LSG ने अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस को किया चारों खाने चित्त, दर्ज की 12 रनों की रोमांचक जीत

Sports Desk

LSG vs MI: ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ सुपर जाएंट्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले को 12 रनों से अपने नाम करने के साथ इस सीजन अपनी दूसरी जीत दर्ज की है। इस मैच में लखनऊ टीम के बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों का प्रदर्शन शानदार देखने को मिला।

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 सीजन का 16वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला गया, जिसमें ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ की टीम ने इस मुकाबले को 12 रनों से अपने नाम किया। लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श और एडन माक्ररम की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर्स में 203 रनों का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर्स में 191 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। लखनऊ टीम के स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी का गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला।

मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा बन गए सबसे बड़े विलेन

इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को अपनी ओपनिंग जोड़ी से बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन विल जैक्स 5 और रेयान रिकेलटन सिर्फ 10 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं यहां से नमन धीर और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने के साथ तेजी से रन बनाने का सिलसिला शुरू किया जिसमें मुंबई की टीम ने 86 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट नमन के रूप में गंवा दिया जो 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा इस मैच में बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके जिसमें सूर्यकुमार यादव ने जहां 43 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली तो वहीं तिलक 23 गेंदों में 25 रन ही बनाने में कामयाब हो सके।

हार्दिक पांड्या ने जरूर 16 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी में दिग्वेश राठी ने 4 ओवर्स में सिर्फ 21 रन देने के साथ एक विकेट भी हासिल किया, इसके अलावा आवेश खान, शार्दुल ठाकुर और आकाश दीप ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।

मार्श और माक्ररम की बल्लेबाजी ने लखनऊ को पहुंचाया 200 के पार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स के बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें मिचेल मार्श 60, एडन माक्ररम 53 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर्स में टीम 203 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस के लिए इस मुकाबले में गेंद से उनके कप्तान हार्दिक पांड्या का कमाल देखने को मिला जो 5 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे। लखनऊ की टीम अब इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है, तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 7वें नंबर पर है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Apr 2025 By दैनिक जागरण

LSG ने अपने होम ग्राउंड पर मुंबई इंडियंस को किया चारों खाने चित्त, दर्ज की 12 रनों की रोमांचक जीत

Sports Desk

लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में आईपीएल 2025 सीजन का 16वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच में खेला गया, जिसमें ऋषभ पंत की कप्तानी में लखनऊ की टीम ने इस मुकाबले को 12 रनों से अपने नाम किया। लखनऊ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए मिचेल मार्श और एडन माक्ररम की अर्धशतकीय पारी के दम पर 20 ओवर्स में 203 रनों का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर्स में 191 रनों के स्कोर तक ही पहुंचने में कामयाब हो सकी। लखनऊ टीम के स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी का गेंद से बेहतरीन प्रदर्शन देखने को मिला।

मुंबई इंडियंस के लिए तिलक वर्मा बन गए सबसे बड़े विलेन

इस मैच में मुंबई इंडियंस की टीम को अपनी ओपनिंग जोड़ी से बेहतर शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन विल जैक्स 5 और रेयान रिकेलटन सिर्फ 10 रन बनाने के बाद अपना विकेट गंवा बैठे। वहीं यहां से नमन धीर और सूर्यकुमार यादव ने पारी को संभालने के साथ तेजी से रन बनाने का सिलसिला शुरू किया जिसमें मुंबई की टीम ने 86 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट नमन के रूप में गंवा दिया जो 46 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा इस मैच में बिल्कुल भी उम्मीद के अनुसार प्रदर्शन करने में कामयाब नहीं हो सके जिसमें सूर्यकुमार यादव ने जहां 43 गेंदों में 67 रनों की पारी खेली तो वहीं तिलक 23 गेंदों में 25 रन ही बनाने में कामयाब हो सके।

हार्दिक पांड्या ने जरूर 16 गेंदों में 28 रनों की पारी खेली लेकिन वह अपनी टीम को जीत दिलाने में कामयाब नहीं हो सके। लखनऊ की तरफ से गेंदबाजी में दिग्वेश राठी ने 4 ओवर्स में सिर्फ 21 रन देने के साथ एक विकेट भी हासिल किया, इसके अलावा आवेश खान, शार्दुल ठाकुर और आकाश दीप ने भी 1-1 विकेट हासिल किया।

मार्श और माक्ररम की बल्लेबाजी ने लखनऊ को पहुंचाया 200 के पार

मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ सुपर जाएंट्स के बल्लेबाजी प्रदर्शन को लेकर बात की जाए तो उसमें मिचेल मार्श 60, एडन माक्ररम 53 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर्स में टीम 203 के स्कोर तक पहुंचने में कामयाब रही। मुंबई इंडियंस के लिए इस मुकाबले में गेंद से उनके कप्तान हार्दिक पांड्या का कमाल देखने को मिला जो 5 विकेट अपने नाम करने में कामयाब रहे। लखनऊ की टीम अब इस जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर पहुंच गई है, तो वहीं मुंबई इंडियंस की टीम 7वें नंबर पर है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/lsg-recorded-an-exciting-win-of-12-runs-to-mumbai/article-16770

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.