा.डॉ. जमीला खान ने बताया कि हमारा मुंह अधिकांश बीमारियों के लिए पहली खिड़की है. अगर शरीर में किसी पोषक तत्व की भी कमी होती है तो इसका अंदाजा भी मुंह में मौजूद बैक्टीरिया से लगाया जा सकता है. इसलिए दांतों का रेगुलर चेकअप कराया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुंह के लार से अगर हार्ट डिजीज का पता पहले चल जाए तो इससे अच्छी कोई बात नहीं हो सकती है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक दिल से संबंधित बीमारियों के हार साल दुनिया भर में 1.79 करोड़ लोगों की मौत हो जाती है. इस लिहाज से यह टेस्ट मील का पत्थर साबित हो सकता है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Jan 2025 By दैनिक जागरण

इस टेस्ट से होगा कमाल, कई असाध्य बीमारियों का पता सालों पहले चल जाएगा, हार्ट डिजीज का भी होगा पर्दाफाश

Health News

वैज्ञानिकों ने एक क्रांतिकारी टेस्ट इजाद किया है. इस टेस्ट के माध्यम से कई असाध्य बीमारियों का पता सालों पहले लग जाएगा. इसके लिए सिंपल थूक का टेस्ट किया जाता है. इस थूक या लार में कुछ हानिकारक एंजाइम को डिटेक्ट किया जाएगा. ये हानिकारक एंजाइम मसूड़ों की बीमारी को बढ़ाता है लेकिन यह हार्ट डिजीज के जोखिम को भी बता सकता है. ब्रिटेन में इस टेस्ट के लिए 50 पौंड यानी करीब 5 हजार रुपये खर्च करने होते हैं लेकिन इस टेस्ट से सिर्फ हार्ट डिजीज ही नहीं कई अन्य बीमारियों का पूर्व संकेत मिल सकता है जिसकी बदौलत व्यक्ति पहले से सचेत होकर अपना इलाज करा सकता है.

10 मिनट में रिजल्ट आ जाएगा सामने
डेलीमेल की रिपोर्ट में कहा गया है कि यह टेस्ट रेड लाइट की तरह है. जैसे सड़क पर रेड सिग्नल आने पर वाहन को रोकना पड़ता है उसी तरह अगर टेस्ट में हानिकारक एंजाइम के संकेत मिलते हैं तो इससे व्यक्ति को सतर्क होने की जरूरत है. 10 मिनट के अंगर इस टेस्ट का रिजल्ट आ जाता है. इस टेस्ट में न सिर्फ हार्ट डिजीज बल्कि डायबिटीज और यहां तक कि डिमेंशिया के अंदेशों का पता चल जाता है. डेंटिस्ट डॉ. फजीला खान ओसबोर्ने बताती है कि नया टेस्ट एक तरह का अलार्म सिस्टम की तरह काम करेगा. उन्होंने कहा कि हमारे मुंह में करोड़ों बैक्टीरिया होते हैं. इनमें से कई ओरल हेल्थ के लिए बहुत हानिकारक होते हैं तो कई हार्ट डिजीज और डायबिटीज को भी जन्म देते हैं. इससे हमें भविष्य में होने वाली बीमारियों का भी पता चल सकता है.

हार्ट अटैक का पता पहले लगेगा
इस टेस्ट से किसी भी बीमारी को शुरुआती दौर में पता चल सकता है. डॉक्टरों का कहना है कि अगर इस टेस्ट से भविष्य की बीमारी का पता चलेगा तो यह दुनिया भर में लोगों को अरबों रुपये की बचत कराएगा. मुंह की बीमारियों के लिए तो यह रामबाण सबित होगा.डॉ. जमीला खान ने बताया कि हमारा मुंह अधिकांश बीमारियों के लिए पहली खिड़की है. अगर शरीर में किसी पोषक तत्व की भी कमी होती है तो इसका अंदाजा भी मुंह में मौजूद बैक्टीरिया से लगाया जा सकता है. इसलिए दांतों का रेगुलर चेकअप कराया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि मुंह के लार से अगर हार्ट डिजीज का पता पहले चल जाए तो इससे अच्छी कोई बात नहीं हो सकती है. डब्ल्यूएचओ के मुताबिक दिल से संबंधित बीमारियों के हार साल दुनिया भर में 1.79 करोड़ लोगों की मौत हो जाती है. इस लिहाज से यह टेस्ट मील का पत्थर साबित हो सकता है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/this-test-will-do-wonders-many-incurable-diseases-will-be/article-8236

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.