- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- किस वक्त लेना चाहिए विटामिन B12 सप्लीमेंट? अगर गलत टाइम पर लेंगे, तो शरीर को नहीं मिलेगा फायदा !
किस वक्त लेना चाहिए विटामिन B12 सप्लीमेंट? अगर गलत टाइम पर लेंगे, तो शरीर को नहीं मिलेगा फायदा !
Helth News
शरीर में विटामिन B12 की कमी हो जाए, तो इसकी कमी पूरी करने के लिए सप्लीमेंट्स दिए जाते हैं. कई लोग विटामिन बी12 के सप्लीमेंट्स को लेने का सही वक्त नहीं जानते हैं. आज आपको इस सप्लीमेंट को लेने का बेस्ट टाइम बताएंगे.
विटामिन बी12 एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जिसकी कमी होने पर लोगों को नर्व और ब्लड सेल्स से जुड़ी समस्याएं पैदा होने लगती हैं. यह विटामिन शरीर को डीएनए बनाने में भी मदद करता है. विटामिन बी12 शरीर में नहीं बनता है और इसे प्राप्त करने के लिए खाने-पीने की चीजों पर निर्भर रहना पड़ता है. हालांकि कई बार खाने-पीने के बावजूद लोगों में इस विटामिन की कमी हो जाती है और डॉक्टर इस विटामिन के सप्लीमेंट्स लेने की सलाह देते हैं. अब सवाल है कि विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स किस तरह और कब लेने चाहिए?
क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक विटामिन B12 के सप्लीमेंट्स लेने का सबसे अच्छा समय सुबह का होता है. सुबह के समय शरीर में एनर्जी की जरूरत ज्यादा होती है और विटामिन B12 इसे पूरा करने में मदद करता है. अगर आप विटामिन B12 को खाली पेट लेते हैं, तो इसका अब्जॉर्प्शन बेहतर होता है और शरीर को सबसे ज्यादा फायदा मिलता है. सुबह-सुबह यह सप्लीमेंट लेने से हमारा शरीर इसे दिनभर में सही तरीके से उपयोग करता है. हालांकि अगर यह सुबह स्किप हो जाए, तो दोपहर या शाम को भी ले सकते हैं. इस सप्लीमेंट को आप खाने के साथ भी ले सकते हैं.
कई लोग विटामिन B12 सप्लीमेंट्स को चाय या कॉफी के साथ लेते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए. इससे इस विटामिन के अब्जॉर्प्शन में कमी आ सकती है. इस सप्लीमेंट्स को हमेशा पानी के साथ लेना चाहिए. यह विटामिन नॉनवेज फूड्स में ज्यादा पाया जाता है और इस वजह से वेजिटेरियन लोगों में B12 की कमी कॉमन है. ऐसे लोगों को विटामिन बी12 सप्लीमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है. अगर आपको अत्यधिक थकान, कमजोरी और मेंटल हेल्थ से जुड़ी प्रॉब्लम्स हो रही हों, तो आपको डॉक्टर से कंसल्ट करना चाहिए, क्योंकि ये संकेत विटामिन बी12 की कमी के हो सकते हैं.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए