भूलने की आदत है? सिर्फ 30 मिनट कर लीजिए यह काम, 24 घंटे दिमाग रहेगा चुस्त-दुरुस्त

LIFESTYLE

यदि आपको भूलने की आदत है तो आप रोजाना में से सिर्फ 30 मिनट निकाल लीजिए. एक हालिया अध्ययन में कहा गया कि यदि आप आधे घंटे ब्रिस्क एक्सरसाइज करेंगे तो इससे आपका ब्रेन पावर एक घंटे के अंदर बढ़ जाएगा.

आज के जमाने में अधिकांश लोगों को कुछ साधारण हिसाब भी जोड़ना-घटाना होता है तो वह मोबाइलल पर कैलकुलेटर का ही सहारा लेता है. बचपन में सीखी गई अधिकांश चीजें भुला दी जाती हैं. ऐसे में याददाश्त को सही रखना किसी चुनौती से कम नहीं है लेकिन एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पूरे दिन का आधा घंटा अगर इस काम में लगा दें तो इससे न केवल याददाश्त आपकी सही रहेगी बल्कि ब्रेन पावर भी बढ़ेगा. अध्ययन के मुताबिक यह काम है रोज की ब्रिस्क एक्सरसाइज. हर डॉक्टर आपसे यही कहेंगे कि रोज कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज कीजिए. अब यहां समझ लीजिए कि ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए किस तरह की एक्सरसाइज करनी चाहिए.

एक्सरसाइज के साथ अच्छी नींद जरूरी
टीओआई की खबर के मुताबिक इस एक्सरसाइज से हर तरह से बॉडी को फायदा मिलता है. इससे आपका हार्ट मजबूत होगा, टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है और आपका पेट भी ठीक रहता है. इतनी बातें हमें पहले से मालूम थी लेकिन अब स्टडी में कहा गया है कि 30 मिनट की ब्रिस्क एक्सरसाइज आपके ब्रेन पावर को भी बढ़ा देता है. अध्ययन में कहा गया है कि इसका रिजल्ट तुरंत मिलता है. जैसे अगर आप अभी ब्रिस्क एक्सरसाइज करेंगे तो एक घंटे के अंदर दिमाग सही से काम करना शुरू कर देगा. अध्ययन में पाया गया कि जैसे ही एक्सरसाइज के बाद लोगों को याददाश्त से जुड़े सवाल पूछे गए वे पहले से बेहतर हो गए. यह अध्ययन इंटरनेशनल जर्नल ऑफ विहेवियरयल न्यूट्रिशन एंड फिजिकल एक्टिविटी में प्रकाशित हुआ है. अध्ययन में यह भी कहा गया कि यदि आप दिन भर में कम बैठने का काम करेंगे और 6 घंटे से ज्यादा सोएंगे तो भी आपका दिमाग ज्यादा काम करेगा.

किस तरह की एक्सरसाइज से बढ़ता है ब्रेन पावर
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस एक्सरसाइज का फायदा आपको अगले दिन में मिलेगा. अगर आप एक्सरसाइज के साथ अच्छी नींद लेते हैं तो दिमाग पर इसका तेज प्रभाव पड़ेगा और हर तरह से आप फिट रहेंगे. स्टडी की लेखक मिकेले ब्लूमबर्ग कहती हैं कि इसके लिए मॉडरेट से हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज करनी है. इसका मतलब यह है कि ऐसी एक्सरसाइज जिसमें आपकी हार्ट रेट बढ़ जाए यानी धड़कन की रफ्तार तेज हो जाए. जैसे यदि आप कुछ देर रनिंग करेंगे सांसें बहुत तेज चलेगी. इसका मतलब है कि आपके पूरे शरीर पर इस एक्सरसाइज का प्रभाव पड़ा है. इसी तरह यदि आप साइकिल चलाते हैं तो भी इसका असर पूरे शरीर पर होगा. वह तैराकी करने का भी फायदा होगा. अगर आप तेज गति से कुछ सीढ़ियां चढ़ते हैं तो इससे भी आपकी सांसें तेज हो जाएगी और इससे पूरा शरीर हिलेगा. शरीर के अंग-अंग पर इसका असर होगा. जॉगिंग, स्ट्रैंथ ट्रेनिंग, पुश-अप, रस्सी कूद जैसी एक्सरसाइज के लिए जिम की कोई जरूरत नहीं है. ये सारी एक्सरसाइज आप घर पर कर सकते हैं. ध्यान रहें अचानक एक ही दिन में तेज गति से दौड़ना न शुरू कर दें. पहले धीरे-धीरे स्टेमिना बढ़ाएं. पहले वॉकिंग से शुरू कीजिए, फिर धीरे-धीरे रनिंग की ओर बढ़िए. रनिंग भी करते समय ध्यान रखिए. पहला दिन 20-30 मीटर रनिंग कीजिए. फिर दो चार दिन बाद दूरी और स्पीड अपनी क्षमतानुसार बढ़ाते रहिए.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Dec 2024 By दैनिक जागरण

भूलने की आदत है? सिर्फ 30 मिनट कर लीजिए यह काम, 24 घंटे दिमाग रहेगा चुस्त-दुरुस्त

LIFESTYLE

आज के जमाने में अधिकांश लोगों को कुछ साधारण हिसाब भी जोड़ना-घटाना होता है तो वह मोबाइलल पर कैलकुलेटर का ही सहारा लेता है. बचपन में सीखी गई अधिकांश चीजें भुला दी जाती हैं. ऐसे में याददाश्त को सही रखना किसी चुनौती से कम नहीं है लेकिन एक अध्ययन में यह बात सामने आई है कि पूरे दिन का आधा घंटा अगर इस काम में लगा दें तो इससे न केवल याददाश्त आपकी सही रहेगी बल्कि ब्रेन पावर भी बढ़ेगा. अध्ययन के मुताबिक यह काम है रोज की ब्रिस्क एक्सरसाइज. हर डॉक्टर आपसे यही कहेंगे कि रोज कम से कम आधा घंटा एक्सरसाइज कीजिए. अब यहां समझ लीजिए कि ब्रेन पावर बढ़ाने के लिए किस तरह की एक्सरसाइज करनी चाहिए.

एक्सरसाइज के साथ अच्छी नींद जरूरी
टीओआई की खबर के मुताबिक इस एक्सरसाइज से हर तरह से बॉडी को फायदा मिलता है. इससे आपका हार्ट मजबूत होगा, टाइप 2 डायबिटीज का खतरा कम हो जाता है और आपका पेट भी ठीक रहता है. इतनी बातें हमें पहले से मालूम थी लेकिन अब स्टडी में कहा गया है कि 30 मिनट की ब्रिस्क एक्सरसाइज आपके ब्रेन पावर को भी बढ़ा देता है. अध्ययन में कहा गया है कि इसका रिजल्ट तुरंत मिलता है. जैसे अगर आप अभी ब्रिस्क एक्सरसाइज करेंगे तो एक घंटे के अंदर दिमाग सही से काम करना शुरू कर देगा. अध्ययन में पाया गया कि जैसे ही एक्सरसाइज के बाद लोगों को याददाश्त से जुड़े सवाल पूछे गए वे पहले से बेहतर हो गए. यह अध्ययन इंटरनेशनल जर्नल ऑफ विहेवियरयल न्यूट्रिशन एंड फिजिकल एक्टिविटी में प्रकाशित हुआ है. अध्ययन में यह भी कहा गया कि यदि आप दिन भर में कम बैठने का काम करेंगे और 6 घंटे से ज्यादा सोएंगे तो भी आपका दिमाग ज्यादा काम करेगा.

किस तरह की एक्सरसाइज से बढ़ता है ब्रेन पावर
वैज्ञानिकों का कहना है कि इस एक्सरसाइज का फायदा आपको अगले दिन में मिलेगा. अगर आप एक्सरसाइज के साथ अच्छी नींद लेते हैं तो दिमाग पर इसका तेज प्रभाव पड़ेगा और हर तरह से आप फिट रहेंगे. स्टडी की लेखक मिकेले ब्लूमबर्ग कहती हैं कि इसके लिए मॉडरेट से हाई इंटेंसिटी वाली एक्सरसाइज करनी है. इसका मतलब यह है कि ऐसी एक्सरसाइज जिसमें आपकी हार्ट रेट बढ़ जाए यानी धड़कन की रफ्तार तेज हो जाए. जैसे यदि आप कुछ देर रनिंग करेंगे सांसें बहुत तेज चलेगी. इसका मतलब है कि आपके पूरे शरीर पर इस एक्सरसाइज का प्रभाव पड़ा है. इसी तरह यदि आप साइकिल चलाते हैं तो भी इसका असर पूरे शरीर पर होगा. वह तैराकी करने का भी फायदा होगा. अगर आप तेज गति से कुछ सीढ़ियां चढ़ते हैं तो इससे भी आपकी सांसें तेज हो जाएगी और इससे पूरा शरीर हिलेगा. शरीर के अंग-अंग पर इसका असर होगा. जॉगिंग, स्ट्रैंथ ट्रेनिंग, पुश-अप, रस्सी कूद जैसी एक्सरसाइज के लिए जिम की कोई जरूरत नहीं है. ये सारी एक्सरसाइज आप घर पर कर सकते हैं. ध्यान रहें अचानक एक ही दिन में तेज गति से दौड़ना न शुरू कर दें. पहले धीरे-धीरे स्टेमिना बढ़ाएं. पहले वॉकिंग से शुरू कीजिए, फिर धीरे-धीरे रनिंग की ओर बढ़िए. रनिंग भी करते समय ध्यान रखिए. पहला दिन 20-30 मीटर रनिंग कीजिए. फिर दो चार दिन बाद दूरी और स्पीड अपनी क्षमतानुसार बढ़ाते रहिए.

https://www.dainikjagranmpcg.com/life-style/you-have-a-habit-of-forgetting-just-do-this-for/article-5334

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.