- Hindi News
- जीवन के मंत्र
- यूट्यूब और टीवी से खेती करना सीखा, अब लखपति बन गई भागवंती देवी; PM मोदी को भी पसंद आए थे इनके सुझाव
यूट्यूब और टीवी से खेती करना सीखा, अब लखपति बन गई भागवंती देवी; PM मोदी को भी पसंद आए थे इनके सुझाव
Ujjain,MP
लखपति दादी
वर्ष 2004 की बात है। हफ्ते में एक बार दूरदर्शन पर खेती-किसानी का प्रोग्राम आता था। इसमें एक्सपर्ट आधुनिक तरीके से खेती के बारे में जानकारी देते थे। इसी कार्यक्रम में कटहल की खेती के बारे में पता चला। यहीं से मैंने खेती के नए-नए तरीके सीखे यह बात उज्जैन के हामूखेड़ी में रहने वाली 70 वर्ष की भागवंती देवी ने कही और बताया कि किस तरह वे यूट्यूब और टीवी से खेती करना सीख लखपति बन गई है।

पीएम ने पसंद किए सुझाव
भागवंती देवी ने इतना ही नहीं खुद के साथ मे दूसरे के लिए भी प्रेरणा बनी। उन्होंने आसपास के तमाम लोगों को खेती के बहुत से हुनर सीखाए और 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को किसानों की आय बढ़ाने के लिए पत्र लिखकर सुझाव दिए थे। प्रधानमंत्री को ये पसंद भी आए। उन्होंने लेटर भेजकर इस पर अमल के लिए भी कहा। भागवंती फिर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रधानमंत्री को सुझाव देना चाहती हैं कि किसानों की आय बढ़ाने के लिए यह उपाय कर सकते हैं।

सोशल मीडिया से सीखी सेब की खेती
उन्होंने बताया कि डिजिटल युग में जहां हर तरफ सोशल मीडिया या मोबाइल देखने को मिलते है। उसमें बहुत से अच्छी चीजे देखने को मिलती है। कुछ साल पहले नर्सरी से 4 पौधे लाकर लगाए थे। दो साल बाद फल आने शुरू हो गए थे। दो पेड़ों पर अभी भी सेब लगे हैं, जबकि तीन पेड़ से सेब तोड़कर बेच दिए हैं। सेब की खेती मोबाइल में यूट्यूब से सीखी थी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए