बादाम या मूंगफली, सेहत के लिए दोनों में से कौन है ज्यादा फायदेमंद? जानें

Health News

नट्स और सीड्स सेहत के लिए काफी हेल्दी होते हैं. बादाम और मूंगफली को भी सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है. लेकिन अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं कि बादाम ज्यादा फायदेमंद है या मूंगफली. तो चलिए इस आर्टिकल में हम आपको दोनों के फायदों के बारे में बताते हैं.

आज के समय में अमूमन लोग अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहता है और इसके लिए सुपरफूड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. नट्स और सीड्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, लेकिन जब बात आती है बादाम और मूंगफली की, तो लोगों के मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि इनमें से कौन ज्यादा फायदेमंद है? कई लोग बादाम को हेल्दी मानते हैं, तो कुछ लोग मूंगफली को प्रोटीन का सस्ता और अच्छा स्रोत बताते हैं.

लेकिन क्या सच में बादाम मूंगफली से बेहतर है, या मूंगफली में भी कुछ खास गुण हैं जो इसे बादाम का सस्ता और बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं? अगर आप भी इस दुविधा में हैं कि बादाम और मूंगफली में से कौन-सा हेल्थ के लिए बेहतर है, तो इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद है.

बादाम के फायदे

दिमाग को तेज बनाता है बादाम में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिमागी सेहत को बेहतर बनाते हैं और याददाश्त तेज करते हैं. इसलिए कहा जाता है की बच्चों को बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए.

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद इसमें मोनो-सैचुरेटेड फैट्स (Good Fats) होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करके हार्ट को हेल्दी रखते हैं. इसके सेवन से हार्ट से जूड़ी समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है.

हड्डियों को मजबूत करता है बादाम में कैल्शियम और मैग्नीशियम ज्यादा क्वांटिटी में पाए जाते हैं. जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. अगर आप बादाम को दूध में डालकर पीते हैं तो ये और भी फायदेमंद हो जाता है.

वजन घटाने में मददगार बादाम में फाइबर और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और ओवरईटिंग से बचाते हैं. इससे वजन कम करने में आसानी होती है.

मूंगफली के फायदे

सस्ता और बेहतरीन प्रोटीन सोर्स मूंगफली में प्रोटीन की क्वांटिटी बादाम से ज्यादा होती है, जिससे ये मसल्स बिल्डिंग और बॉडी को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करती है. जिम जाने वाले मूंगफली का सेवन ज्यादा करते हैं.

दिल की सेहत के लिए अच्छा बादाम की तरह मूंगफली भी हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती है. मूंगफली में मौजूद ओमेगा-6 फैटी एसिड दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है.

डायबिटीज में फायदेमंद मूंगफली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जिससे ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखती है और डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छी है.

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है मूंगफली में मैग्नीशियम और पोटैशियम अच्छी क्वांटिटी में पाया जाता है. इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रहता है. अगर आपको हाई या लॉ ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं.

कौन सा ज्यादा फायदेमंद?

अब सवाल ये उठता है कि इन दोनों में से कौन सा ज्यादा फायदेमंद है? इसका जवाब आपकी जरूरतों और बजट पर डिपेंड करता है. अगर आप हेल्दी स्किन, बालों और हड्डियों की मजबूती के लिए कुछ चाहते हैं, तो बादाम बेस्ट है. वहीं, अगर आप मसल्स बिल्डिंग और सस्ते प्रोटीन सोर्स की तलाश में हैं, तो मूंगफली आपके लिए सही है. बादाम उन लोगों के लिए अच्छा है जो वजन घटाना चाहते हैं, क्योंकि इसमें हेल्दी फैट्स और फाइबर ज्यादा है. मूंगफली उन लोगों के लिए बेहतर है जो ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं और एनर्जी बूस्टर की जरूरत होती है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Apr 2025 By दैनिक जागरण

बादाम या मूंगफली, सेहत के लिए दोनों में से कौन है ज्यादा फायदेमंद? जानें

Health News

आज के समय में अमूमन लोग अपनी सेहत का ख्याल रखना चाहता है और इसके लिए सुपरफूड्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं. नट्स और सीड्स सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं, लेकिन जब बात आती है बादाम और मूंगफली की, तो लोगों के मन में अक्सर ये सवाल उठता है कि इनमें से कौन ज्यादा फायदेमंद है? कई लोग बादाम को हेल्दी मानते हैं, तो कुछ लोग मूंगफली को प्रोटीन का सस्ता और अच्छा स्रोत बताते हैं.

लेकिन क्या सच में बादाम मूंगफली से बेहतर है, या मूंगफली में भी कुछ खास गुण हैं जो इसे बादाम का सस्ता और बेहतरीन ऑप्शन बनाते हैं? अगर आप भी इस दुविधा में हैं कि बादाम और मूंगफली में से कौन-सा हेल्थ के लिए बेहतर है, तो इस आर्टिकल में हम बताएंगे कि सेहत के लिए कौन सा ज्यादा फायदेमंद है.

बादाम के फायदे

दिमाग को तेज बनाता है बादाम में विटामिन E और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो दिमागी सेहत को बेहतर बनाते हैं और याददाश्त तेज करते हैं. इसलिए कहा जाता है की बच्चों को बादाम का सेवन जरूर करना चाहिए.

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद इसमें मोनो-सैचुरेटेड फैट्स (Good Fats) होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करके हार्ट को हेल्दी रखते हैं. इसके सेवन से हार्ट से जूड़ी समस्याएं होने का खतरा कम हो जाता है.

हड्डियों को मजबूत करता है बादाम में कैल्शियम और मैग्नीशियम ज्यादा क्वांटिटी में पाए जाते हैं. जो हड्डियों को मजबूत बनाते हैं. अगर आप बादाम को दूध में डालकर पीते हैं तो ये और भी फायदेमंद हो जाता है.

वजन घटाने में मददगार बादाम में फाइबर और हेल्दी फैट्स होते हैं, जो पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं और ओवरईटिंग से बचाते हैं. इससे वजन कम करने में आसानी होती है.

मूंगफली के फायदे

सस्ता और बेहतरीन प्रोटीन सोर्स मूंगफली में प्रोटीन की क्वांटिटी बादाम से ज्यादा होती है, जिससे ये मसल्स बिल्डिंग और बॉडी को स्ट्रॉन्ग बनाने में मदद करती है. जिम जाने वाले मूंगफली का सेवन ज्यादा करते हैं.

दिल की सेहत के लिए अच्छा बादाम की तरह मूंगफली भी हार्ट हेल्थ के लिए काफी अच्छी होती है. मूंगफली में मौजूद ओमेगा-6 फैटी एसिड दिल को हेल्दी रखने में मदद करता है.

डायबिटीज में फायदेमंद मूंगफली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है, जिससे ये ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रखती है और डायबिटीज के मरीजों के लिए अच्छी है.

ब्लड प्रेशर कंट्रोल करता है मूंगफली में मैग्नीशियम और पोटैशियम अच्छी क्वांटिटी में पाया जाता है. इसके सेवन से ब्लड प्रेशर को कंट्रोल रहता है. अगर आपको हाई या लॉ ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप इसका सेवन कर सकते हैं.

कौन सा ज्यादा फायदेमंद?

अब सवाल ये उठता है कि इन दोनों में से कौन सा ज्यादा फायदेमंद है? इसका जवाब आपकी जरूरतों और बजट पर डिपेंड करता है. अगर आप हेल्दी स्किन, बालों और हड्डियों की मजबूती के लिए कुछ चाहते हैं, तो बादाम बेस्ट है. वहीं, अगर आप मसल्स बिल्डिंग और सस्ते प्रोटीन सोर्स की तलाश में हैं, तो मूंगफली आपके लिए सही है. बादाम उन लोगों के लिए अच्छा है जो वजन घटाना चाहते हैं, क्योंकि इसमें हेल्दी फैट्स और फाइबर ज्यादा है. मूंगफली उन लोगों के लिए बेहतर है जो ज्यादा कैलोरी बर्न करते हैं और एनर्जी बूस्टर की जरूरत होती है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/which-of-the-two-is-more-beneficial-for-almonds-or/article-16626

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.