'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम पर होगी IPL क्लोजिंग सेरेमनी: शंकर महादेवन बेटों के साथ देंगे वीर जवानों को श्रद्धांजलि, स्टेडियम तिरंगे की रौशनी से जगमगाएगा

Sports

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मंगलवार को IPL 2025 का फाइनल मैच खेला जाएगा, जिसमें पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने होंगी। फाइनल मैच से पहले एक भव्य क्लोजिंग सेरेमनी आयोजित की जा रही है, जिसकी थीम होगी—‘ऑपरेशन सिंदूर’।

इस समापन समारोह को देश के वीर सैनिकों को समर्पित किया गया है। भारतीय सशस्त्र बलों की शौर्यगाथा को सलाम करते हुए BCCI ने पूरे कार्यक्रम को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ दिया है।

सेना के शौर्य को समर्पित होगा कार्यक्रम
इस मौके पर थल सेना, वायु सेना और नौसेना के प्रमुखों सहित अनेक सैन्य अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, उनकी उपस्थिति की अब तक औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। पूरे स्टेडियम को तिरंगे की रौशनी से सजाया जाएगा और हर कोना देशभक्ति के रंग में रंगा होगा।

शंकर महादेवन और बेटे करेंगे विशेष प्रस्तुति
इस क्लोजिंग सेरेमनी में मशहूर गायक शंकर महादेवन, अपने बेटों सिद्धार्थ और शिवम महादेवन के साथ मंच पर लाइव प्रस्तुति देंगे। यह प्रस्तुति ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए जवानों को समर्पित होगी, साथ ही 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

6 बजे से शुरू होगा समारोह, 1.32 लाख दर्शकों की क्षमता
यह आयोजन शाम 6 बजे से शुरू होगा। 63 एकड़ में फैले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगभग 1.32 लाख दर्शक मैच का आनंद लेंगे। इनमें से 25,000 सीटें सेना और टीम मैनेजमेंट के लिए आरक्षित रखी गई हैं। बाकी सभी टिकट बिक चुके हैं। समारोह का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा/हॉटस्टार ऐप पर किया जाएगा।

BCCI सचिव का बयान: ‘सेना के प्रति सम्मान का प्रतीक’
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि समापन समारोह सशस्त्र बलों की बहादुरी, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सलाम करने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा, "क्रिकेट भले ही राष्ट्रीय जुनून हो, लेकिन हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता सर्वोपरि है। यही सोच समापन समारोह के केंद्र में है।"

पहलगाम हमला और IPL पर असर
गौरतलब है कि 8 मई को धर्मशाला में खेले जा रहे पंजाब बनाम दिल्ली मैच को पाकिस्तानी ड्रोन हमले के कारण बीच में रोकना पड़ा था। इसके बाद BCCI ने IPL को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था। सीजफायर की घोषणा के बाद 17 मई से IPL दोबारा शुरू हुआ।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदली IPL की परंपरा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद खेले गए 16 मैचों में अधिकांश में राष्ट्रगान बजाया गया और स्टेडियमों में 'धन्यवाद, सशस्त्र बल' जैसे संदेश फ्लैश किए गए। IPL के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब राष्ट्रगान को नियमित तौर पर मैचों का हिस्सा बनाया गया।

पहलगाम हमले की दिल दहला देने वाली घटना
22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकियों ने एक पर्यटक की पहचान पूछने के बाद उसकी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। करीब 10 मिनट तक चली गोलीबारी में 27 लोगों की जान गई थी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
03 Jun 2025 By दैनिक जागरण

'ऑपरेशन सिंदूर' की थीम पर होगी IPL क्लोजिंग सेरेमनी: शंकर महादेवन बेटों के साथ देंगे वीर जवानों को श्रद्धांजलि, स्टेडियम तिरंगे की रौशनी से जगमगाएगा

Sports

इस समापन समारोह को देश के वीर सैनिकों को समर्पित किया गया है। भारतीय सशस्त्र बलों की शौर्यगाथा को सलाम करते हुए BCCI ने पूरे कार्यक्रम को राष्ट्रभक्ति की भावना से जोड़ दिया है।

सेना के शौर्य को समर्पित होगा कार्यक्रम
इस मौके पर थल सेना, वायु सेना और नौसेना के प्रमुखों सहित अनेक सैन्य अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। हालांकि, उनकी उपस्थिति की अब तक औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। पूरे स्टेडियम को तिरंगे की रौशनी से सजाया जाएगा और हर कोना देशभक्ति के रंग में रंगा होगा।

शंकर महादेवन और बेटे करेंगे विशेष प्रस्तुति
इस क्लोजिंग सेरेमनी में मशहूर गायक शंकर महादेवन, अपने बेटों सिद्धार्थ और शिवम महादेवन के साथ मंच पर लाइव प्रस्तुति देंगे। यह प्रस्तुति ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में शहीद हुए जवानों को समर्पित होगी, साथ ही 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले नागरिकों को भी श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी।

6 बजे से शुरू होगा समारोह, 1.32 लाख दर्शकों की क्षमता
यह आयोजन शाम 6 बजे से शुरू होगा। 63 एकड़ में फैले नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लगभग 1.32 लाख दर्शक मैच का आनंद लेंगे। इनमें से 25,000 सीटें सेना और टीम मैनेजमेंट के लिए आरक्षित रखी गई हैं। बाकी सभी टिकट बिक चुके हैं। समारोह का सीधा प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जियो सिनेमा/हॉटस्टार ऐप पर किया जाएगा।

BCCI सचिव का बयान: ‘सेना के प्रति सम्मान का प्रतीक’
BCCI के सचिव देवजीत सैकिया ने बताया कि समापन समारोह सशस्त्र बलों की बहादुरी, निस्वार्थ सेवा और राष्ट्र के प्रति समर्पण को सलाम करने के लिए आयोजित किया गया है। उन्होंने कहा, "क्रिकेट भले ही राष्ट्रीय जुनून हो, लेकिन हमारी राष्ट्रीय सुरक्षा और अखंडता सर्वोपरि है। यही सोच समापन समारोह के केंद्र में है।"

पहलगाम हमला और IPL पर असर
गौरतलब है कि 8 मई को धर्मशाला में खेले जा रहे पंजाब बनाम दिल्ली मैच को पाकिस्तानी ड्रोन हमले के कारण बीच में रोकना पड़ा था। इसके बाद BCCI ने IPL को एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया था। सीजफायर की घोषणा के बाद 17 मई से IPL दोबारा शुरू हुआ।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद बदली IPL की परंपरा
ऑपरेशन सिंदूर के बाद खेले गए 16 मैचों में अधिकांश में राष्ट्रगान बजाया गया और स्टेडियमों में 'धन्यवाद, सशस्त्र बल' जैसे संदेश फ्लैश किए गए। IPL के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब राष्ट्रगान को नियमित तौर पर मैचों का हिस्सा बनाया गया।

पहलगाम हमले की दिल दहला देने वाली घटना
22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम स्थित बैसरन घाटी में आतंकियों ने एक पर्यटक की पहचान पूछने के बाद उसकी सिर में गोली मारकर हत्या कर दी थी। करीब 10 मिनट तक चली गोलीबारी में 27 लोगों की जान गई थी। इस दर्दनाक घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था।

https://www.dainikjagranmpcg.com/mantras-of-life/operation-will-be-on-the-theme-of-sindoor-the-ipl/article-23069

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.