शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर क्या होता है? इन चीजों को न करें इग्नोर

LIFESTYLE

प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक आवश्यक पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों, ऊतकों और हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है. जब बॉडी में प्रोटीन की कमी होने लगती हैं, तो कुछ लक्षण नजर में आने लगते हैं, जिनको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

प्रोटीन शरीर के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व है. जो शरीर के विभिन्न कार्यों को सुचारु रूप से चलाने में मदद करता है. प्रोटीन मांसपेशियों, हड्डियों, त्वचा, बालों और नाखूनों के निर्माण के लिए जरूरी है. इसके साथ ही, यह एंजाइम्स और हार्मोन के निर्माण में भी योगदान करता है. प्रोटीन की कमी शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं.

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. अगर बच्चों में इसकी कमी हो रही है तो उनका विकास रुक सकता है. इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. पंकज वर्मा कहते हैं कि प्रोटीन की कमी होने पर शरीर में कई सारे लक्षण दिखते हैं. लेकिन कई बार लोग इन्हें नजर अंदाज करने लगते हैं. आइए जानते हैं शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर क्या होता है.

मांसपेशियों में कमजोरी

प्रोटीन की कमी होने पर शरीर में मांसपेशियों की कमजोरी होने लगती है. इससे शरीर थका हुआ महसूस कर सकता है. लंबे समय तक प्रोटीन की कमी के कारण मांसपेशियों का विकास रुक सकता है.

बालों और नाखूनों का कमजोर होना

प्रोटीन के बिना बालों और नाखूनों का निर्माण ठीक से नहीं हो पाता है. अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, उनकी ग्रोथ रुक गई है या फिर नाखून बार-बार टूट रहे हैं- तो प्रोटीन की कमी के कारण भी हो सकता है. इसके बिना बाल कमजोर और बेजान हो जाते हैं.

त्वचा की समस्याएं

प्रोटीन की कमी से त्वचा पर भी असर पड़ सकता है. स्किन ड्राई होने के अलावा बेजान और डल नजर आने लगती है. इसके अलावा, त्वचा पर रैशेज, जलन या घाव भी होने लगते हैं. प्रोटीन स्किन की मरम्मत करने के लिए भी जरूरी है.

भूख में कमी

ये बात शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रोटीन की कमी से भूख ठीक से नहीं लगती. इससे शरीर में एनर्जी का लेवल कम हो जाता है. इससे वजन कम होने लगता है.

रोजाना कितना प्रोटीन जरूरी है?

हेल्थलाइन के मुताबिक, महिलाओं को रोजाना 46 ग्राम और पुरुषों को 52 से 56 ग्राम प्रोटीन को रोजाना डाइट में शामिल करना चाहिए. प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए आप अंडे, दालें, ड्राई फ्रूट्स और लो फैट डेयकी प्रोडक्ट्स को खाएं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jan 2025 By दैनिक जागरण

शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर क्या होता है? इन चीजों को न करें इग्नोर

LIFESTYLE

प्रोटीन शरीर के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण पोषक तत्व है. जो शरीर के विभिन्न कार्यों को सुचारु रूप से चलाने में मदद करता है. प्रोटीन मांसपेशियों, हड्डियों, त्वचा, बालों और नाखूनों के निर्माण के लिए जरूरी है. इसके साथ ही, यह एंजाइम्स और हार्मोन के निर्माण में भी योगदान करता है. प्रोटीन की कमी शरीर में कई समस्याएं हो सकती हैं.

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के मुताबिक, अगर शरीर में प्रोटीन की कमी हो जाए तो हड्डियां कमजोर होने लगती हैं. अगर बच्चों में इसकी कमी हो रही है तो उनका विकास रुक सकता है. इंटरनल मेडिसिन एक्सपर्ट डॉ. पंकज वर्मा कहते हैं कि प्रोटीन की कमी होने पर शरीर में कई सारे लक्षण दिखते हैं. लेकिन कई बार लोग इन्हें नजर अंदाज करने लगते हैं. आइए जानते हैं शरीर में प्रोटीन की कमी होने पर क्या होता है.

मांसपेशियों में कमजोरी

प्रोटीन की कमी होने पर शरीर में मांसपेशियों की कमजोरी होने लगती है. इससे शरीर थका हुआ महसूस कर सकता है. लंबे समय तक प्रोटीन की कमी के कारण मांसपेशियों का विकास रुक सकता है.

बालों और नाखूनों का कमजोर होना

प्रोटीन के बिना बालों और नाखूनों का निर्माण ठीक से नहीं हो पाता है. अगर आपके बाल झड़ रहे हैं, उनकी ग्रोथ रुक गई है या फिर नाखून बार-बार टूट रहे हैं- तो प्रोटीन की कमी के कारण भी हो सकता है. इसके बिना बाल कमजोर और बेजान हो जाते हैं.

त्वचा की समस्याएं

प्रोटीन की कमी से त्वचा पर भी असर पड़ सकता है. स्किन ड्राई होने के अलावा बेजान और डल नजर आने लगती है. इसके अलावा, त्वचा पर रैशेज, जलन या घाव भी होने लगते हैं. प्रोटीन स्किन की मरम्मत करने के लिए भी जरूरी है.

भूख में कमी

ये बात शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि प्रोटीन की कमी से भूख ठीक से नहीं लगती. इससे शरीर में एनर्जी का लेवल कम हो जाता है. इससे वजन कम होने लगता है.

रोजाना कितना प्रोटीन जरूरी है?

हेल्थलाइन के मुताबिक, महिलाओं को रोजाना 46 ग्राम और पुरुषों को 52 से 56 ग्राम प्रोटीन को रोजाना डाइट में शामिल करना चाहिए. प्रोटीन की कमी पूरी करने के लिए आप अंडे, दालें, ड्राई फ्रूट्स और लो फैट डेयकी प्रोडक्ट्स को खाएं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/what-happens-when-there-is-lack-of-protein-in-the/article-6945

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.