गर्मी में क्यों ज़रूरी है जामुन खाना? जानिए एक्सपर्ट से इसके 5 फायदे

Health

गर्मियों में शरीर को ठंडक पहुंचाने और पोषण देने के लिए कुछ खास फल बेहद कारगर माने जाते हैं। ऐसे ही फलों में शामिल है जामुन, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिहाज से भी बेहतरीन विकल्प है। एक्सपर्ट्स के मुताबिक जामुन का रोजाना सीमित मात्रा में सेवन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। आइए जानते हैं कि आखिर इस छोटे से फल में क्या छुपा है सेहत का राज।

1. ब्लड शुगर लेवल को करता है नियंत्रित

इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इसलिए यह डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। जामुन में मौजूद यौगिक इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं।

2. डाइजेशन में सुधार और खून की कमी में राहत

जामुन में एंथोसायनिन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट कंपोनेंट होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए यह फल रामबाण साबित हो सकता है।

3. वजन घटाने में करता है मदद

जामुन में कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। नियमित सेवन से वज़न कम करने में सहायता मिल सकती है।

4. स्किन को बनाता है हेल्दी और ग्लोइंग

जामुन में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। गर्मी में जामुन का सेवन करने से स्किन में प्राकृतिक निखार आता है।

5. कितनी मात्रा में खाना चाहिए?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना करीब 200 ग्राम जामुन खाना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग होती है, इसलिए सेवन की मात्रा व्यक्तिगत ज़रूरत और स्वास्थ्य के अनुसार ही तय करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By दैनिक जागरण

गर्मी में क्यों ज़रूरी है जामुन खाना? जानिए एक्सपर्ट से इसके 5 फायदे

Health

1. ब्लड शुगर लेवल को करता है नियंत्रित

इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है। इसलिए यह डायबिटीज मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है। जामुन में मौजूद यौगिक इंसुलिन की कार्यक्षमता को बेहतर बनाते हैं।

2. डाइजेशन में सुधार और खून की कमी में राहत

जामुन में एंथोसायनिन नामक एक एंटीऑक्सीडेंट कंपोनेंट होता है जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मदद करता है। साथ ही इसमें पाया जाने वाला आयरन शरीर में खून की मात्रा बढ़ाने में मदद करता है। एनीमिया से जूझ रहे लोगों के लिए यह फल रामबाण साबित हो सकता है।

3. वजन घटाने में करता है मदद

जामुन में कैलोरी बहुत कम होती है, लेकिन इसमें फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है और ओवरईटिंग से बचा जा सकता है। नियमित सेवन से वज़न कम करने में सहायता मिल सकती है।

4. स्किन को बनाता है हेल्दी और ग्लोइंग

जामुन में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा की कोशिकाओं को रिपेयर करने और उन्हें स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। गर्मी में जामुन का सेवन करने से स्किन में प्राकृतिक निखार आता है।

5. कितनी मात्रा में खाना चाहिए?

एक्सपर्ट्स के अनुसार, रोजाना करीब 200 ग्राम जामुन खाना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, हर व्यक्ति की शारीरिक स्थिति अलग होती है, इसलिए सेवन की मात्रा व्यक्तिगत ज़रूरत और स्वास्थ्य के अनुसार ही तय करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/why-is-it-necessary-in-summer-know-that-5-benefits/article-23859

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.