किन वजहों से पीले हो जाते हैं दांत? क्या इन्हें दोबारा सफेद करना पॉसिबल, डेंटिस्ट से जानें हकीकत

Health News

डेंटिस्ट की मानें तो दांतों की प्रॉपर सफाई न होने से पीलेपन की समस्या पैदा हो सकती है. बढ़ती उम्र और फ्लोराइड वाला पानी पीने से भी दांतों में पीलापन आ सकता है. इससे बचने के लिए समय-समय पर स्केलिंग करा सकते हैं.

सभी लोग चाहते हैं कि उनके दांत सफेद मोती की तरह चमकते रहें, लेकिन बड़ी संख्या में लोग दांतों के पीलेपन से परेशान नजर आते हैं. तमाम युवा दांतों के पीलेपन को हटाने के लिए तरह तरह के टूथपेस्ट और माउथवॉश इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी समस्या जस की तस बनी रहती है. कई लोग मानते हैं कि दांतों का पीलापन उम्र से संबंधित होता है और इसे हटाया नहीं जा सकता है. अगर आप भी दांतों की इस समस्या से परेशान हैं और दांतों को दोबारा चमकाना चाहते हैं, तो इस बारे में डेंटिस्ट से जरूरी बातें जान लीजिए.

नई दिल्ली के मयूर विहार स्थित ब्रेसेस एंड फेसेस डेंटल क्लीनिक की डेंटिस्ट डॉ. सांत्वना पयासी ने बताया कि दांत पीले होने की 3 बड़ी वजह होती हैं. सबसे पहली वजह पानी में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा होना. जिन जगहों पर पानी में फ्लोराइड ज्यादा होता है, तो उस पानीको लंबे समय तक पीने से डेंटल फ्लोरोसिस नामक कंडीशन पैदा हो जाती है और इससे दांत पीले हो जाते हैं. कई बार दांतों में पीले पैचेस हो जाते हैं. दांत पीले होने की दूसरी सबसे बड़ी वजह टीथ की सही तरीके से क्लीनिंग और ब्रशिंग न करना है. जब दांत साफ नहीं हो पाते हैं, तब दांतों के नीचे गंदगी जमा हो जाती है, जिसे कैल्कुलस कहा जाता है. इसकी वजह से भी दांत पीले नजर आने लगते हैं. तीसरी वजह उम्र के साथ दांतों का एनेमल ज्यादा ट्रांसपेरेंट होना है.

डेंटिस्ट ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ हमारे दांतों की सबसे ऊपरी परत यानी टूथ एनेमल ट्रांसपेरेंट होने लगता है और इससे दांतों की निचली परत डेंटिन नजर आने लगती है. डेंटिन का रंग पीला होता है, जिससे दांतों पर पीलापन दिखने लगता है. इसके अलावा चाय, कॉफी, अल्कोहल समेत कई चीजों का सेवन करने से भी दांतों पर गंदगी जमा होने लगती है और पीलापन आने लगता है. सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे दांतों का नेचुरल कलर ब्राइट व्हाइट नहीं होता है. करीब 95% लोगों के दांतों का नेचुरल कलर क्रीमिश होता है. ऐसे में दांतों को बिल्कुल सफेद नहीं मानना चाहिए.

दांतों को सफेद कैसे किया जा सकता है?

डॉक्टर सांत्वना की मानें तो दांतों को सफेद करने के कुछ तरीके हैं, जिनमें स्केलिंग, ब्लीचिंग, वैनिरिंग, ब्रशिंग और गार्गल करना शामिल हैं. दांतों की गंदगी हटाने के लिए स्केलिंग की जाती है, जिसे बोलचाल की भाषा में दांतों की सफाई कहा जाता है. इससे दांतों के बीच जमे कैल्कुलस और अन्य गंदगी को साफ किया जाता है और लोगों के दांत अपने नेचुरल कलर जैसे दिखने लगते हैं. सभी लोगों को हर 6 महीने या 1 साल में दांतों की सफाई जरूर करानी चाहिए. इसके अलावा दांतों को साफ रखने के लिए रोज 2-3 बार ब्रशिंग और रात को गुनगुने पानी में नमक मिलाकर कुल्ले करने चाहिए. इससे दांत साफ रहेंगे.

बार-बार ब्लीचिंग करवाने से बचें

एक्सपर्ट की मानें तो दांतों को सफेद करने के लिए कई लोग ब्लीचिंग करवाते हैं. इससे दांत तो सफेद हो जाते हैं, लेकिन हमारे दांतों के एनेमल को नुकसान होता है. ऐसे में कई सालों में एक बार दांतों की ब्लीचिंग करवाना ठीक है, लेकिन बार-बार इसे करवाना दांतों के लिए खतरनाक हो सकता है. इसके अलावा दांतों को व्हाइट लुक देने के लिए डेंटिस्ट कभी कभी वैनरिंग भी करते हैं. इस प्रोसेस में दांतों के ऊपर आर्टिफिशियल मटीरियल लगा देते हैं, जिससे दांत बिल्कुल सफेद नजर आने लगते हैं. इससे कई महीनों तक दांत साफ दिखते हैं. हालांकि यह एक महंगी प्रोसेस है और सभी के लिए अफॉर्डेबल नहीं है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Nov 2024 By दैनिक जागरण

किन वजहों से पीले हो जाते हैं दांत? क्या इन्हें दोबारा सफेद करना पॉसिबल, डेंटिस्ट से जानें हकीकत

Health News

सभी लोग चाहते हैं कि उनके दांत सफेद मोती की तरह चमकते रहें, लेकिन बड़ी संख्या में लोग दांतों के पीलेपन से परेशान नजर आते हैं. तमाम युवा दांतों के पीलेपन को हटाने के लिए तरह तरह के टूथपेस्ट और माउथवॉश इस्तेमाल करते हैं, लेकिन फिर भी समस्या जस की तस बनी रहती है. कई लोग मानते हैं कि दांतों का पीलापन उम्र से संबंधित होता है और इसे हटाया नहीं जा सकता है. अगर आप भी दांतों की इस समस्या से परेशान हैं और दांतों को दोबारा चमकाना चाहते हैं, तो इस बारे में डेंटिस्ट से जरूरी बातें जान लीजिए.

नई दिल्ली के मयूर विहार स्थित ब्रेसेस एंड फेसेस डेंटल क्लीनिक की डेंटिस्ट डॉ. सांत्वना पयासी ने बताया कि दांत पीले होने की 3 बड़ी वजह होती हैं. सबसे पहली वजह पानी में फ्लोराइड की मात्रा ज्यादा होना. जिन जगहों पर पानी में फ्लोराइड ज्यादा होता है, तो उस पानीको लंबे समय तक पीने से डेंटल फ्लोरोसिस नामक कंडीशन पैदा हो जाती है और इससे दांत पीले हो जाते हैं. कई बार दांतों में पीले पैचेस हो जाते हैं. दांत पीले होने की दूसरी सबसे बड़ी वजह टीथ की सही तरीके से क्लीनिंग और ब्रशिंग न करना है. जब दांत साफ नहीं हो पाते हैं, तब दांतों के नीचे गंदगी जमा हो जाती है, जिसे कैल्कुलस कहा जाता है. इसकी वजह से भी दांत पीले नजर आने लगते हैं. तीसरी वजह उम्र के साथ दांतों का एनेमल ज्यादा ट्रांसपेरेंट होना है.

डेंटिस्ट ने बताया कि उम्र बढ़ने के साथ हमारे दांतों की सबसे ऊपरी परत यानी टूथ एनेमल ट्रांसपेरेंट होने लगता है और इससे दांतों की निचली परत डेंटिन नजर आने लगती है. डेंटिन का रंग पीला होता है, जिससे दांतों पर पीलापन दिखने लगता है. इसके अलावा चाय, कॉफी, अल्कोहल समेत कई चीजों का सेवन करने से भी दांतों पर गंदगी जमा होने लगती है और पीलापन आने लगता है. सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे दांतों का नेचुरल कलर ब्राइट व्हाइट नहीं होता है. करीब 95% लोगों के दांतों का नेचुरल कलर क्रीमिश होता है. ऐसे में दांतों को बिल्कुल सफेद नहीं मानना चाहिए.

दांतों को सफेद कैसे किया जा सकता है?

डॉक्टर सांत्वना की मानें तो दांतों को सफेद करने के कुछ तरीके हैं, जिनमें स्केलिंग, ब्लीचिंग, वैनिरिंग, ब्रशिंग और गार्गल करना शामिल हैं. दांतों की गंदगी हटाने के लिए स्केलिंग की जाती है, जिसे बोलचाल की भाषा में दांतों की सफाई कहा जाता है. इससे दांतों के बीच जमे कैल्कुलस और अन्य गंदगी को साफ किया जाता है और लोगों के दांत अपने नेचुरल कलर जैसे दिखने लगते हैं. सभी लोगों को हर 6 महीने या 1 साल में दांतों की सफाई जरूर करानी चाहिए. इसके अलावा दांतों को साफ रखने के लिए रोज 2-3 बार ब्रशिंग और रात को गुनगुने पानी में नमक मिलाकर कुल्ले करने चाहिए. इससे दांत साफ रहेंगे.

बार-बार ब्लीचिंग करवाने से बचें

एक्सपर्ट की मानें तो दांतों को सफेद करने के लिए कई लोग ब्लीचिंग करवाते हैं. इससे दांत तो सफेद हो जाते हैं, लेकिन हमारे दांतों के एनेमल को नुकसान होता है. ऐसे में कई सालों में एक बार दांतों की ब्लीचिंग करवाना ठीक है, लेकिन बार-बार इसे करवाना दांतों के लिए खतरनाक हो सकता है. इसके अलावा दांतों को व्हाइट लुक देने के लिए डेंटिस्ट कभी कभी वैनरिंग भी करते हैं. इस प्रोसेस में दांतों के ऊपर आर्टिफिशियल मटीरियल लगा देते हैं, जिससे दांत बिल्कुल सफेद नजर आने लगते हैं. इससे कई महीनों तक दांत साफ दिखते हैं. हालांकि यह एक महंगी प्रोसेस है और सभी के लिए अफॉर्डेबल नहीं है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/what-are-the-reasons-why-teeth-turn-yellow-is-whitening/article-3978

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.