Jeevan Mantra: जीवन में हमेशा कामयाबी पाते हैं इन 5 बातों को छुपाने वाले लोग, पैसों की नहीं होती कभी कमी : चाणक्य

Jeevan Mantra

आचार्य चाणक्य ने कामयाबी पाने के लिए कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिन्हें मानने वाला जीवन में हमेशा तरक्की करता जाता है। जैसे, चाणक्य नीति में 5 बातों को हमेशा छुपाकर रखने की बात कही गई है। जो व्यक्ति जीवन की 5 बातों को किसी को नहीं बताता, वो हमेशा तरक्की करता है। आइए, जानते हैं आचार्य चाणक्य ने कौन-सी 5 बातें किसी को न बताने की सलाह दी है।

क्या आप अपने मन की सारी बातें एक-दूसरे को बता देते हैं? अगर ऐसा है, तो आचार्य चाणक्य के अनुसार आप तरक्की की राह पर कभी भी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें मनुष्य को अपने तक ही सीमित रखनी चाहिए। आप अगर कुछ बातों को दूसरे लोगों को बता देते हैं, तो आपकी कामयाबी रूक जाती है। जो लोग 5 बातों को दूसरे लोगों से छुपाकर रखते हैं उनका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर रहता है और वे व्यर्थ की बातों से दूर रहते हैं। यही कारण है कि ऐसे लोग पैसे भी खूब कमाते हैं। आइए, जानते हैं आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में किन बातों को छुपाकर रखने यानी किसी को न बताने को कहा है।

किसी को अपनी भविष्य की योजनाएं न बताएं

किसी को अपनी भविष्य की योजनाएं न बताएं

चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को किसी को भी अपनी भविष्य की योजनाएं नहीं बतानी चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य पहले ही अपने लिए मुश्किलें बढ़ा देता है। आप भविष्य में कामयाब होने के लिए जो भी योजनाएं बना रहे हैं, उन्हें हमेशा गुप्त ही रखें और किसी से भी शेयर न करें। लोग आपकी योजनाएं जानने के बाद इससे बाधाएं खड़े करने की कोशिश कर सकते हैं।

किसी को भी अपनी आर्थिक स्थिति न बताएं

किसी को भी अपनी आर्थिक स्थिति न बताएं

आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को किसी को भी अपनी आर्थिक स्थिति नहीं बतानी चाहिए। आप कितने भी अमीर क्यों न हो अगर आप अपनी आय और आर्थिक स्थिति के बारे में किसी से बताते हैं, तो संभव है कि कुछ लोग आपके प्रति जलन की भावना रखने लगे। वहीं अगर आप गरीब हैं या अभावपूर्ण जीवन है, तो लोग आपकी आर्थिक स्थिति जानकर आपको दीन-हीन समझने लग जाएंगे।

किसी और से की हुई बात न बताएं

किसी और से की हुई बात न बताएं

आचार्य चाणक्य के अनुसार दो लोगों की बातें दो तक ही सीमित रहनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि अगर आपने किसी से अकेले में बात की है, तो आप दोनों के बीच क्या बात हुई है, इसका जिक्र किसी से भी न करें। विशेषकर अगर अकेले में किसी ने आपकी प्रशंसा की है या फिर आपसे मदद मांगी है, तो इस बात को गुप्त रखें।

अपनी निजी बातें किसी को न बताएं

अपनी निजी बातें किसी को न बताएं

आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी व्यक्ति को अपनी निजी बातें जैसे असफल प्रेम, लड़ाई-झगड़ा, घर की बातें आदि निजी बातें नहीं बतानी चाहिए। ऐसा करने से कुछ लोग आपकी बातों से अपने लाभ की बातें निकाल सकते हैं और समय आने पर फायदा उठाकर आपका बड़ा नुकसान कर सकते हैं। इससे आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है।

अपनी बीमारी का जिक्र किसी से भी न करें

अपनी बीमारी का जिक्र किसी से भी न करें

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको किसी भी व्यक्ति से अपनी बीमारी का जिक्र नहीं करना चाहिए। आप अगर किसी से भी अपनी बीमारी का जिक्र करते हैं, तो यह बात आपके खिलाफ जा सकती है। लोग आपकी बीमारी यानी आपकी कमजोरी का फायदा उठाकर आपका नुकसान कर सकते हैं। भविष्य में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है इसलिए अगर आप जीवन में कामयाबी पाना चाहते हैं, तो अपनी बीमारी का जिक्र कभी किसी से न करें।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2025 By दैनिक जागरण

Jeevan Mantra: जीवन में हमेशा कामयाबी पाते हैं इन 5 बातों को छुपाने वाले लोग, पैसों की नहीं होती कभी कमी : चाणक्य

Jeevan Mantra

क्या आप अपने मन की सारी बातें एक-दूसरे को बता देते हैं? अगर ऐसा है, तो आचार्य चाणक्य के अनुसार आप तरक्की की राह पर कभी भी आगे नहीं बढ़ सकते हैं। आचार्य चाणक्य के अनुसार कुछ बातें ऐसी होती हैं, जिन्हें मनुष्य को अपने तक ही सीमित रखनी चाहिए। आप अगर कुछ बातों को दूसरे लोगों को बता देते हैं, तो आपकी कामयाबी रूक जाती है। जो लोग 5 बातों को दूसरे लोगों से छुपाकर रखते हैं उनका पूरा ध्यान अपने लक्ष्य पर रहता है और वे व्यर्थ की बातों से दूर रहते हैं। यही कारण है कि ऐसे लोग पैसे भी खूब कमाते हैं। आइए, जानते हैं आचार्य चाणक्य ने चाणक्य नीति में किन बातों को छुपाकर रखने यानी किसी को न बताने को कहा है।

किसी को अपनी भविष्य की योजनाएं न बताएं

किसी को अपनी भविष्य की योजनाएं न बताएं

चाणक्य नीति के अनुसार व्यक्ति को किसी को भी अपनी भविष्य की योजनाएं नहीं बतानी चाहिए। ऐसा करने से मनुष्य पहले ही अपने लिए मुश्किलें बढ़ा देता है। आप भविष्य में कामयाब होने के लिए जो भी योजनाएं बना रहे हैं, उन्हें हमेशा गुप्त ही रखें और किसी से भी शेयर न करें। लोग आपकी योजनाएं जानने के बाद इससे बाधाएं खड़े करने की कोशिश कर सकते हैं।

किसी को भी अपनी आर्थिक स्थिति न बताएं

किसी को भी अपनी आर्थिक स्थिति न बताएं

आचार्य चाणक्य के अनुसार व्यक्ति को किसी को भी अपनी आर्थिक स्थिति नहीं बतानी चाहिए। आप कितने भी अमीर क्यों न हो अगर आप अपनी आय और आर्थिक स्थिति के बारे में किसी से बताते हैं, तो संभव है कि कुछ लोग आपके प्रति जलन की भावना रखने लगे। वहीं अगर आप गरीब हैं या अभावपूर्ण जीवन है, तो लोग आपकी आर्थिक स्थिति जानकर आपको दीन-हीन समझने लग जाएंगे।

किसी और से की हुई बात न बताएं

किसी और से की हुई बात न बताएं

आचार्य चाणक्य के अनुसार दो लोगों की बातें दो तक ही सीमित रहनी चाहिए। इसका मतलब यह है कि अगर आपने किसी से अकेले में बात की है, तो आप दोनों के बीच क्या बात हुई है, इसका जिक्र किसी से भी न करें। विशेषकर अगर अकेले में किसी ने आपकी प्रशंसा की है या फिर आपसे मदद मांगी है, तो इस बात को गुप्त रखें।

अपनी निजी बातें किसी को न बताएं

अपनी निजी बातें किसी को न बताएं

आचार्य चाणक्य के अनुसार किसी व्यक्ति को अपनी निजी बातें जैसे असफल प्रेम, लड़ाई-झगड़ा, घर की बातें आदि निजी बातें नहीं बतानी चाहिए। ऐसा करने से कुछ लोग आपकी बातों से अपने लाभ की बातें निकाल सकते हैं और समय आने पर फायदा उठाकर आपका बड़ा नुकसान कर सकते हैं। इससे आपकी मानसिक शांति भंग हो सकती है।

अपनी बीमारी का जिक्र किसी से भी न करें

अपनी बीमारी का जिक्र किसी से भी न करें

आचार्य चाणक्य के अनुसार आपको किसी भी व्यक्ति से अपनी बीमारी का जिक्र नहीं करना चाहिए। आप अगर किसी से भी अपनी बीमारी का जिक्र करते हैं, तो यह बात आपके खिलाफ जा सकती है। लोग आपकी बीमारी यानी आपकी कमजोरी का फायदा उठाकर आपका नुकसान कर सकते हैं। भविष्य में आपको इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है इसलिए अगर आप जीवन में कामयाबी पाना चाहते हैं, तो अपनी बीमारी का जिक्र कभी किसी से न करें।

https://www.dainikjagranmpcg.com/mantras-of-life/jeevan-mantra-can-spoil-the-persons-life-and-spoil-these/article-11086

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.