चीनी के बदले गुड़ खाने से शुगर होता है या नहीं? गलतफहमी में भारतीयों को दबे पांव दबोच रही डायबिटीज

Health News

डायबिटीज यानी मधुमेह भारत में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन गई है. इस बीमारी के बारे में कई मिथक और गलतफहमियां लोगों के बीच गहराई तक फैली हुई हैं.

डायबिटीज यानी मधुमेह भारत में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन गई है. इस बीमारी के बारे में कई मिथक और गलतफहमियां लोगों के बीच गहराई तक फैली हुई हैं. चीनी के बदले गुड़ खाने या छेने को निचोड़कर खाने से डायबिटीज पर काबू पाने की धारणा भी इन्हीं भ्रमों में से एक है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मिथक न केवल लोगों की सेहत के लिए घातक हैं, बल्कि डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ाने में भी भूमिका निभा रहे हैं.

कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन के हालिया बैठक में विशेषज्ञों ने बताया कि भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या 1980 में एक करोड़ थी, जो 2014 तक छह करोड़ और मौजूदा समय में 20 करोड़ तक पहुंच चुकी है. यह आंकड़ा चिंता का विषय है. विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज के बढ़ते मामलों के पीछे मुख्य कारण बैलेंस खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और मिथकों में फंसे रहना है.

भ्रम से हो रहा बड़ा नुकसान
विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि गुड़, छेना या अन्य पारंपरिक भोजन खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में कोई विशेष लाभ नहीं होता. गुड़ और चीनी दोनों के ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग समान होते हैं, जिससे ये शरीर में ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं. छेने को निचोड़ने या चावल को उबालकर खाने जैसे उपाय भी डायबिटीज को कम घातक नहीं बनाते.

मोटापा मतलब डायबिटीज की दस्तक
दिल्ली से आए डॉ. रदीप वाघवान ने शुगर मरीजों में मेटाबॉलिक सर्जरी के फायदों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जब फायदा न करे तो सर्जरी ही बेहतर उपाय है. तोंद वाले लोगों को और सतर्क होने की जरूरत है. वहीं, एक अन्य डॉ. सरिता बजाज ने शुगर को काबू में रखने पर जोर दिया. कहा कि गर्भावस्था के दौरान अगर इसे काबू में नहीं रखा जाए तो यह गर्भस्थ शिशु के लिए भी खतरनाक है. जन्म के बाद उसे कई गंभीर रोगों से जुझना पड़ता है. सलाह दी कि गर्भावस्था के दौरान बढ़े वजन को जरूर घटाएं.

महत्वपूर्ण सुझाव
* खाने की मात्रा कंट्रोल करें और पोषण से भरपूर डाइट लें.
* रोजाना कम से कम आधे घंटे पैदल चलें.
* 30 साल की उम्र के बाद नियमित शुगर जांच कराएं.
* किसी भ्रम में न रहें और बीमारी को नजरअंदाज न करें.
* दो-तीन महीने में डॉक्टर से सलाह जरूर लेते रहें.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Dec 2024 By दैनिक जागरण

चीनी के बदले गुड़ खाने से शुगर होता है या नहीं? गलतफहमी में भारतीयों को दबे पांव दबोच रही डायबिटीज

Health News

डायबिटीज यानी मधुमेह भारत में तेजी से बढ़ती स्वास्थ्य समस्या बन गई है. इस बीमारी के बारे में कई मिथक और गलतफहमियां लोगों के बीच गहराई तक फैली हुई हैं. चीनी के बदले गुड़ खाने या छेने को निचोड़कर खाने से डायबिटीज पर काबू पाने की धारणा भी इन्हीं भ्रमों में से एक है. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे मिथक न केवल लोगों की सेहत के लिए घातक हैं, बल्कि डायबिटीज के मरीजों की संख्या बढ़ाने में भी भूमिका निभा रहे हैं.

कानपुर डायबिटीज एसोसिएशन के हालिया बैठक में विशेषज्ञों ने बताया कि भारत में डायबिटीज के मरीजों की संख्या 1980 में एक करोड़ थी, जो 2014 तक छह करोड़ और मौजूदा समय में 20 करोड़ तक पहुंच चुकी है. यह आंकड़ा चिंता का विषय है. विशेषज्ञों का कहना है कि डायबिटीज के बढ़ते मामलों के पीछे मुख्य कारण बैलेंस खानपान, शारीरिक गतिविधियों की कमी और मिथकों में फंसे रहना है.

भ्रम से हो रहा बड़ा नुकसान
विशेषज्ञों ने स्पष्ट किया कि गुड़, छेना या अन्य पारंपरिक भोजन खाने से डायबिटीज को कंट्रोल करने में कोई विशेष लाभ नहीं होता. गुड़ और चीनी दोनों के ग्लाइसेमिक इंडेक्स लगभग समान होते हैं, जिससे ये शरीर में ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकते हैं. छेने को निचोड़ने या चावल को उबालकर खाने जैसे उपाय भी डायबिटीज को कम घातक नहीं बनाते.

मोटापा मतलब डायबिटीज की दस्तक
दिल्ली से आए डॉ. रदीप वाघवान ने शुगर मरीजों में मेटाबॉलिक सर्जरी के फायदों के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि जब फायदा न करे तो सर्जरी ही बेहतर उपाय है. तोंद वाले लोगों को और सतर्क होने की जरूरत है. वहीं, एक अन्य डॉ. सरिता बजाज ने शुगर को काबू में रखने पर जोर दिया. कहा कि गर्भावस्था के दौरान अगर इसे काबू में नहीं रखा जाए तो यह गर्भस्थ शिशु के लिए भी खतरनाक है. जन्म के बाद उसे कई गंभीर रोगों से जुझना पड़ता है. सलाह दी कि गर्भावस्था के दौरान बढ़े वजन को जरूर घटाएं.

महत्वपूर्ण सुझाव
* खाने की मात्रा कंट्रोल करें और पोषण से भरपूर डाइट लें.
* रोजाना कम से कम आधे घंटे पैदल चलें.
* 30 साल की उम्र के बाद नियमित शुगर जांच कराएं.
* किसी भ्रम में न रहें और बीमारी को नजरअंदाज न करें.
* दो-तीन महीने में डॉक्टर से सलाह जरूर लेते रहें.

Disclaimer: प्रिय पाठक, हमारी यह खबर पढ़ने के लिए शुक्रिया. यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. आप कहीं भी कुछ भी अपनी सेहत से जुड़ा पढ़ें तो उसे अपनाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

https://www.dainikjagranmpcg.com/mantras-of-life/diabetes-is-troubling-indians-due-to-misconception-about-whether-eating/article-4729

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.