मल्लिकार्जुन खरगे की आज हरियाणा में होने वाली रैलियां रद्द, क्या शैलजा की नाराजगी है वजह

Jagran, Desk

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की आज हरियाणा के अंबाला और घरौंड़ा में होने वाली रैली स्थगित कर दी गई है.इसका कारण उनका खराब स्वस्थ्य बताया गया है. हरियाणा में कांग्रेस के दो बड़े नेताओं कुमारी शैलजा और भूपिंदर सिंह हुड्डा में मनमुटाव के बीच यह खबर आई है.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को हरियाणा के अंबाला और घरौंड़ा में होने वाली रैली में जाना स्थगित कर दिया है.इसके पीछे स्वास्थ्य को कारण बताया गया है.डॉक्टरों ने खरगे को आराम करने की सलाह दी है. अब इन रैलियों को हरियाणा के ही नेता संबोधित करेंगे. यह खबर हरियाणा कांग्रेस के दो बड़े नेताओं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा में जारी मनमुटाव की खबरों के बीच आई है.

खरगे का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद अब अंबाला में होने वाली कांग्रेस की रैली को पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा संबोधित करेंगे. कुमारी शैलजा  और भूपिंदर सिंह हुड्डा में मनमुटाव की खबरों के बीच खरगे का रैली में न आने ने कई अटकलों को जन्म दे दिया है.

क्यों नाराज हैं कुमारी शैलजा

बताया जा रहा है कि कुमारी शैलजा ने अपने समर्थकों के लिए ढाई दर्जन से अधिक सीटों की मांग की थी.लेकिन टिकट बंटवारे में 70 से अधिक जगह हुड्डा के समर्थक टिकट हथियाने में कामयाब हो गए. ऐसे में शैलजा खेमे को केवल 4-5 सीटें ही मिल पाईं.कांग्रेस ने 12 सितंबर को अपनी अंतिम सूची जारी की थी.इसके बाद से ही सैलजा ने चुप्पी साध ली है. कहा जा रहा है कि टिकट बंटवारे में अपने लोगों को जगह न दिए जाने से वो नाराज हैं.इसलिए उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार से दूरी बना ली है.इस बीच कुछ लोगों की ओर से सैलजा पर जाति के आधार पर की गई टिप्पणियों ने उन्हें और नाराज कर दिया है. शैलजा समर्थकों का कहना है कि हुड्डा के समर्थकों ने उन्हें जाति के आधार पर निशाना बनाया. 

आज उम्मीद की जा रही थी कि वो मल्लिकार्जुन खरगे की अंबाला और घरौंडा में होने वाली रैलियों में शामिल होंगी. लेकिन अब खरगे का आना है स्थगित हो गया है. इससे अब यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या हरियाणा में कांग्रेस में सब ठीक चल रहा है. अब तक मिल रहे रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस अच्छी स्थिति बताई जा रही है. लेकिन शैलजा के रुख से हुड्‌डा खेमा परेशान है. उसे डर है कि कहीं शैलजा की चुप्पी से उनके अरमानों पर पानी न फिर जाए. 

हरियाणा में दलित वोटों की महिमा

हरियाणा में दलित वोटों की आबादी करीब 20 फीसदी है. राज्य की 90 सदस्यों वाली विधानसभा में 17 सीटे अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. सैलजा का प्रभाव सिरसा और फतेहाबाद जिले में भी माना जाता है. कुमारी सैलजा हरियाणा में दलित समुदाय की सबसे बड़ी नेता हैं. ऐसे में उनकी नाराजगी का खमियाजा कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है. KHARGE

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Sep 2024 By दैनिक जागरण

मल्लिकार्जुन खरगे की आज हरियाणा में होने वाली रैलियां रद्द, क्या शैलजा की नाराजगी है वजह

Jagran, Desk

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को हरियाणा के अंबाला और घरौंड़ा में होने वाली रैली में जाना स्थगित कर दिया है.इसके पीछे स्वास्थ्य को कारण बताया गया है.डॉक्टरों ने खरगे को आराम करने की सलाह दी है. अब इन रैलियों को हरियाणा के ही नेता संबोधित करेंगे. यह खबर हरियाणा कांग्रेस के दो बड़े नेताओं सिरसा की सांसद कुमारी शैलजा और पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा में जारी मनमुटाव की खबरों के बीच आई है.

खरगे का कार्यक्रम स्थगित होने के बाद अब अंबाला में होने वाली कांग्रेस की रैली को पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा संबोधित करेंगे. कुमारी शैलजा  और भूपिंदर सिंह हुड्डा में मनमुटाव की खबरों के बीच खरगे का रैली में न आने ने कई अटकलों को जन्म दे दिया है.

क्यों नाराज हैं कुमारी शैलजा

बताया जा रहा है कि कुमारी शैलजा ने अपने समर्थकों के लिए ढाई दर्जन से अधिक सीटों की मांग की थी.लेकिन टिकट बंटवारे में 70 से अधिक जगह हुड्डा के समर्थक टिकट हथियाने में कामयाब हो गए. ऐसे में शैलजा खेमे को केवल 4-5 सीटें ही मिल पाईं.कांग्रेस ने 12 सितंबर को अपनी अंतिम सूची जारी की थी.इसके बाद से ही सैलजा ने चुप्पी साध ली है. कहा जा रहा है कि टिकट बंटवारे में अपने लोगों को जगह न दिए जाने से वो नाराज हैं.इसलिए उन्होंने हरियाणा विधानसभा चुनाव के प्रचार से दूरी बना ली है.इस बीच कुछ लोगों की ओर से सैलजा पर जाति के आधार पर की गई टिप्पणियों ने उन्हें और नाराज कर दिया है. शैलजा समर्थकों का कहना है कि हुड्डा के समर्थकों ने उन्हें जाति के आधार पर निशाना बनाया. 

आज उम्मीद की जा रही थी कि वो मल्लिकार्जुन खरगे की अंबाला और घरौंडा में होने वाली रैलियों में शामिल होंगी. लेकिन अब खरगे का आना है स्थगित हो गया है. इससे अब यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या हरियाणा में कांग्रेस में सब ठीक चल रहा है. अब तक मिल रहे रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस अच्छी स्थिति बताई जा रही है. लेकिन शैलजा के रुख से हुड्‌डा खेमा परेशान है. उसे डर है कि कहीं शैलजा की चुप्पी से उनके अरमानों पर पानी न फिर जाए. 

हरियाणा में दलित वोटों की महिमा

हरियाणा में दलित वोटों की आबादी करीब 20 फीसदी है. राज्य की 90 सदस्यों वाली विधानसभा में 17 सीटे अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. सैलजा का प्रभाव सिरसा और फतेहाबाद जिले में भी माना जाता है. कुमारी सैलजा हरियाणा में दलित समुदाय की सबसे बड़ी नेता हैं. ऐसे में उनकी नाराजगी का खमियाजा कांग्रेस को उठाना पड़ सकता है. KHARGE

https://www.dainikjagranmpcg.com/mallikarjun-kharges-rallies-to-be-held-in-haryana-today-cancelled/article-72

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.