- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- लौकी सेहत का खजाना: पाचन से लेकर वजन को घटाना
लौकी सेहत का खजाना: पाचन से लेकर वजन को घटाना
Health News
By दैनिक जागरण
On
गर्मियों में शरीर के लिए क्या खाना हेल्दी है, और क्या नहीं, यह जानना ज़रूरी है। गर्मी में शरीर को ऐसे भोजन की आवश्यकता होती है, जो स्वाद के साथ-साथ स्वास्थ्य के लिए ज़रूरी हो। ऐसे में लौकी एक ऐसी सब्जी है, जिसके अंदर विटामिन सी, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम आदि तत्व होते हैं। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ गर्मी से भी राहत देती है। आइए विस्तार से जानते हैं कि गर्मियों में लौकी की सब्जी खाने से क्या फायदे होते हैं।
हाइड्रेट रखता है
गर्मियों में ज्यादा पसीने की वजह से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है, जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में लौकी सेहत के लिए फायदेमंद है क्योंकि इसके अंदर अधिक मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। लौकी की सब्जी शरीर की आंतरिक गर्मी को कम करती है और ठंडक प्रदान करती है। गर्मी में हाइड्रेट रहने के लिए लौकी का जूस या फिर इसकी सब्जी ज़रूर खाएं।
पाचन में सहायक
लौकी के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है। इससे पेट की कई समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं। गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में लौकी मददगार है। यह लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। लौकी की सब्जी को कम मसालों के साथ बनाएं, क्योंकि अधिक मसाले शरीर में गर्मी पैदा करते हैं, जिससे पेट में जलन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए बहुत ही साधारण तरीके से बिना गर्म मसाले डाले लौकी की सब्जी बनाएं। यह सेहत के लिए फायदेमंद होगी और शरीर को ठंडक भी देगी।
वजन घटाने में मदद
लौकी वजन घटाने में काफी मदद करती है क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसकी अधिक मात्रा में पानी होने की वजह से पेट भरा-भरा सा लगता है, जिससे भूख कम लगती है। लौकी की सब्जी को कम तेल और कम मसाले में बनाना चाहिए ताकि शरीर में अतिरिक्त चर्बी न बढ़े।
नींद में सुधार, मानसिक शांति
लौकी में मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफैन जैसे तत्व होते हैं, जो दिमाग को शांत करने और अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं। इसके अंदर ठंडक होती है, जो शरीर की गर्मी को कम करके मानसिक तनाव को घटाती है और शांति प्रदान करती है, जिससे गहरी नींद आती है। रात में लौकी की सब्जी खाने से नींद अच्छी आती है क्योंकि यह पेट को भरती है, लेकिन भारीपन महसूस नहीं होता। कई बार रात को भारी खाना खाने से जलन, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याएं हो जाती हैं, लेकिन लौकी खाने से पेट संबंधी कोई समस्या नहीं होती। साथ ही, लौकी ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करती है।
Edited By: दैनिक जागरण
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए
www.dainikjagranmpcg.com
03 Apr 2025 By दैनिक जागरण
लौकी सेहत का खजाना: पाचन से लेकर वजन को घटाना
Health News
हाइड्रेट रखता है
गर्मियों में ज्यादा पसीने की वजह से शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो सकती है, जिससे कई समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में लौकी सेहत के लिए फायदेमंद है क्योंकि इसके अंदर अधिक मात्रा में पानी होता है, जो शरीर को हाइड्रेट करने में मदद करता है। लौकी की सब्जी शरीर की आंतरिक गर्मी को कम करती है और ठंडक प्रदान करती है। गर्मी में हाइड्रेट रहने के लिए लौकी का जूस या फिर इसकी सब्जी ज़रूर खाएं।
पाचन में सहायक
लौकी के अंदर भरपूर मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन क्रिया को सही रखने में मदद करता है। इससे पेट की कई समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं। गैस, कब्ज, अपच और एसिडिटी जैसी पेट की समस्याओं से राहत दिलाने में लौकी मददगार है। यह लिवर को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है। लौकी की सब्जी को कम मसालों के साथ बनाएं, क्योंकि अधिक मसाले शरीर में गर्मी पैदा करते हैं, जिससे पेट में जलन और अन्य समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए बहुत ही साधारण तरीके से बिना गर्म मसाले डाले लौकी की सब्जी बनाएं। यह सेहत के लिए फायदेमंद होगी और शरीर को ठंडक भी देगी।
वजन घटाने में मदद
लौकी वजन घटाने में काफी मदद करती है क्योंकि इसमें कैलोरी कम और फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इसकी अधिक मात्रा में पानी होने की वजह से पेट भरा-भरा सा लगता है, जिससे भूख कम लगती है। लौकी की सब्जी को कम तेल और कम मसाले में बनाना चाहिए ताकि शरीर में अतिरिक्त चर्बी न बढ़े।
नींद में सुधार, मानसिक शांति
लौकी में मैग्नीशियम और ट्रिप्टोफैन जैसे तत्व होते हैं, जो दिमाग को शांत करने और अच्छी नींद लाने में मदद करते हैं। इसके अंदर ठंडक होती है, जो शरीर की गर्मी को कम करके मानसिक तनाव को घटाती है और शांति प्रदान करती है, जिससे गहरी नींद आती है। रात में लौकी की सब्जी खाने से नींद अच्छी आती है क्योंकि यह पेट को भरती है, लेकिन भारीपन महसूस नहीं होता। कई बार रात को भारी खाना खाने से जलन, एसिडिटी, कब्ज जैसी समस्याएं हो जाती हैं, लेकिन लौकी खाने से पेट संबंधी कोई समस्या नहीं होती। साथ ही, लौकी ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित करती है।
https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/treasure-of-gourd-health-from-digestion-to-weight-loss/article-16550
खबरें और भी हैं
टाप न्यूज
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत
Published On
By Vaishnavi.J
मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त
Published On
By Vaishnavi.J
प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है
Published On
By Vaishnavi.J
भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे
Published On
By Vaishnavi.J
संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
बिजनेस
11 Jul 2026 13:27:17
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.