- Hindi News
- लाइफ स्टाइल
- किन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल का पानी? सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है कोकोनट वॉटर
किन लोगों को नहीं पीना चाहिए नारियल का पानी? सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है कोकोनट वॉटर
Health News
क्या आप जानते हैं कि कुछ लोगों की सेहत पर नारियल का पानी पॉजिटिव की जगह नेगेटिव असर भी डाल सकता है? आइए इस बारे में जानकारी हासिल करते हैं।
क्या आपको भी यही लगता है कि नारियल का पानी पीना आपकी सेहत के लिए सिर्फ फायदेमंद होता है? अगर हां, तो आपको अपनी इस गलतफहमी को जल्द से जल्द दूर कर लेना चाहिए। नारियल का पानी कुछ लोगों की सेहत को बुरी तरह से प्रभावित कर सकता है। अगर आप हर रोज नारियल का पानी पीते हैं, तो आपको इसके साइड इफेक्ट्स के बारे में भी जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए।
हाई ब्लड शुगर लेवल
डायबिटीज पेशेंट्स के लिए नारियल का पानी नुकसानदायक साबित हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नारियल का पानी पीने से ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है। यही वजह है कि अगर आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है, तो आपको नारियल का पानी पीने से परहेज करना चाहिए। इसके अलावा अगर आप किडनी से जुड़ी किसी समस्या से जूझ रहे हैं, तो आपको ज्यादा मात्रा में नारियल का पानी पीने से बचना चाहिए।
बढ़ सकता है सर्दी-जुकाम
अगर आपको सर्दी या फिर जुकाम की समस्या है, तो नारियल के पानी को अपने डाइट प्लान में शामिल न करें। दरअसल, नारियल के पानी की तासीर ठंडी होती है और यही वजह है कि सर्दी-जुकाम में नारियल का पानी पीने की वजह से आपकी तबीयत खराब हो सकती है। कुछ लोगों को नारियल का पानी पीकर एलर्जी भी हो सकती है। एलर्जी की वजह से खुजली, जलन या फिर सांस लेने में दिक्कत महसूस हो सकती है।
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या
अगर आपका ब्लड प्रेशर लो है, तो आप नारियल का पानी पी सकते हैं क्योंकि नारियल के पानी में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम कर सकते हैं। लेकिन अगर आपका ब्लड प्रेशर हाई रहता है, तो नारियल का पानी पीना आपकी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
(ये आर्टिकल सामान्य जानकारी के लिए है, किसी भी उपाय को अपनाने से पहले डॉक्टर से परामर्श अवश्य लें)
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए